शायर फारूक इन्जीनियर को मिला पहला ए डी राही अवार्ड

शायर फारूक इन्जीनियर को मिला पहला ए डी राही अवार्ड
*************************************
जोधपुर (नगर प्रभा)। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था तहजीब की ओर से पहला ए डी राही अवार्ड सीकर मूल के मशहूर शायर और राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम के रिटायर्ड एससी फारूक़ इंजीनियर की पुस्तक कितने सूरज को गत दिनों यहाँ समारोह पूर्वक प्रदान किया गया। उस्ताद गणेशी लाल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता ख्यातनाम शायर शीन काफ़ निज़ाम ने की। मुख्य अतिथि नेशनल लॉ युनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर पूर्व न्यायाधीश जस्टिस एन एन माथुर थे। कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों का स्वागत तहजीब संस्था के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। 


संस्था के पिछले 15 वर्षों की साहित्य की यात्रा का वृतांत सचिव नफासत अहमद ने प्रस्तुत किया। विख्यात शायर मरहूम ए डी राही की साहित्यिक जीवन यात्रा का विस्तृत परिचय शायर इशराफुल इस्लाम माहिर ने प्रस्तुत किया। पहला एडी राही अवार्ड प्राप्त करने वाली पुस्तक "कितने सूरज" के लेखक फारुक इंजीनियर का परिचय शीन मीन हनीफ ने दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष ने लेखक को सिपासनाम, स्मृति चिन्ह सहित अवार्ड प्रदान किया। शायर फारुक इंजीनियर ने अवार्ड प्राप्त करने के पश्चात श्रोताओं को भावपूर्ण शब्दों से संबोधित करते हुए जोधपुर के साहित्यकारों से अपने पुराने रिश्तों को याद किया। ए डी राही को याद करते हुए उनके शेर सुनाने के पश्चात स्वयं की दो ग़ज़लें सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि पूर्व जस्टिस एन एन माथुर ने अपने संबोधन में तहजीब संस्था द्वारा किए जा रहे साहित्यिक कार्यों की सराहना की।





अध्यक्षीय उद्बोधन में शीन काफ निजाम ने कहा कि मेरी जानकारी में जोधपुर की स्थापना से अब तक के समय में किसी संस्था द्वारा दिया जाने वाला यह पहला अवार्ड है जो उर्दू भाषा के लिए उर्दू लेखक को दिया जा रहा है। अपने मित्र रहे स्वर्गीय ए डी राही को याद करके संस्मरण सुनाते हुए निजाम भी भावुक हो गए। कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय एडी राही की पत्नी आयशा बेगम तथा अवार्ड विजेता फारूक इंजीनियर की पत्नी रूबी नाज को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अफजल जोधपुरी ने किया। आभार वाजिद हसन काजी ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर आनंद राजपुरोहित, डॉक्टर पद्मजा शर्मा, डॉक्टर सुमन बिस्सा, हाल ही में साहित्य अकादमी नई दिल्ली द्वारा साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता मीठेश निर्मोही, अब्दुर्रहीम सांखला, अमर चंद्र पुरोहित, हबीब कैफी, सरफराज शाकिर, फैयाज अहमद, जाकिर पाशा, अब्दुल्लाह फौजदार, ताहिर अकमल अशफाक नईम, अनीसुद्दीन सिद्दीकी, डॉक्टर हरिदास व्यास, हरि प्रकाश राठी, इस्हाक चिश्ती सहित अनेक शिक्षा एवं साहित्य से जुड़े गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी