गहलोत की जिद और सत्ता स्वार्थ के आगे बेबस हुआ पार्टी आलाकमान

गहलोत की जिद और सत्ता स्वार्थ के आगे बेबस हुआ पार्टी आलाकमान
-------------------------------------------------------
ना मंत्रिमंडल विस्तार होगा और ना ही फेरबदल, सचिन पायलट या तो अलग पार्टी बनाएंगे या फिर भाजपा में जाएंगे।
************************************
जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जिद और सत्ता स्वार्थ के आगे पार्टी आलाकमान पूरी तरह से बेबस हो चुका है। यह वही पार्टी आलाकमान है जिसने गत दिनों पंजाब के मुद्दे को हैंडल किया और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की जिद के बावजूद उनकी एक न सुनी तथा वहां नवजोत सिंह सिद्धू को पीसीसी अध्यक्ष बनाया। लेकिन खबर है कि राजस्थान को लेकर पार्टी आलाकमान बेबस हो चुका है। 


राजस्थान के मुद्दे को हैंडल करने के लिए पार्टी आलाकमान ने गत दिनों संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रभारी महासचिव अजय माकन को जयपुर भेजा था। देर रात जयपुर पहुंचने के बाद करीब ढाई घंटे उनकी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अकेले में मीटिंग हुई और उन्होंने पार्टी आलाकमान का संदेश मुख्यमंत्री को सुना दिया। लेकिन खबर यह है कि गहलोत ने उस संदेश को मानने से साफ-साफ इनकार कर दिया और काफी दलीलें देकर इस मीटिंग को बिना किसी नतीजे के खत्म कर दिया। 



जिसके बाद अजय माकन फिर जयपुर आए और उन्होंने सभी विधायकों और कुछ बड़े नेताओं से दो दिन तक वन टू वन मुलाकात की, पार्टी संगठन और सत्ता के बारे में फीडबैक लिया तथा पूरी रिपोर्ट आलाकमान के लिए तैयार की। आखरी दिन मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों को अजय माकन की मौजूदगी में डिनर दिया और यह संदेश देने की कोशिश की कि पार्टी आलाकमान मेरे साथ है और राजस्थान में वही होगा, जो मैं चाहूंगा। इस डिनर पार्टी में विधायक के नाते पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को भी शामिल होना था, लेकिन वे शामिल नहीं हुए। इससे साफ जाहिर है सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच सियासी तलवारें पूरी तरह से खींची हुई हैं तथा आलाकमान के रवैये से पायलट और गहलोत दोनों ही खुश नहीं हैं। 

खबर है कि गहलोत चाहते हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियां उनकी मर्जी से हों और उसमें पार्टी आलाकमान कोई अमल दखल नहीं करे। वहीं सचिन पायलट चाहते हैं कि मंत्रिमंडल फेरबदल हो और उसमें उनके गुट के विधायकों को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व मिले। साथ ही उनसे जुड़े हुए कार्यकर्ताओं व नेताओं को राजनीतिक नियुक्तियों और संगठन में भागीदारी मिले। इस बीच जो खबर आ रही थी कि राजस्थान में शीघ्र ही मंत्रिमंडल फेरबदल होगा और राजनीतिक नियुक्तियां होंगी तथा साथ ही संगठन के अंदर ब्लॉक स्तर से लेकर पीसीसी तक जो पद खाली पड़े हैं, उन्हें शीघ्र ही भरा जाएगा। लेकिन अब खबर यह है यह सारे काम कुछ दिनों के लिए टल गए हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री गहलोत आलाकमान का आदेश मानने के लिए तैयार नहीं हैं। यानी गहलोत चाहते हैं कि सत्ता और संगठन में जो कुछ होगा राजस्थान में मेरी मर्जी से होगा और राजस्थान में पार्टी आलाकमान एक तरह से मैं खुद हूं।

खबर है कि गहलोत के इसी रवैये से परेशान होकर पार्टी आलाकमान ने गत दिनों हरियाणा पीसीसी चेयरमैन कुमारी शैलजा और कर्नाटक पीसीसी चेयरमैन डीके शिवकुमार को जयपुर भेजा तथा अलग अलग दिन आए इन दोनों नेताओं ने सिर्फ गहलोत से ही लम्बी मुलाकात की और वापस दिल्ली जाकर पार्टी आलाकमान को गहलोत की जिद से अवगत करवा दिया। लेकिन अब खबर यह है कि गहलोत अपनी जिद पर अड़े हुए हैं और वह सचिन पायलट गुट को सत्ता व संगठन में भागीदारी देने के लिए कतई तैयार नहीं हैं। इस बीच खबर यह भी आ रही है सचिन पायलट और उनके समर्थक मुख्यमंत्री गहलोत के रवैये और अपमानजनक व्यवहार से दुखी हो चुके हैं तथा अब उनके पास एक ही चारा है कि वे या तो अलग पार्टी बनाएं या फिर भाजपा में जाकर के गहलोत की सत्ता उखाड़ फेंकें। भाजपा के खेमे में भी सचिन पायलट के पार्टी में शामिल होने को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं।
(08-08-2021)
------------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए। 
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252 
IKRA PATRIKA 
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR. 
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी