वक्फ बोर्ड चेयरमैन और अल्पसंख्यक हाॅस्टल को लेकर आयोजित हुई मुस्लिम प्रोग्रेसिव फेडरेशन की मीटिंग
वक्फ बोर्ड चेयरमैन और अल्पसंख्यक हाॅस्टल को लेकर आयोजित हुई मुस्लिम प्रोग्रेसिव फेडरेशन की मीटिंग
-----------------------------------------------------डाॅक्टर खानू ख़ान बुधवाली को चेयरमैन बनाने की मुख्यमंत्री से की मांग
**********************************
जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। मुस्लिम तन्जीमों, इदारों, बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों की अम्ब्रेला तन्जीम मुस्लिम प्रोग्रेसिव फेडरेशन की कोर कमेटी की 13 जनवरी 2022 को चार दरवाजा स्थित फेडरेशन के ऑफिस में एक इमरजेन्सी मीटिंग आयोजित की गई। यह मीटिंग राजस्थान वक्फ बोर्ड चेयरमैन के चुनाव और दरगाह कब्रिस्तान (मोती डूंगरी जयपुर) में बनने वाले अल्पसंख्यक हाॅस्टल के मुद्दे पर आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता फेडरेशन के संयोजक अब्दुल सलाम जौहर ने की। मीटिंग में उक्त मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मीटिंग में उक्त मुद्दों पर तय किया गया कि फेडरेशन की राय का स्पष्टता से इज़हार होना चाहिए। इसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर अपनी मांग बताई गई।
मीटिंग के बाद जारी बयान में संयोजक अब्दुल सलाम जौहर ने बताया कि इस मीटिंग में हमने सहमति से दो निर्णय लिए। पहला मुख्यमंत्री वक्फ बोर्ड चेयरमैन किसी ईमानदार, काबिल, वक्फ जायदाद की फिक्र व हित रखने वाले को बनाएं, अगर मुख्यमंत्री निवर्तमान चेयरमैन डाॅक्टर खानू ख़ान बुधवाली को पुनः चेयरमैन बनाते हैं, तो फेडरेशन मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत करती है।
दूसरा, दरगाह कब्रिस्तान मोती डूंगरी में बनने वाले अल्पसंख्यक हाॅस्टल के मुद्दे पर फेडरेशन ने एक कमेटी गठित करने का सुझाव दिया है। इस कमेटी में मुफ्ती अब्दुल सत्तार साहब, मुफ्ती जाकिर नोमानी साहब और मुफ्ती ख़ालिद मिस्बाही साहब को शामिल करने का सुझाव दिया है, ताकि यह तीनों मुफ्ती किराम शरई एतबार से अपनी राय दें और सरकार उनकी शरई राय से यह काम करे। इस कमेटी में वक्फ बोर्ड चेयरमैन, डायरेक्टर अल्पसंख्यक निदेशालय और शहर जयपुर के दो मुस्लिम विधायकों (अमीन कागजी किशनपोल और रफीक ख़ान आदर्श नगर) को भी शामिल रहने का सुझाव दिया है, ताकि इन मुफ्ती किराम की शरई (धार्मिक) राय यह लोग सरकार को बताएं और उसी शरई राय के मुताबिक हाॅस्टल की तामीर का फैसला लिया जाए।
मीटिंग में फेडरेशन के सह संयोजक हाजी सय्यद अनवर शाह, कोर कमेटी मेम्बर हाजी निजामुद्दीन, मुफ्ती ख़ालिद मिस्बाही, एम फ़ारूक़ ख़ान, आदिल खान, मैमूना नरगिस और सय्यद अशफ़ाक नकवी शरीक हुए। सभी की सहमति से उक्त निर्णय लिए गए। फेडरेशन की मीटिंग के बाद उक्त दोनों निर्णयों के सन्दर्भ में मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा गया। जिसमें डाॅक्टर खानू ख़ान बुधवाली को वक्फ बोर्ड का चेयरमैन बनाने की मांग की गई।
(16-01-2022)
-@-एम फ़ारूक़ ख़ान सम्पादक इक़रा पत्रिका।
++++++++++++++++++++++++++++
मुख्यमंत्री के नाम लिखा गया मुस्लिम प्रोग्रेसिव फेडरेशन का पत्र
माननीय मुख्यमंत्री
राजस्थान सरकार, जयपुर।
विषय:- वक्फ बोर्ड चेयरमैन और अल्पसंख्यक हाॅस्टल को लेकर आयोजित हुई मुस्लिम प्रोग्रेसिव फेडरेशन की इमरजेन्सी मीटिंग में तय की गई मांग के ज्ञापन के सन्दर्भ में।
मुख्यमंत्री जी, मुस्लिम प्रोग्रेसिव फेडरेशन जो कि राजस्थान की मुस्लिम तन्जीमों, इदारों, बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों की एक अम्ब्रेला तन्जीम (संगठन) है। इस फेडरेशन की कोर कमेटी की आज दिनांक 13 जनवरी 2022 को चार दरवाजा स्थित फेडरेशन ऑफिस में एक इमरजेन्सी मीटिंग आयोजित की गई।
महोदय, यह मीटिंग राजस्थान वक्फ बोर्ड चेयरमैन के चुनाव और दरगाह कब्रिस्तान (मोती डूंगरी जयपुर) में बनने वाले अल्पसंख्यक हाॅस्टल के मुद्दे पर आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता फेडरेशन के संयोजक अब्दुल सलाम जौहर ने की। मीटिंग में उक्त मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मीटिंग में उक्त मुद्दों पर तय किया गया कि फेडरेशन की राय का स्पष्टता से इज़हार होना चाहिए। इसके लिए मुख्यमंत्री जी को एक पत्र लिख कर अपनी मांग भी बताई जाए।
इस मीटिंग में हमने सहमति से दो निर्णय लिए हैं। पहला यह है कि मुख्यमंत्री जी आप वक्फ बोर्ड चेयरमैन किसी ईमानदार, काबिल, वक्फ जायदाद की फिक्र व हित रखने वाले शख्स को बनाएं, अगर मुख्यमंत्री जी आप निवर्तमान चेयरमैन डाॅक्टर खानू ख़ान बुधवाली साहब को पुनः चेयरमैन बनाते हैं, तो फेडरेशन मुख्यमंत्री जी के इस फैसले का स्वागत करती है।
दूसरा यह है कि दरगाह कब्रिस्तान मोती डूंगरी में बनने वाले अल्पसंख्यक हाॅस्टल के मुद्दे पर फेडरेशन ने एक कमेटी गठित करने का सुझाव दिया है। इस कमेटी में मुफ्ती अब्दुल सत्तार साहब, मुफ्ती जाकिर नोमानी साहब और मुफ्ती ख़ालिद मिस्बाही साहब को शामिल करने का सुझाव दिया है, ताकि यह तीनों मुफ्ती किराम शरई एतबार से अपनी राय दें और सरकार उनकी शरई (धार्मिक) राय से यह काम करे। इस कमेटी में वक्फ बोर्ड चेयरमैन, डायरेक्टर अल्पसंख्यक निदेशालय और शहर जयपुर के दो मुस्लिम विधायकों (अमीन कागजी साहब किशनपोल और रफीक ख़ान साहब आदर्श नगर) को भी शामिल करने का सुझाव दिया है, ताकि इन मुफ्ती किराम की शरई राय यह लोग सरकार को बताएं और उसी शरई राय के मुताबिक हाॅस्टल की तामीर का फैसला लिया जाए।
मीटिंग में फेडरेशन के सह संयोजक हाजी सय्यद अनवर शाह, कोर कमेटी मेम्बर हाजी निजामुद्दीन, मुफ्ती ख़ालिद मिस्बाही, एम फ़ारूक़ ख़ान, आदिल खान, मैमूना नरगिस और सय्यद अशफ़ाक नकवी शरीक हुए। सभी की सहमति से उक्त निर्णय लिए गए। श्रीमान जी से निवेदन है कि हमारी उक्त दोनों मांगों को स्वीकार कर क्रियान्वयन करने की मेहरबानी करें।
संयोजक
अब्दुल सलाम जौहर
दिनांक 13-01-2022
Comments
Post a Comment