डाॅक्टर खानू ख़ान बुधवाली बने वक्फ बोर्ड के चेयरमैन : मुस्लिम प्रोग्रेसिव फेडरेशन ने किया सम्मान और मुख्यमंत्री का जताया आभार
डाॅक्टर खानू ख़ान बुधवाली बने वक्फ बोर्ड के चेयरमैन : मुस्लिम प्रोग्रेसिव फेडरेशन ने किया सम्मान और मुख्यमंत्री का जताया आभार
************************************
************************************
जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। कांग्रेस के पूर्व पीसीसी उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राजस्थान कायमखानी महासभा के पूर्व अध्यक्ष डाॅक्टर खानू ख़ान बुधवाली 17 जनवरी को लगातार दूसरी बार राजस्थान वक्फ बोर्ड के निर्विरोध चेयरमैन चुने गए। इस घोषणा के बाद वक्फ बोर्ड कार्यालय में उपस्थित उनके समर्थकों एवं वक्फ जायदाद से जुड़े हुए जिम्मेदारान ने उन्हें मुबारकबाद पेश की। फिर आतिशबाज़ी व गाजे बाजे के साथ उनको घर लाया गया और वहाँ भी देर शाम तक उनको बधाई देने लोग आते रहे।
राजस्थान की मुस्लिम तन्जीमों, इदारों, समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों की अम्ब्रेला तन्जीम "मुस्लिम प्रोग्रेसिव फेडरेशन" के पदाधिकारियों ने नव निर्वाचित वक्फ बोर्ड चेयरमैन डाॅक्टर खानू ख़ान बुधवाली का माल्यार्पण से सम्मान किया तथा इस नियुक्ति पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया। डाॅक्टर बुधवाली 9 सदस्यीय बोर्ड में लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित चेयरमैन बने हैं। यह चुनाव निर्वाचन अधिकारी जिला कलेक्टर जयपुर ने 17 जनवरी को राजस्थान वक्फ बोर्ड के मुख्यालय में करवाया।
गौरतलब है कि डाॅक्टर खानू ख़ान बुधवाली को लेकर कुछ लोगों ने एक प्रेस काॅन्फ्रेंस कर उन पर झूठे आरोप लगाकर, उन्हें चेयरमैन नहीं बनाने की मांग मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से की थी। उसके अगले दिन 13 जनवरी को मुस्लिम प्रोग्रेसिव फेडरेशन ने अपनी कोर कमेटी की चार दरवाजा स्थित फेडरेशन के ऑफिस में एक इमरजेन्सी मीटिंग आयोजित की। इस मीटिंग की अध्यक्षता फेडरेशन के संयोजक अब्दुल सलाम जौहर ने की थी।
मीटिंग में सर्व सम्मति से वक्फ बोर्ड चेयरमैन डाॅक्टर खानू ख़ान बुधवाली को बनाने की मांग की गई। इसके लिए उसी वक्त मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक पत्र लिखकर पुरजोर तरीके से यह मांग की गई कि अगर मुख्यमंत्री जी डाॅक्टर खानू ख़ान बुधवाली को पुनः चेयरमैन बनाते हैं, तो फेडरेशन मुख्यमंत्री जी के इस फैसले का स्वागत करती है। इस पत्र को मुख्यमंत्री कार्यालय में उसी दिन पहुंचाया गया और फिर सम्बंधित अधिकारियों से मुलाक़ात व फोन पर वार्ता की गई।
फेडरेशन के संयोजक अब्दुल सलाम जौहर ने बताया कि फेडरेशन की मांग पूरी करने पर फेडरेशन ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया है तथा डाॅक्टर खानू ख़ान बुधवाली का चुनाव प्रक्रिया के बाद उनके कार्यालय में माल्यार्पण, बुके वगैरह से सम्मान किया और उन्हें बधाई दी। फेडरेशन के सह संयोजक सय्यद अनवर शाह ने बताया कि फेडरेशन की तरफ से हमारे संयोजक, मैं खुद, कोर कमेटी मेम्बर मुफ्ती ख़ालिद मिस्बाही, हाजी निजामुद्दीन शेख, एम फ़ारूक़ ख़ान, अशफ़ाक नकवी, हाजी यासीन खां, आदिल खान, मैमूना नरगिस वगैरह ने नव निर्वाचित चेयरमैन का स्वागत सम्मान किया तथा इस नियुक्ति पर मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।
(21-01-2022)
---------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522
©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.
Comments
Post a Comment