मेवाड़ कायमखानी विकास सेवा संस्थान करवाएगी सामूहिक विवाह सम्मेलन

मेवाड़ कायमखानी विकास सेवा संस्थान करवाएगी सामूहिक विवाह सम्मेलन
-----------------------------------------------------
मीटिंग में शिक्षण संस्थान बनाने के लिए सात बीघा जमीन की गई डोनेट
**********************************
निम्बाहेड़ा खुर्द (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। भीलवाड़ा जिले के निम्बाहेड़ा खुर्द गांव में 26 दिसम्बर को मेवाड़ कायमखानी विकास सेवा संस्थान द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया। यह मीटिंग गत सामूहिक विवाह सम्मेलन के हिसाब की बैठक के तौर पर आयोजित की गई। इस बैठक में मेवाड के सभी गांवों के कायमखानी कौम के प्रबुद्ध लोगों ने हिस्सा लिया।


संस्थान द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता सलीम खां नाहरखानी कोठाज ने की तथा मंच संचालन हमीद खां रायला ने किया। कार्यक्रम में समाज के लगभग 700 लोगों ने हिस्सा लिया। संस्थान के सचिव फिरोज खां शाहपुरा ने हिसाब प्रस्तुत किया। जिसमें संस्था के पास 14 लाख 13 हजार के लगभग शेष बचत है, जिसे समाज के उद्देश्यों के अनुरूप ही खर्च किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के कई प्रबुद्ध लोगों एवं युवाओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। बैठक के दौरान समाज ने संस्थान के अध्यक्ष, सचिव तथा कोषाध्यक्ष में विश्वाश जताते हुए हाथ उठा कर ध्वनि मत से आगामी 5 वर्ष तक सार्थक कार्य करने की अपील की तथा क्रमशः सलीम खां नाहरखानी, फिरोज खां दुलेखानी तथा नवाब खां दिलावरखानी को निरन्तर रखा गया, शेष कमेटी का गठन अथवा फेरबदल उक्त तीनों पदाधिकारीयों द्वारा अपने विवेक से करना सुनिश्चित किया गया।

बैठक में यह भी तय किया गया कि आगामी 16 मई 2022 सोमवार को अगला सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा तथा कायमखानी बाहुल्य गांवों के नजदीक अति शीघ्र जमीन खरीद कर एक शिक्षण संस्थान शुरू किया जाएगा। इसी क्रम में शिक्षण संस्थान के लिए भावद्दीन खां दुलेखानी रायला ने 5 बीघा जमीन दान (डोनेट) करने की घोषणा की। एक बीघा जमीन आमीन खां दिलावरखानी मेघरास ने और एक बीघा जमीन हमीद खां हाथीखानी रायला ने दान करने की घोषणा की। साथ ही शिक्षण संस्थान के लिए 5 लाख 66 हजार रुपए अनुदान के रूप में देना घोषित किया गया तथा विवाह सम्मेलन आयोजित करने के लिए नवयुवकों की सभी गांव की एक टीम गठित की गई, जो मेवाड़ कायमखानी विकास सेवा संस्थान के सानिध्य में सम्मेलन के कार्यक्रम की देखरेख करेगी। सम्मेलन में कम खर्च करने तथा डीजे पर अंकुश लगाए जाने का निर्णय लिया गया तथा महिलाओं के साथ युवकों को नाचने पर प्रतिबंधित किया गया। अंत में कार्यक्रम में पधारने वाले सभी समाजसेवियों भामाशाह एवं सहयोग कर्ताओं का मेवाड़ कायमखानी विकास सेवा संस्थान की तरफ से धन्यवाद दिया गया।
(06-01-2022)
------------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी