भीलवाड़ा कायमखानी हाॅस्टल के लिए आयोजित हुई मीटिंग, सीकर टीम ने किया मौक़ा मुआयना

भीलवाड़ा कायमखानी हाॅस्टल के लिए आयोजित हुई मीटिंग, सीकर टीम ने किया मौक़ा मुआयना
*********************************
भीलवाड़ा (फारूक़ खान मोनू : थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। भीलवाड़ा कायमखानी हाॅस्टल की ज़मीन पर हाॅस्टल तामीर करने के काम की रूपरेखा शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही इस ज़मीन पर हाॅस्टल की संगे बुनियाद रखी जाएगी। ज़मीन का मौक़ा मुआयना करने के लिए गत दिनों सीकर कायमखानी हाॅस्टल की नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य करने वाली टीम ने दौरा किया। इसके लिए भीलवाड़ा जिला कायमखानी महासभा ने बाकायदा एक मीटिंग का आयोजन किया।


उल्लेखनीय है कि भीलवाड़ा जिला मुख्यालय पर कायमखानी हाॅस्टल तामीर के लिए भामाशाह व भीलवाड़ा कायमखानी महासभा के संरक्षक हाजी उस्मान गनी खान अजमेर ने एक बीघा जमीन डोनेट की थी। जिसकी नपाई व सीमांकन गत वर्ष कर दिया गया था। इस जमीन पर हाॅस्टल तामीर की तैयारी स्थानीय कायमखानी काफी दिनों से कर रहे हैं। गत दिनों सीकर कायमखानी हाॅस्टल की नई बिल्डिंग का उद्घाटन हुआ, इस बिल्डिंग और टीम वर्क से प्रभावित होकर भीलवाड़ा जिला कायमखानी महासभा ने सीकर टीम को यहाँ आमन्त्रित किया।


भीलवाड़ा कायमखानी महासभा के जिलाध्यक्ष सांवत ख़ान बेसकलाई ने बताया कि सीकर टीम से कॉमरेड उस्मान खान पूर्व प्रधान धोद, अय्यूब खान पूर्व एकाउंट्स ऑफिसर, जाबिर खान किरडोली और रफ़ीक़ खान कासली भीलवाड़ा पहुंचे। इन्होंने स्थानीय कायमखानी सरदारों के साथ ज़मीन का मौक़ा मुआयना किया। यहाँ आवश्यक नक्शा, एलिवेशन, तखमीना, ड्राइंग एवं डिजाइन कार्य को तैयार करने की इंजीनियर अहमद नूर खान भीलवाड़ा और इंजीनियर हमीद खान शाहपुरा ने स्वीकृति प्रदान की। इस कार्य में सहयोग हेतु सीकर हॉस्टल को मूर्तरूप देने वाली विशेषज्ञ सेवा प्रदाता एजेंसीज की सेवाएं सीकर हॉस्टल निर्माण कमेटी के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि हॉस्टल भूमि के अवलोकन करने के दौरान ही जीपीएस ट्रेकिंग सर्वे का कार्य भी पूर्ण करवाया गया। साथ ही तारबन्दी का कार्य भी प्रारम्भ करवाया गया है। भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बनने वाले भवन की फाउंडेशन एवं प्लिंथ डिजाइन जी प्लस थ्री यानी भू तल के साथ तृतीय मन्जिल तक के निर्माण के अनुरूप तैयार की जाएगी।

इस मौक़ा मुआयना की मीटिंग में मोहब्बत अली खान प्रिंसिपल, जाबिर खान किरड़ोली, कामरेड उस्मान खान प्रधान, रफ़ीक़ खान कासली, अय्यूब खान पूर्व एकाउंट्स ऑफिसर आदि ने अपना सम्बोधन दिया और हर सम्भव हाॅस्टल निर्माण कार्य में तन, मन, धन से सहयोग देने और दिलवाने की बात कही। अतिथियों का सम्मान मेवाड़ की परंपरा अनुसार कौम के वरिष्ठ व युवा समाज सेवियों ने साफा, माला व शॉल से किया। राजस्थान कायमखानी महासभा जिला भीलवाड़ा की ओर से कायमखानी हॉस्टल (देवीपुरा कोठी सीकर) के निर्माण के उपलक्ष्य में सीकर हॉस्टल हेतु विजय स्तम्भ स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

इसके बाद सांवत ख़ान बेसकलाई की हाईवे स्थित होटल डीलक्स में भी सीकर टीम का सम्मान किया गया। कायमखानी हॉस्टल भीलवाड़ा के प्रस्तावित भवन निर्माण में स्थानीय टीम के प्रेरणा स्त्रोत एवं सीएमएचओ डाॅक्टर मुश्ताक खान भी यहाँ शरीक हुए और हाॅस्टल निर्माण पर विस्तार से चर्चा की। सोशियल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष हाजी रमज़ान खान नाहरखानी ने भी हाॅस्टल निर्माण कार्य योजना में साथ एवं सेवाएं देने का आश्वासन दिया।

सांवत ख़ान बेसकलाई ने बताया कि भंवर खान भीमपुरा पूर्व सीसीबी चैयरमेन का राजस्थान कायमखानी महासभा जिला भीलवाड़ा एवं पूरी कौम की ओर से आभार कि उन्होंने अपने प्रभाव से राजस्व मन्त्री रामलाल जाट व सरकार की ओर से हर सम्भव सहयोग का भरोसा दिलाया है। इस अवसर पर कायमखानी वेलफेयर ट्रस्ट जयपुर के महासचिव मोहम्मद खान चित्तौड़गढ़, आरिफ खान लाम्बिया, युवा कायमखानी महासभा के जिला अध्यक्ष ताज मोहम्मद खान, पूर्व जिला युवा अध्यक्ष इमरान कायमखानी सहित अन्य सरदारों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। राजस्थान कायमखानी महासभा भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष सांवत खान ने आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर भीलवाड़ा शहर से कौम के कई वरिष्ठ कायमखानी सरदार एवं युवा साथी भी मौजूद रहे।
(06-01-2022)
--------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी