मदरसा जामिया तय्यबा में आयोजित हुआ स्वेटर वितरण और सम्मान समारोह

मदरसा जामिया तय्यबा में आयोजित हुआ स्वेटर वितरण और सम्मान समारोह
***********************************
जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। जयपुर के नाहरी का नाका स्थित मदरसा जामिया तय्यबा मेमोरियल स्कूल में संचालन संस्था जामिया तय्यबा एजुकेशन सोसाइटी की जानिब से 29 दिसम्बर का एक समारोह आयोजित किया गया। संस्था द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया कि जो बच्चे मदरसा जामिया तय्यबा के अंदर गरीब हैं, उनके लिए सोसाइटी की जानिब से 100 स्वेटर तकसीम किए गए। बच्चों ने अपने हाथों में स्वेटर देख कर बड़ी खुशी जाहिर की और उनके चेहरों के ऊपर मुस्कुराहट देखने को मिली।


प्रोग्राम में वार्ड 23 के पार्षद हाजी नवाब अली चिरानिया और वार्ड 19 के पार्षद अफ़ज़ल महबूब, इक़रा पत्रिका के सम्पादक एम फारूक खान, कांग्रेस नेता सूफी असगर, उर्दू शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमीन कायमखानी, जरीफ अहमद, हाजी अब्दुल हमीद छींपा, शहजाद भाई, नईम भाई, इकबाल भाई यजदानी, मोहसिन भाई, रियाज भाई वगैरह मेहमान के तौर पर तशरीफ लाए।


सभी मेहमानों का सोसाइटी के अध्यक्ष कारी मोहम्मद इस्हाक और टीचर्स ने गुलपोशी कर इस्तकबाल किया। साथ ही इस समारोह में राजस्थान स्टेट ओपन का रिजल्ट आया और उसके अंदर पांच आलीमा बच्चियों ने अच्छे नंबरात से स्टेट ओपन में कामयाबी हासिल की और चार लड़के जो हाफिज ए कुरान हैं, उन्होंने भी अच्छे नंबरों से इस परीक्षा में कामयाबी हासिल की, उन सबको भी माला और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। मेहमानों ने बच्चों को नसीहत के तौर पर सम्बोधित भी किया। पार्षद अफजल महबूब ने यहाँ कम से कम 10 मदरसा पैराटीचर्स लगवाने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि इस मदरसे में एक हजार से अधिक विद्यार्थी पढते हैं और जयपुर शहर में मदरसा बोर्ड में रजिस्टर्ड ऐसा कोई दूसरा मदरसा नहीं है, जहाँ इतनी तादाद में बच्चे पढते हों, इसके बावजूद यहाँ सिर्फ तीन मदरसा पैराटीचर्स हैं।
(07-01-2022)
--------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी