शेरानी आबाद में आयोजित हुआ इंजीनियर जाकिर हुसैन अवार्ड समारोह, 21 साल से लगातार हो रहा है आयोजन

शेरानी आबाद में आयोजित हुआ इंजीनियर जाकिर हुसैन अवार्ड समारोह, 21 साल से लगातार हो रहा है आयोजन
*************************************

शेरानी आबाद (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। नागौर जिले के शेरानी आबाद कस्बे में पिछले 21 साल से लगातार एक प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हो रहा है। इंजीनियर जाकिर हुसैन मेमोरेंटल अवार्ड समारोह के नाम से आयोजित यह समारोह इस बार 7 फरवरी को आयोजित किया गया। शेरानी जमातखाने में आयोजित इस 21 वें समारोह में कस्बे की 31 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि की हैसियत से मौलाना मोहम्मद हनीफ खान शरीक हुए।


उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमारे कस्बे में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस इनको तराशने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें बच्चों को दीनी व दुनियावी दोनों तालीम में महारत हासिल करवानी है। समारोह में मंच संचालन व्याख्याता बिलाल खान ने किया। उन्होंने छात्र छात्राओं को तालीम के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने परीक्षाओं में सफल होने के तरीके और पढाई किस लगन व मेहनत से की जाए, उसके गुर बच्चों को बताए।


इस अवसर पर प्रिंसिपल मदनलाल कलवानिया, सरपंच शेर मौहम्मद शेरानी, एडवोकेट इकबाल खान शेरानी जोधपुर, डॉक्टर फैजान खान, हाफिज मोहम्मद इस्माइल शेरानी, मौलाना उमर फारूक खान, डॉक्टर मोहम्मद हुसैन, मास्टर गनी मोहम्मद, हाजी खिजर हयात खान, हाजी फ़ैयाज खान, हुसैन खान, मोहम्मद अली भुरावत, जमील खान, फ़ारूक अहमद, लियाकत अली, खुर्शीद अहमद, डॉक्टर मोहम्मद असलम, डॉक्टर आसिफ़ खान सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और कस्बे के लोग शरीक हुए।

यह प्रोग्राम स्थानीय इंजीनियर जाकिर हुसैन 2001 से लगातार आयोजित करवा रहे हैं। जो सऊदी अरब में रहते हैं। वे अपने कस्बे में तालीम को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं। इस कस्बे में पैदा होकर उच्च शिक्षा लेकर उन्होंने खुद को स्थापित किया और अब नई पीढ़ी को स्थापित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
(09-02-2022)
---------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी