कायमखानी शहीदों पर लिखी किताब के लेखक निखिल व्यास का अजमेर में किया सम्मान

कायमखानी शहीदों पर लिखी किताब के लेखक निखिल व्यास का अजमेर में किया सम्मान 
**********************************
अजमेर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। कायमखानी शहीदों पर लिखी गई किताब के लेखक निखिल व्यास का अजमेर में 18 जनवरी को सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम कायमखानी विकास संस्थान अजमेर के तत्वावधान में व संस्थान के अध्यक्ष असलम खान अलीपुरा की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी क्वाटर लोहाखान के कम्यूनिटी हाॅल में आयोजित किया गया।


कायमखानी वीर शहीदों की गौरवगाथा पर लिखी इस किताब के लेखक निखिल व्यास का राजस्थानी परम्परा के मुताबिक साफा, माला व शोल पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर स्वागत किया गया। इस समारोह में मंचासीन संस्थान के सचिव व राजस्थान सरकार से मनोनीत पार्षद मनवर खान कायमखानी, रकमा जिला अध्यक्ष मनशेर खान, अलीपुरा सरपंच प्रतिनिधि रमजान खान, हाजी उस्मान गनी खान वगैरह ने अपने उद्बोधन में कहा कि कायमखानी वीर शहीदों की गौरवगाथा को उच्च कोटि के शब्दों में पिरोकर एक किताब की शक्ल में समाज व दुनिया के सामने पेश करने पर निखिल जी व्यास का बहुत बहुत आभार।

कार्यक्रम में लेखक निखिल व्यास ने कायमखानी कौम को बहुत ही बहादुर व वफादार और वतनपरस्ती की बहतरीन मिसाल बताते हुए कहा कि मैं स्वयं गौरवान्वित महसूस करता हूँ कि ईश्वर ने मुझे इस बहादुर कौम के वीर शहीदों पर कुछ लिखने का अवसर दिया। साथ ही कहा कि और भी कई जगह तथा आज ख्वाजा साहब की नगरी में अजमेर जिले के कायमखानी सरदारों ने मेरा स्वागत सत्कार करके मेरे हौसले को और पंख लगाए हैं, पूरे समाज को व समारोह आयोजक कायमखानी विकास संस्थान को धन्यवाद दिया तथा कहा कि मैं एक कदम और आगे बढ़ाते हुए अब कायमखानी कौम की गौरवमय संस्कृति व परम्परा को पुनः जीवित करने पर काम करुंगा ताकि ब्याह-शादी जैसे अन्य कार्यक्रमों में डीजे के माध्यम से हो रहे फूहड़पन की जगह कौम के पुराने संस्कार युक्त लोकगीतों के साथ कायर्क्रम होने लगें।

समारोह में अजमेर शहर व आस-पास के गांवों कायमपुरा से असलम खान डफरान, हाकम खान, खरेकडी से रमजान खान, अलीपुरा से इस्हाक खान, शेर मोहम्मद खान, इमरान खान तथा शहर से कौम के वरिष्ठ साथी बशीर खान, अय्यूब खान, शरीफ खान, रफीक खान, इस्लाम खान आदि कौम के फिक्रमंद सरदार शरीक हुए। इन्होंने एक-एक किताब प्राप्त की और लेखक का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। अंत में अध्यक्ष असलम खान अलीपुरा ने अतिथियों और उपस्थित सभी कायमखानी सरदारों को समारोह में पधारने और समारोह का सफल आयोजन व संचालन करने पर संस्थान के सदस्य हनीफ खान लोहाखान अजमेर व हाजी सलीम खान को धन्यवाद दिया।
(24-01-2022)
---------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए। 
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252 
IKRA PATRIKA 
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR. 
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी