राजस्थान का पायलट स्कूल : मेरा पीसीबी उच्च माध्यमिक विद्यालय सुजानगढ़

राजस्थान का पायलट स्कूल : मेरा पीसीबी उच्च माध्यमिक विद्यालय सुजानगढ़
*********************************
शम्सुद्दीन स्नेही 

मुझे गर्व है कि मैं 20 वर्षों तक सुजानगढ के प्रथम राजकीय विद्यालय पीसीबी स्कूल का विद्यार्थी एवं शिक्षक रहा हूँ। 1957 से 1964 तक 7 वर्ष विद्यार्थी तथा 1974 से 1988 के बीच 13 वर्ष अध्यापक व वरिष्ठ अध्यापक बनकर मैं यहाँ रहा। इस अवधि में मुझे गुरुजनों, मित्रों व सुयोग्य शिष्यों से बहुत कुछ सीखने व अर्जित करने का अवसर मिला। स्काउट आन्दोलन ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। 1962 में हमारा विद्यालय राजस्थान का पायलट विद्यालय चुना गया, जो विद्यालय का स्वर्णिम काल था। उस समय आदरणीय श्री सीताराम जी दाधीच हमारे प्रधानाध्यापक थे। 1963-64 के सत्र में मित्रों ने मुझे विद्यालय की छात्र-संसद का प्रधानमंत्री बनाया। 


सुजानगढ में गढ के पास राज श्री बीकानेर द्वारा 1884 में प्रथम ग्रामीण पौशाळ स्थापित की गई, जो लोअर मिडिल व बाद में मिडिल स्कूल के रूप में क्रमोन्नत हुआ। 1937 में महाराजा गंगा सिंह जी के राज की गोल्डन जुबली के अवसर पर बीकानेर स्टेट में पाँच हाईस्कूल बनाए गए। इसी क्रम में सुजानगढ में भी गंगा गोल्डन जुबली हाईस्कूल बना। इस स्कूल के लिए बगड़िया परिवार ने श्री नन्दलाल जी सुरोलिया की बाड़ी में भूमि लेकर श्री प्रताप मल जी बगड़िया के सुपुत्र पूनम चन्द बगड़िया की स्मृति में भवन बनाया तथा 1939 में इसी भवन में स्थनान्तरित यह स्कूल श्री पूनमचन्द बगड़िया या पीसीबी हाई स्कूल कहलाया। जिसके प्रथम प्रधानाध्यापक श्री सरोज कुमार गांगुली थे। 


1958 में यह स्कूल हायर सैकण्डरी तथा 1989 में सीनियर सैकण्डरी के रूप में क्रमोन्नत हुआ। बगड़िया परिवार ने मुख्य भवन के पीछे शानदार छात्रावास का निर्माण करवाया व संचालित किया। पीसीबी विद्यालय 1966 में अपनी सिल्वर जुबली, 1991में गोल्डन जुबली तथा 2016 में हीरक जयन्ती समारोह पूर्वक मना चुका है।
(24-01-2022)
-----------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए। 
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252 
IKRA PATRIKA 
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR. 
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी