अभिव्यक्ति की आज़ादी लोकतंत्र की आत्मा है : प्रोफेसर राजन महान

अभिव्यक्ति की आज़ादी लोकतंत्र की आत्मा है : प्रोफेसर राजन महान
--------------------------------------------------
देश की आत्मा देश का संविधान है : एडवोकेट सआदत अली
--------------------------------------------------
एपीसीआर ने आयोजित किया कार्यक्रम
********************************
जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स जयपुर के सभागार में 26 दिसम्बर को एपीसीआर की ओर से "अभिव्यक्ति की आज़ादी का हनन : मीडिया, पुलिस और न्यायपालिका की भूमिका" विषय पर सिम्पोज़ियम का आयोजन किया गया। जिसका मंच संचालन मुजम्मिल रिज़वी प्रदेश सचिव एपीसीआर ने किया। डाॅक्टर मुहम्मद इक़बाल सिद्दीक़ी ने कार्यक्रम में संगठन का संक्षिप्त परिचय कराया। उन्होंने बताया कि एपीसीआर नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए बनाया गया राष्ट्रीय स्तर का संगठन है।


इस अवसर पर राजस्थान यूनिवर्सिटी मीडिया डिपार्टमेंट के पूर्व प्रोफेसर राजन महान ने कहा कि अभिव्यक्ति की आज़ादी लोकतंत्र की आत्मा है, उन्होंने कहा कि जनता को जागरूक बनाना और जागरूक रखना मीडिया की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज़ादी के आंदोलन को मज़बूती मीडिया की भूमिका से मिली। उन्होंने कहा कि अब आमजन को पुलिस से भय लगने लगा है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इस अवसर पर उपस्थित स्कूल ऑफ लॉ विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी के प्रिंसिपल डायरेक्टर, डीन प्रोफेसर डाॅक्टर एन एल गुर्जर ने कहा कि देरी से न्याय अन्याय के समकक्ष है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका का कर्तव्य है कि वह शासन-व्यवस्था यदि ग़लत रास्ते पर जा रही हो तो उसे सीधे रास्ते पर ले आए। कार्यक्रम को सर्वोदयी नेता सवाई सिंह ने भी सम्बोधित किया।


कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षीय भाषण में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट सैयद सआदत अली ने कहा कि हमारे देश की आत्मा हमारे देश का संविधान है। उन्होंने कहा कि मीडिया की ज़िम्मेदारी थी कि वह नागरिकों के अधिकारों के हनन पर सरकार से सवाल करती। उन्होंने कहा कि हमारे देश के हालात पर पूरी दुनिया की नज़र है। अंत में मिसेज रुखसाना उसमान ने एपीसीआर की जानिब से सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में एडवोकेट मुनाज़िर इस्लाम, नोटेरी एडवोकेट मोहम्मद इकबाल, एडवोकेट रज्जाक खान हैदर जोधपुर, एडवोकेट रहमत अली, बसन्त हरियाणा, अनिल गोस्वामी, पवन देव, अब्दुल सलाम जौहर, अनवर शाह, एडवोकेट वाहिद नकवी, लाॅ स्टूडेंट एम माहिर ख़ान, शाहिद खान, जमील अहमद, इस्लामुद्दीन कुरैशी, रियाज़ुद्दीन, मोहम्मद अंसार आदि काफी संख्या में एडवोकेट, पत्रकार और सामाजिक व मानवाधिकार कार्यकर्ता शरीक हुए।
(07-01-2022)
---------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी