कांग्रेस के पारम्परिक मुस्लिम कार्यकर्ता पार्टी से नाराज, क्योंकि कांग्रेस मुसलमानों को तेज पत्ते की तरह इस्तेमाल करती है : बाबू भाई फ्रीज़ वाले

कांग्रेस के पारम्परिक मुस्लिम कार्यकर्ता पार्टी से नाराज, क्योंकि कांग्रेस मुसलमानों को तेज पत्ते की तरह इस्तेमाल करती है : बाबू भाई फ्रीज़ वाले
***********************************
जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। जयपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता जालूपुरा निवासी बाबू भाई फ्रीज़ वाले जो बरसों से हर चुनाव में कांग्रेस को जिताने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाते हैं, वे इस वक्त कांग्रेस पार्टी की नीतियों और मुसलमानों को नजरअंदाज करने की वजह से पार्टी से सख़्त नाराज हैं। उम्र के करीब 56 बसंत देख चुके बाबू भाई फ्रीज़ वाले तल्ख अन्दाज़ में इस बात की शिकायत करते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने मुसलमानों को तेज पत्ते की तरह इस्तेमाल किया है।


उन्होंने थार न्यूज़-इकरा पत्रिका को बताया कि मुसलमान शुरुआत से ही कांग्रेस से जुड़ा हुआ है और कांग्रेस का परंपरागत वोट बैंक रहा है, लेकिन कांग्रेस ने मुसलमानों के साथ हमेशा सोतेला सुलूक किया है। यही कारण है कि मुसलमान कांग्रेस के राज में आज ठगा हुआ महसूस कर रहा है। कांग्रेस के इसी सुलूक से नाराज होकर जिन राज्यों में मुसलमानों को कांग्रेस का विकल्प मिला, वहां उन्होंने ने एक तरफा कांग्रेस के खिलाफ वोट दिया, जिसका परिणाम यह है कि उन राज्यों में पिछले 40-50 साल से कांग्रेस का कोई नाम लेवा भी नहीं बचा है। उदाहरण के तौर पर बंगाल, तमिलनाडु, बिहार और यूपी आदि प्रमुख हैं। 

लेकिन जिन राज्यों में मुसलमानों के पास कोई विकल्प नहीं है वहां वे मजबूरी में कांग्रेस को वोट दे रहे हैं। ऐसे राज्यों में राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश आदि प्रमुख हैं। परन्तु अब मुसलमान इन राज्यों में भी विकल्प तलाश रहा है और वह किसी भी हाल में कांग्रेस को वोट नहीं देना चाहता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सत्ता हासिल करने के लिए मुसलमानों के वोट लिए और सत्ता बनाने के बाद वो मुसलमानों को पूरी तरह से भूल गई। यह कांग्रेस की खुली नीति रही है। राजस्थान में अशोक गहलोत जो कि मुख्यमंत्री हैं, वे और उनके मंत्री भी इसी नीति पर चल रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि जिस तरह से बिरयानी बनाने के लिए तेज पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है, वैसे ही कांग्रेस ने मुसलमानों का इस्तेमाल किया है। जिस तरह से बिरयानी खाते वक्त सबसे पहले तेज पत्ते को निकाल कर फेंक दिया जाता है, वही सुलूक राजस्थान में कांग्रेस की सरकार मुसलमानों के साथ कर रही है। उन्होंने तल्ख सवाल करते हुए कहा कि आखिर मुसलमानों का क्या गुनाह है कि वह एड़ी चोटी का जोर लगाकर कांग्रेस के उम्मीदवारों को चुनाव जिताते हैं और कांग्रेस की सरकार बनाते हैं, लेकिन सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री, मंत्री और कांग्रेस के विधायक मुसलमानों से पूरी तरह से किनारा कर लेते हैं, एक तरह से अपने दरवाजे मुसलमानों के लिए बंद कर देते हैं, ऐसा क्यों है ?

उन्होंने कांग्रेस के मुस्लिम मन्त्रियों व विधायकों से सवाल किया कि जब भी मुसलमानों पर कोई जुल्म होता है या उनके साथ कोई नाइन्साफी होती है, तो आपके मुंह में दही क्यों जम जाता है ? आप टिकट और पद मुसलमान होने के नाते मांगते हो और मुसलमानों पर आपके राज में कोई आफत आती है, तो आप खामोश हो जाते हो, अब ऐसा नहीं चलेगा। अब मुसलमान जाग चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता एक बात साफ तौर पर सुन लें, मुसलमान न कांग्रेस का गुलाम है और ना ही मजबूर है और ना ही उसे भाजपा जैसी पार्टी का कोई डर है, वो इस बार राजस्थान में अपना खुद का रास्ता तय करेगा, उसे किसी की हार या जीत से कोई मतलब नहीं है।
(01-09-2021)
---------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए। 
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252 
IKRA PATRIKA 
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR. 
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी