एक मुलाकात : स्वतंत्रता आंदोलन के सिपाही भानु प्रकाश गोस्वामी जी से
एक मुलाकात : स्वतंत्रता आंदोलन के सिपाही भानु प्रकाश गोस्वामी जी से
गोपाल शरण
(राजस्थान समग्र सेवा संघ)
गांधियन संस्थान राजस्थान सम्रग सेवा संघ के साथी अनिल गोस्वामी के पिताजी 93 वर्षीय भानु प्रकाश गोस्वामी जी से उनके निवास वसुंधरा कॉलोनी जयपुर जाकर मिलने पर गौरव की अनुभूति हुई। गत दिनों हुई इस अल्पकालीन मुलाकात में ही उनका स्नेह व अपनत्व मिला और स्वतंत्रता आंदोलन के संस्मरण सुने। वे सचिवालय जयपुर से 1986 में उपशासन सचिव पद से रिटायर्ड हुए, जिस पद से मैं भी 2015 में सेवानिवृत्त हुआ, नौकरी के दौरान के संस्मरणों का भी आदान प्रदान हुआ।
यूपी के बुलंदशहर जिले की तहसील अनूपशहर के गांव रूठा में 1928 में जन्में आदरणीय भानु प्रकाश गोस्वामी जी, जब भारत में शिक्षित होना ही बड़ी बात थी, उनके गांव रूठा में स्कूल नहीं था, तो प्रारम्भिक शिक्षा 8 वीं तक जहांगीराबाद से की और आगे की पढ़ाई के लिए इंटर कॉलेज अनूपशहर ही था वहीं से इंटर करने के पश्चात मेरठ कॉलेज से एमए किया।
स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भागीदारी (1941-47 तक) के संस्मरणों में गांधी जी, नेहरू जी, सरदार पटेल जी, मौलाना अब्दुल आजाद जी की जनसभाएं जब भी पुंठा, अमरगढ़, जहांगीराबाद, अनूपशहर, बुलन्दशहर, मेरठ में हुई, उनमें उन्होंने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया व अपने गांव, कस्बों, शहरों में इंकलाबी नारे लगाते हुए प्रतिदिन प्रभात फेरियां निकाल कर स्वतंत्रता की अलख जगाने के सच्चे सिपाही की भूमिका निभाई।
Comments
Post a Comment