भीलवाड़ा के मेघरास गांव में आयोजित होगा कायमखानी क़ौम का 10 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन

भीलवाड़ा के मेघरास गांव में आयोजित होगा कायमखानी क़ौम का 10 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन
--------------------------------------------------
गंगा जमुनी तहजीब और रिवायती अन्दाज़ में करीब 16 साल से दो वर्ष के अन्तराल में हो रहा है लगातार आयोजन
---------------------------------------------------
इस बार का सम्मेलन इन सम्मेलनों का आयोजन करने वाली टीम के नेतृत्वकर्ता पूर्व प्रधान मरहूम इस्लाम खां की स्मृति में हो रहा है आयोजित
---------------------------------------------------
सम्मेलन में कई राजनेताओं, विभिन्न समाजों के सामाजिक जिम्मेदारों और बिजनेसमैनों को किया है विशेष रूप से आमन्त्रित
*********************************
भीलवाड़ा (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। भीलवाड़ा जिले के मेघरास गांव में 27 फरवरी को कायमखानी क़ौम का 10 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें 41 जोड़ों का निकाह होगा। यह सम्मेलन गंगा जमुनी तहजीब और अपने रिवायती अन्दाज़ में आयोजित होगा। भीलवाड़ा जिले के कायमखानी सरदारों ने करीब 16 साल पहले सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने शुरू किए थे। जिससे क़ौम में पैसे व समय की बचत होनी शुरू हुई। यह सम्मेलन प्रत्येक दो वर्ष के अन्तराल पर आयोजित किए जाते हैं।


गौरतलब है कि यह सम्मेलन बनेड़ा पंचायत समिति के पूर्व प्रधान इस्लाम खां मेघरास के नेतृत्व में आयोजित किए जाते थे, उनके नेतृत्व में मेवाड़ इलाके की पूरी कायमखानी क़ौम एकजुट होकर इन सम्मेलनों को आयोजित करती थी। लेकिन 24 सितम्बर 2020 को उनका इन्तकाल हो गया। क़ौम ने 9 सम्मेलन उन्हीं के नेतृत्व व गाइडलाइन में आयोजित किए थे। इस बार का यह पहला सम्मेलन है, जिसमें प्रधान जी मौजूद नहीं हैं, इसलिए कायमखानी क़ौम ने यह 10 वां सम्मेलन प्रधान जी की स्मृति में आयोजित करने का निर्णय लिया है।


इसके लिए 4 दिसम्बर 2021 को बड़ली वाले बाबा ग्राम बेसकलाई (जिला भीलवाड़ा) में कायमखानी क़ौम की मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें मेवाड़ इलाके की कायमखानी कौम के सभी गांवों से पधारे सरदारों व युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस मीटिंग में सभी सरदारों ने सर्वसम्मति से तय किया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु एक कमेटी का रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा, जिसका नाम "कायमखानी सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति भीलवाड़ा" होगा। उस समिति का अध्यक्ष सर्वसम्मति से इमरान कायमखानी को मनोनीत किया गया एवं सचिव जमील खान मेघरास व कोषाध्यक्ष याकूब खान निंबाहेड़ा को मनोनीत किया गया।


मीटिंग में सम्मेलन की तारीख 27 फरवरी 2022 तय की गई तथा वर व वधू पक्ष से रजिस्ट्रेशन शुल्क हेतु 11-11 हजार रुपए लेना तय किया गया। सम्मेलन के आयोजन हेतु प्रत्येक गांव से चंदा लेना तय हुआ, जो कि प्रत्येक शादीशुदा जोड़े से न्यूनतम 500 रुपए लेना तय किया गया। यह भी तय किया गया कि इससे अधिक सहयोग राशि कोई भी कायमखानी सरदार स्वेच्छिक देना चाहे तो कोई पाबंदी नहीं होगी। न्यूनतम सहयोग राशि से सामूहिक विवाह सम्मेलन में पूरी कौम की सहभागिता होने से एक आदर्श स्थापित होगा, जिससे समाज में किसी पर आर्थिक भार भी नहीं पड़ेगा एवं सभी के सहयोग से सम्मेलन का आयोजन निरंतर आगामी वर्षों में भी करवाया जा सकेगा।


कायमखानी सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष इमरान कायमखानी ने बताया कि इसी फार्मूले पर आयोजन समिति से जुड़े लोग गांव गांव गए और उन्होंने सभी से न्यूनतम और स्वेच्छिक सहयोग लिया। इस आयोजन के लिए विभिन्न गांवों के करीब करीब सभी परिवारों ने न्यूनतम व अधिकतम स्वेच्छिक सहयोग राशि दी, जो करीब साढ़े 15 लाख रूपए हुई। साथ ही 8 वें सम्मेलन की समिति द्वारा बचे हुए 3 लाख 42 हजार रूपए भी इस सम्मेलन हेतु प्रदान किए गए हैं। इस प्रकार कुल लगभग 19 लाख रूपए की राशि संकलित की गई है। सम्मेलन में खाने का पूरा इन्तजाम गांव मेघरास के कायमखानी कर रहे हैं। गौरतलब यह भी है कि भीलवाड़ा इलाके में कायमखानी क़ौम के करीब 22 सौ परिवार और साढ़े सात हज़ार की ही आबादी है।


उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में कई राजनेताओं, विभिन्न समाजों के सामाजिक जिम्मेदारों और बिजनेसमैनों को भी विशेष रूप से आमन्त्रित किया है। इनमें प्रमुख हैं महाराणा मेवाड़ श्रीजी हुजूर महाराणा महेन्द्र सिंह मेवाड़ उदयपुर, राजधिराज गोपाल चरण सिंह बनेड़ा, भगवान सिंह रोल साहबसर संरक्षक श्री क्षत्रिय युवक संघ, पूनम सिंह रावत प्रदेशाध्यक्ष रावत महासभा, कैलाश मेघवाल पूर्व अध्यक्ष राजस्थान विधानसभा, कर्नल शौकत अली ख़ान संयोजक राजस्थान कायमखानी महासभा, पूर्व मन्त्री यूनुस खान, राजस्व मन्त्री रामलाल जाट, सुभाष बहेड़िया सांसद भीलवाड़ा, विट्ठल शंकर अवस्थी विधायक भीलवाड़ा, गोपाल खण्डेलवाल विधायक माण्डलगढ, गोपीराम मीणा विधायक जहाजपुर, जब्बर सिंह सांखला विधायक आसीन्द, गायत्री देवी विधायक गंगापुर सहाड़ा, धीरज गुर्जर चेयरमैन राजस्थान बीज निगम, कुंवर प्रदीप कुमार सिंह सिंगोली पूर्व विधायक माण्डलगढ एवं अध्यक्ष महाराणा भूपाल शिक्षण संस्थान उदयपुर, जस्टिस भंवरू खां चेयरमैन राजस्थान राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, हाकम अली खां विधायक फतेहपुर एवं चेयरमैन राजस्थान वक्फ विकास परिषद, डाॅक्टर खानू ख़ान बुधवाली चेयरमैन राजस्थान वक्फ बोर्ड, उम्मेद खां डीडवाना पूर्व अध्यक्ष राजस्थान कायमखानी महासभा, डाॅक्टर हबीब खान गौराण पूर्व चेयरमैन आरपीएससी, आईपीएस अरशद अली, जीवण खां सभापति नगर परिषद सीकर, मुश्ताक ख़ान सीएमएचओ भीलवाड़ा, हाजी उस्मान गनी खां संरक्षक राजस्थान कायमखानी महासभा जिला भीलवाड़ा, हाजी रणजीत खां महासचिव राजस्थान कायमखानी शोध संस्थान जोधपुर, पूरण आन्जना निम्बाहेड़ा डायरेक्टर चेतक टाॅलवेज प्राइवेट लिमिटेड, देवकीनन्दन अग्रवाल दिल्ली डायरेक्टर जीआर इंफ़्रा प्रोजेक्ट, सुरेश संघवी डायरेक्टर भारती कंस्ट्रक्शन कम्पनी बांसवाड़ा, सरदार अवतार सिंह चण्डी डायरेक्टर जीएस चण्डी एण्ड कम्पनी कोटा, मोहम्मद मियां डायरेक्टर मासूम एग्रो इन्डस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कोटा, संजीव भटनागर डिप्टी डायरेक्टर दिलीप बिल्डकाॅन, योगेश इनाणी डायरेक्टर इनाणी मार्बल्स चित्तौड़गढ़, हरकलाल बिश्नोई निदेशक सरस्वती एंटरप्राइजेज भीलवाड़ा, अमीर शमशाद खां जाबासर, कामरेड उस्मान खां पूर्व प्रधान धोद, मुश्ताक खां महरामपुरा पूर्व प्रधान चाकसू, लाल खां पूर्व प्रधान रायपुर (पाली), सिकन्दर ख़ान जिलाध्यक्ष राजस्थान कायमखानी महासभा अजमेर, मुन्शी खां जिलाध्यक्ष राजस्थान कायमखानी महासभा चूरू, इस्लाम खां बेसवा जिलाध्यक्ष राजस्थान कायमखानी महासभा सीकर, पूर्व लेखाधिकारी अल्लानूर खां जिलाध्यक्ष राजस्थान कायमखानी महासभा चित्तौड़गढ़ आदि। इनके अलावा राजस्थान कायमखानी महासभा, कायमखानी यूथ ब्रिगेड (केकेवायबी) सहित कायमखानी क़ौम के सभी संगठनों व संस्थाओं से जुड़े हुए क़ौम के दीगर जिम्मेदारान तथा सभी कायमखानी सरपंचों, पार्षदों व अन्य जन प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया है।

राजस्थान कायमखानी महासभा भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष सांवत ख़ान बेसकलाई ने बताया कि सम्मेलन की सफलता और सभी के सहयोग के लिए हमने गांव गांव मीटिंग आयोजित की। सभी का सहयोग लिया, हमारे युवाओं ने इस काम में दिलोजान से मेहनत की है। हमने सिर्फ युवाओं की सरपरस्ती की है बाकी सारी जिम्मेदारी उन्हें संभला दी है, क्योंकि हम चाहते है कि हमारी नई पीढ़ी हमारी मौजूदगी में क़ौम समाज की सेवा करने की अपनी जिम्मेदारी ओढ ले। इस सम्मेलन की सफलता के लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष इमरान कायमखानी, सचिव जमील खान मेघरास, कोषाध्यक्ष याकूब खान निंबाहेड़ा, राजस्थान कायमखानी युवा महासभा भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष ताज मोहम्मद खान, इक़रा पत्रिका के भीलवाड़ा संवाददाता फारूक़ खान मोनू, सलीम खान, गुलशेर खान, याकूब खान, अय्यूब खान, इंसाफ खान बिट्टू, इस्लाम खान, रुस्तम खान गोरू, मोहम्मद हुसैन बबलू, मोहसिन खान, भंवर खान, महमूद खान, अली शेर खान, सद्दाम खान, आरिफ खान, अनीस खान, शहाबुद्दीन खान, इमरान सिंटू, निसार खान, याकूब निंबाहेड़ा, इरफान खान, रोशन खान सहित क़ौम के सभी युवाओं ने दिन रात मेहनत की है। जो हमारे लिए बहुत ही फख्र की बात है। उन्होंने बताया कि अभी तक के हमारे 9 सम्मेलनों में करीब 400 जोड़ों का सामूहिक विवाह हो चुका है।

उल्लेखनीय है कि कायमखानी क़ौम ने सबसे पहले भीलवाड़ा के इलाके में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने शुरू किए थे तथा अन्य इलाकों में आज तक इसकी कोई शुरूआत नहीं हुई है, जबकि भीलवाड़ा के इलाके में कायमखानी बहुत कम हैं और सीकर, चूरू, झुन्झुनूं, नागौर, जयपुर आदि इलाकों में बड़ी संख्या में कायमखानी मौजूद हैं। अब कायमखानी बाहुल्य अन्य इलाकों में भी सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने की चर्चा होने लग गई है तथा इसके लिए क़ौम के कई जिम्मेदार गम्भीरता से विचार विमर्श कर रहे हैं और इसके लिए कायमखानी सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति भीलवाड़ा से भी सम्पर्क कर रहे हैं। खबर यह भी है कि ईद के बाद पूरे प्रदेश के कायमखानियों का एक बड़ा सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जो अजमेर, जयपुर, सीकर या डीडवाना में आयोजित किया जा सकता है।
(24-02-2022)
------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved. 

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी