चित्तौड़गढ़ में राजस्थान कायमखानी महासभा के जिलाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का हुआ सर्व सम्मति से चुनाव

चित्तौड़गढ़ में राजस्थान कायमखानी महासभा के जिलाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का हुआ सर्व सम्मति से चुनाव
********************************
चित्तौड़गढ़ (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। राजस्थान कायमखानी महासभा जिला चित्तौड़गढ़ के जिलाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का आज 01 फरवरी को सर्व सम्मति से चुनाव किया गया। जिलाध्यक्ष अल्लानूर खान दायमखानी को, युवा जिलाध्यक्ष एडवोकेट जावेद अख्तर ख़ान हाथीखानी को और स्टेट डायरेक्टर रमजान ख़ान को चुना गया।


गौरतलब है कि 31 जनवरी को महासभा का सदस्यता अभियान समाप्त हो गया और संगठन की चुनाव कमेटी अब शीघ्र ही चुनाव प्रक्रिया व कार्यक्रम घोषित करेगी। इस क्रम में चित्तौड़गढ़ के कायमखानी सरदारों की वर्चुअल मीटिंग की गई तथा इस मीटिंग में जिलाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का सर्व सम्मति से चुनाव किया गया। राजस्थान कायमखानी महासभा के रजिस्टर्ड संविधान में उल्लेखित प्रावधानों की पालना करते हुए मतदान की आवश्यकता नहीं होने के कारण महासभा जिला कार्यकारिणी का गठन सर्व सम्मति से किया गया।

महासभा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष अल्लानूर ख़ान दायमखानी ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद पर अल्लानूर खान दायमखानी, उपाध्यक्ष पद पर इरफान खान, सचिव पद पर हारून खान, कोषाध्यक्ष पद पर असलम खान एवं महासभा स्टेट डायरेक्टर पद पर रमजान खान को निर्विरोध निर्वाचित किया। इसी क्रम में युवा जिलाध्यक्ष पद पर एडवोकेट जावेद अख्तर खान हाथीखानी को भी निर्विरोध निर्वाचित किया गया तथा जिले के समस्त सदस्य जिला कार्यकारिणी के सदस्य होना तय किया गया। यह पूरी प्रक्रिया सर्व सम्मति से सम्पन्न की गई।

कौन हैं नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष अल्लानूर ख़ान ?
-------------------------------------------------------
नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष अल्लानूर खान का जन्म भीलवाड़ा जिले की बनेड़ा तहसील के गांव अकबरपुरा में जबरदी खां जी दायमखानी के घर 1958 ईस्वी में हुआ था। हायर सेकेंडरी तक की शिक्षा बनेड़ा में हुई, इसके पश्चात भीलवाड़ा के माणिक लाल वर्मा कॉलेज से उन्होंने बी कॉम किया। उसके बाद उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से एलएलबी किया। सन 1986 में उनका राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर से अधिनस्थ लेखा सेवा में कनिष्ठ लेखाकार के पद पर चयन हुआ तथा चयनित होकर चित्तौड़गढ़ में पदस्थापित हुए। सेवाकाल के 30 साल में उन्होंने चित्तौड़गढ़ के विभिन्न कार्यालयों में अपनी सेवाएं दी। सेवा के अन्तिम तीन साल उप कोषाधिकारी आमेट, जिला राजसमन्द के पद पर रहकर वहां से 2018 में सेवानिवृत्त हुए। सेवा के दौरान उन्होंने राजस्थान अकाउंटेंट एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर कार्य किया। वर्तमान में वे राजस्थान पेंशनर समाज चित्तौड़गढ़ के वित्तीय सलाहकार के पद पर भी कार्य कर रहे हैं। अल्लानूर ख़ान मेवाड़ क्षेत्र के प्रथम कायमखानी एडवोकेट हैं।
(01-02-2022)

-@-एम फ़ारूक़ ख़ान सम्पादक इक़रा पत्रिका।

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी