सेवाभावी डाॅक्टर राशिद ख़ान : गरीब लोगों का करते हैं निशुल्क ऑपरेशन
सेवाभावी डाॅक्टर राशिद ख़ान : गरीब लोगों का करते हैं निशुल्क ऑपरेशन
***********************************
***********************************
जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। युवा डाॅक्टर राशिद ख़ान भींचरी एक सेवाभावी स्वभाव के डाॅक्टर हैं। जो गरीब लोगों के निशुल्क ऑपरेशन करते हैं। उनके लिए मरीजों की सेवा ही सबसे बड़ी दौलत है। कुछ ग़रीब मरीजों को तो वे ऑपरेशन करने के बाद अपनी जेब से पैसे भी देते हैं। आज के सरपट दौड़ते इस आर्थिक युग में ऐसे डाॅक्टर बहुत कम मिलते हैं।
कुछ दिनों पहले जयपुर के झोटवाड़ा स्थित आरएनएच हॉस्पिटल में उन्होंने दीपू कुमार लालवानी के कूल्हे का प्रत्यारोपण किया, जो कि बहुत कठिन ऑपरेशन था। लेकिन डाॅक्टर राशिद खान ने ठान रखा था कि दीपू कुमार लालवानी को पैरों पर ढंग से खड़ा करना है। दीपू कुमार लालवानी का कूल्हा पूरी तरह से खराब हो गया था और बहुत समय से लगातार असहनीय दर्द हो रहा था। जिसकी वजह से दीपू का जीवन नरक सा बन गया था। मगर जब हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर राशिद खान को यह पता चला तो दीपू के पास आए और बोले मैं आपका ऑपरेशन निशुल्क कर दूंगा। उन्होंने यह सफल ऑपरेशन किया और दीपू को एक नई जिन्दगी दी। ऐसे कई ऑपरेशन डाॅक्टर राशिद ख़ान कर चुके हैं।
मूल रूप से सीकर जिले की फतेहपुर तहसील के भींचरी गांव के वे निवासी हैं। इसी गांव के असगर खां जी पुत्र नूरद्दीन खां जी ने अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलवाकर अपनी एक पहचान बनाई है, साथ ही दूसरों को भी तालीम की तरफ खास तवज्जोह देने के लिए प्रेरित किया है। असगर खां जी के साहबजादे राशिद खान MBBS, MS (orthopaedics surgeon) डाॅक्टर हैं। वर्तमान में यह जयपुर के संजय नगर झोटवाड़ा में आबाद हैं।
एमबीबीएस के बाद इन्होंने पीजी एमएस ऑर्थोपेडिक्स में किया है। वर्तमान में यह निम्स मेडिकल कॉलेज में एसिस्टेंट प्रोफेसर एवं CKS हॉस्पिटल जयपुर और CKS हॉस्पिटल मकराना में हड्डी रोग विशेषज्ञ के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डॉक्टर राशिद ख़ान फ़्रैक्चर, ट्रोमा, कूल्हा, घुटना प्रत्यारोपण और लिगामेंट सर्जरी में एक्स्पर्ट हैं। पिरोज बानो की कोख से 10 जनवरी 1990 को जन्मे डाॅक्टर राशिद ख़ान की पत्नी रूबीना खान भी डाॅक्टर हैं। डाॅक्टर रूबीना ख़ान का झोटवाड़ा जयपुर में निजी डेंटल हॉस्पिटल है। डॉक्टर रूबीना खान रिटायर्ड आरएएस अधिकारी फतेह मोहम्मद ख़ान साहब की साहबजादी हैं।
डाॅक्टर राशिद ख़ान के गाइड करने से आज उनके दो भांजे भी डाॅक्टर हैं। एक मकसूद खां जी बेसवा के पोते व यूसुफ खां जी के बेटे डाॅक्टर आसिफ ख़ान और दूसरे मास्टर आलम अली खां जी के पोते व सिकन्दर खां जी के बेटे डाॅक्टर मोहम्मद माहिर ख़ान।
(24-01-2022)
--------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522
©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.
Comments
Post a Comment