सचिन पायलट और दीया कुमारी ही मुख्यमंत्री बनने के लायक हैं : चन्द्रराज सिंघवी

सचिन पायलट और दीया कुमारी ही मुख्यमंत्री बनने के लायक हैं : चन्द्रराज सिंघवी
------------------------------------------------------
ओवैसी, हनुमान बेनीवाल और बीटीपी गठबंधन सियासी मैदान को पलट सकता है
***********************************
जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। राजस्थान की राजनीति का एक जाना पहचाना चेहरा, जिन्हें सियासी हल्के में चाणक्य कहा जाता है। जिन्हें राजस्थान की सभी विधानसभा व लोकसभा सीटों के पिछले चार पांच चुनावों के सियासी समीकरण व आंकड़े अंगुलियों पर याद हैं, वे इन दिनों "तलाश यात्रा" पर निकले हुए हैं। हम बात कर रहे हैं पूर्व मन्त्री चन्द्रराज सिंघवी की, जो कांग्रेस, भाजपा व जनता दल यानी तीनों धाराओं की पार्टियों में रह चुके हैं। इक़रा पत्रिका के सम्पादक एम फ़ारूक़ ख़ान को गत दिनों एक बातचीत में उन्होंने इस सवाल पर कि आप किसकी तलाश में यात्रा कर रहे हैं ? तो उन्होंने बताया कि मैं मुख्यमंत्री की तलाश में यात्रा कर रहा हूँ कि 2023 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री किसे बनाया जाए और किसका सहयोग जनता को करना चाहिए, कौन इस पद के काबिल है ?


उन्होंने बताया कि राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों में दो ही चेहरे ऐसे हैं, जो मुख्यमंत्री बनने के लायक हैं तथा मैं जहाँ भी गया वहाँ इन्हीं दोनों की चर्चा बुद्धिजीवी वर्ग में सुनने को मिली। कांग्रेस से सचिन पायलट और भाजपा से सांसद दीया कुमारी। उन्होंने वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत के सवाल पर कहा कि वसुंधरा राजे को आरएसएस कभी मुख्यमंत्री नहीं बनने देगा तथा अशोक गहलोत तो हमेशा भाग्य व तिकड़म से मुख्यमंत्री बने हैं, उन्हें कभी भी जनता का समर्थन नहीं रहा। उनके नेतृत्व में हर बार पार्टी को लोकसभा व विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है।

1998 में गहलोत के चेहरे को सामने रखकर वोट नहीं मांगा गया था, 2008 के चुनाव में सीपी जोशी का चेहरा सामने था, लेकिन दुर्भाग्य से वे एक वोट से खुद का ही चुनाव हार गए। 2018 में सचिन पायलट का चेहरा सामने था, कांग्रेस को बहुमत सचिन पायलट और मेरे सहयोग से मिला था। खुद के सहयोग के सवाल पर उन्होंने कहा कि 2018 के चुनाव में मेरे घनिष्ठ मित्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद भाई पटेल ने मुझसे चुनाव के दौरान मुलाकात की थी और पार्टी को सहयोग करने की गुजारिश की थी। मैंने मेरे मित्र अहमद भाई पटेल के कारण कांग्रेस का सहयोग किया था और उसका परिणाम सबके सामने था। लेकिन गहलोत ने फिर अपने तिकड़म से सरकार बनाई और पायलट जो कि मुख्यमंत्री की कुर्सी के हकदार थे, उन्हें षड्यंत्रपूर्वक पीछे धकेल दिया।

उन्होंने कहा कि मैं 2003 में भाजपा के साथ था, तो भाजपा को मेरी रणनीति व सहयोग से पहली बार 121 सीटें मिली थी और परिणामस्वरूप वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री बनी थीं, मैं था वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री बनाने वाला और मैंने ही फिर 2008 के चुनाव में वसुंधरा राजे को सत्ता से बेदखल किया। हर चुनाव में हम जिधर होते हैं वो पार्टी चुनाव जीतती है।

चन्द्रराज सिंघवी ने कांग्रेस व भाजपा के अलावा तीसरी ताक़त के सवाल पर कहा कि हमने बहुत प्रयास किए, लेकिन तीसरी ताक़त की पार्टियां ईमानदारी से गठबंधन करने एवं योजनाबद्ध चुनाव लड़ने के लिए तैयार ही नहीं होती, यही कारण है कि राजस्थान में तीसरी ताक़त खड़ी नहीं हो पा रही है। मैं जनता दल में रहा हूँ, मुझे सब मालूम है कि कैसे तीसरी ताक़त के लोग ही तीसरी ताक़त को कमजोर करते हैं।


उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि असदुद्दीन ओवैसी वाकई मुसलमानों में चर्चित हैं और उनको मुसलमानों की बड़ी तादात पसंद भी करती है और मैं ओवैसी को शीघ्र ही मेरे यहाँ चाय पर आमंत्रित करने वाला हूँ। लेकिन सफलता तब मिले जब हनुमान बेनीवाल, ओवैसी और बीटीपी का गठबंधन हो तथा सलेक्टेड 50 सीटों पर पूरी ताक़त से चुनाव लड़ा जाए, तब इस गठबंधन के सहयोग के बिना सरकार बनना असम्भव होगा।

उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, ओम माथुर, रघु शर्मा आदि को मुख्यमंत्री मटेरियल नहीं माना। उन्होंने कहा कि इनके समीकरण मुख्यमंत्री बनने के लायक नहीं हैं।
(08-12-2021)
------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी