राजकीय युनानी कॉलेज टोंक में स्थाई पद शीघ्र भरे जाएं : भंवर खान

राजकीय युनानी कॉलेज टोंक में स्थाई पद शीघ्र भरे जाएं : भंवर खान
***********************************
भादरा (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। हनुमानगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर मांग की है कि राजकीय युनानी मेडिकल कॉलेज टोंक में समस्त शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक पदों को स्थाई तौर पर शीघ्र भरा जाए। हनुमानगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं भादरा नगर पालिका के पूर्व पार्षद भंवर खान ने इक़रा पत्रिका को बताया कि इस पत्र के जरिए हमने गत दिनों मुख्यमंत्री महोदय से मांग की है कि टोंक स्थित राजकीय युनानी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में खाली पड़े सभी पदों को शीघ्रता से भरा जाए। क्योंकि खाली पदों से कॉलेज और अस्पताल सुचारू रूप से नहीं चल रहे हैं, जिससे वहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं और इलाज करवाने के लिए आ रहे मरीजों के साथ अन्याय हो रहा है।


उन्होंने बताया की आजादी के बाद पहली बार टोंक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2012 में युनानी मेडिकल कॉलेज खोली थी, जो खुशी की बात थी, लेकिन 8 वर्ष पूरे होने के बाद भी यहां स्थाई स्टाफ नहीं है। जो स्टाफ है, जिसमें प्राचार्य, एसोसिएट प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर एवं अन्य कर्मचारी वे भी संविदा आधारित हैं और इनके भी 60 प्रतिशत पद खाली पड़े हैं। क्योंकि संविदा पर रखे गए शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ को वेतन बहुत कम मिलता है। जिससे योग्य लोग आवेदन नहीं करते हैं। इससे यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों का बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है।

ऐसी स्थिति में यहां पढ़ कर के जो विद्यार्थी डॉक्टर बनेंगे वे बेहतर डॉक्टर कैसे बनेंगे ? यह एक गंभीर प्रश्न है। विचित्र बात यह भी है कि इस कॉलेज में करीब 275 स्टूडेंट्स पढ़ रहे हैं और उनसे प्रति वर्ष प्रति छात्र 90 हजार रुपए फीस भी ली जा रही है। इतनी मोटी किस लेने के बाद भी विद्यार्थियों को पढ़ाने वाले नहीं हों, तो इससे प्रदेश की चौपट शैक्षणिक व्यवस्था और यूनानी चिकित्सा पद्धति के प्रति सरकार का अन्याय पूर्ण रवैया साफ तौर पर झलकता है। यहां स्थित अस्पताल में हर वर्ष करीब साठ हजार मरीज आते हैं। इसके बावजूद यहाँ निशुल्क दवाइयां और निशुल्क जांच सुविधा नहीं है। यह सब को पता है कि टोंक शहर अल्पसंख्यक बाहुल्य है और यहां अधिकतर गरीब लोग रहते हैं, इसके बावजूद यहाँ निशुल्क दवाइयां नहीं मिलना अपने आप में बड़ा सवाल खड़ा करती हैं।
(22-07-2021)
-------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी