मदरसा तय्यबा में नव निर्वाचित वक्फ बोर्ड चेयरमैन का किया सम्मान और जरूरतमंद परिवारों को किए किट वितरित

मदरसा तय्यबा में नव निर्वाचित वक्फ बोर्ड चेयरमैन का किया सम्मान और जरूरतमंद परिवारों को किए किट वितरित
************************************
जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। यहाँ नाहरी का नाका स्थित मदरसा जामिया तय्यबा मेमोरियल स्कूल ग्राउन्ड में 03 फरवरी को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में राजस्थान वक्फ़ बोर्ड के नव निर्वाचित चेयरमैन डाॅक्टर खानू खान बुधवाली का सम्मान किया गया। साथ ही सेवादल के अध्यक्ष पप्पू कुरैशी और वार्ड 23 के पार्षद हाजी नबाव अली चिराणियां का भी सम्मान किया गया।


समारोह को सम्बोधित करते हुए डाॅक्टर बुधवाली ने कहा कि मदरसा जामिया तय्यबा मेमोरियल स्कूल में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए राजस्थान वक्फ़ बोर्ड की ओर से फीस, किताबें व ड्रेस की पूरी सहायता की जाएगी। उन्होंने तालीम को बढ़ावा देने और बच्चों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। पप्पू कुरैशी और राजस्थान उर्दू शिक्षक सघं के अध्यक्ष अमीन कायमखानी ने मांग रखी कि प्राथमिक स्तर की उर्दू तालीम को मुख्यमंत्री महोदय की बजट घोषणा 2021 की पालना में शुरू करवाई जाए तथा तृतीय भाषा उर्दू के बजट घोषणा की पालना में छठी क्लास से दसवीं क्लास तक विद्यार्थियों व अभिभावकों की मांग के अनुसार उर्दू शिक्षा तत्काल शुरू करें एवं राइट टू एजुकेशन कानून के प्रावधानों के अनुसार उर्दू शिक्षक नियुक्त करवाएं। इस पर चेयरमैन बुधवाली ने उक्त मांगों को सरकार के समक्ष रखने की बात कही।

उक्त समारोह में ज़रूरतमंदों व यतीम बच्चों के माता-पिता को एक-एक किट (जिसमें दो कम्बल, दो दरी, दो चप्पल, दो स्वेटर, दो टी-शर्ट, दो सिर के ऊनी टोपे, एक मच्छर दानी एवं दो किलो खिले हुए चने) वितरित किया गया। समारोह में पधारे सभी मेहमानों को मदरसा जामिया तय्यबा मेमोरियल स्कूल के सचिव कारी मोहम्मद इस्हाक ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन अमीन कायमखानी ने किया।
(09-02-2022)
------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी