पूर्व प्रधान इस्लाम खां की स्मृति में आयोजित हुआ कायमखानी क़ौम का 10 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन

-------------------------------------------------
सम्मेलन में विशेष अतिथि के तौर पर शरीक हुए राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, राजस्व मन्त्री रामलाल जाट, वक्फ बोर्ड चेयरमैन डाॅक्टर खानू ख़ान बुधवाली, राजस्थान कायमखानी महासभा के संयोजक कर्नल शौकत अली ख़ान आदि ने दिया नव विवाहित दम्पतियों को आशीर्वाद
*********************************
भीलवाड़ा (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। गंगा जमुनी तहजीब और अपने रिवायती अन्दाज़ में कायमखानी क़ौम ने 27 फरवरी को अपना 10 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन हर्षोल्लास से आयोजित किया। यह सम्मेलन भीलवाड़ा जिले के मेघरास गांव में आयोजित हुआ, जिसमें 41 जोड़ों का निकाह हुआ। यह सम्मेलन कायमखानी सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति ने पूर्व प्रधान इस्लाम खां की स्मृति में आयोजित किया।
गौरतलब यह है कि बनेड़ा पंचायत समिति के पूर्व प्रधान इस्लाम खां मेघरास के नेतृत्व में भीलवाड़ा जिले में कायमखानी सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किए जाते थे। उनके नेतृत्व में मेवाड़ इलाके की पूरी कायमखानी क़ौम एकजुट होकर इन सम्मेलनों को आयोजित करती थी। लेकिन 24 सितम्बर 2020 को उनका इन्तकाल हो गया। क़ौम ने 9 सम्मेलन उन्हीं के नेतृत्व व गाइडलाइन में आयोजित किए थे। इस बार का यह पहला सम्मेलन था, जिसमें प्रधान जी मौजूद नहीं थे, इसलिए कायमखानी क़ौम ने यह 10 वां सम्मेलन प्रधान जी की स्मृति में आयोजित किया। भीलवाड़ा जिले के कायमखानी सरदारों ने करीब 16 साल पहले सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने शुरू किए थे। जिससे क़ौम में पैसे व समय की बचत होनी शुरू हुई। यह सम्मेलन प्रत्येक दो वर्ष के अन्तराल पर आयोजित किए जाते हैं।
आयोजन समिति के अध्यक्ष इमरान कायमखानी ने बताया कि सम्मेलन में कई राजनेताओं, विभिन्न समाजों के सामाजिक जिम्मेदार और बिजनेसमैन विशेष अतिथि के तौर पर शरीक हुए। जिनमें कैलाश मेघवाल पूर्व अध्यक्ष राजस्थान विधानसभा, कर्नल शौकत अली ख़ान संयोजक राजस्थान कायमखानी महासभा, राजस्व मन्त्री रामलाल जाट, डाॅक्टर खानू ख़ान बुधवाली चेयरमैन राजस्थान वक्फ बोर्ड, डाॅक्टर मुश्ताक ख़ान सीएमएचओ भीलवाड़ा, हाजी उस्मान गनी खां संरक्षक राजस्थान कायमखानी महासभा जिला भीलवाड़ा, सिकन्दर ख़ान जिलाध्यक्ष राजस्थान कायमखानी महासभा अजमेर, पूर्व लेखाधिकारी अल्लानूर खां जिलाध्यक्ष राजस्थान कायमखानी महासभा चित्तौड़गढ़, उम्मेद खां गिडानिया जिलाध्यक्ष कायमखानी महासभा झुन्झुनूं, असलम खान एडिशनल कमिश्नर सेल टैक्स, एडवोकेट सरवर ख़ान चौलूखां, सुलतान खां हसनपुरा, सलावत खां पूर्व चेयरमैन राजस्थान वक्फ बोर्ड, शब्बीर शेख मेम्बर राजस्थान वक्फ बोर्ड, शिव सिंह प्रधान बनेड़ा पंचायत समिति, पूर्व प्रधान गजराज सिंह हाथीपुरा, रघुनंदन सोनी सभापति नगर परिषद शाहपुरा, राजकुमार बैरवा, दुर्गा देवी बैरवा, सिकन्दर ख़ान नियाजी, यासीन खां जालूपुरा, रफीक अन्सारी दाई हलीमा हाॅस्पिटल भीलवाड़ा, एम फ़ारूक़ ख़ान सम्पादक इक़रा पत्रिका आदि मंचासीन रहे तथा इन्होंने नव विवाहित दम्पतियों को आशीर्वाद देते हुए सम्मेलन के सफल आयोजन की प्रशंसा करते हुए आयोजकों को बधाई दी।

यह सम्मेलन बड़े ही हर्षोल्लास से आयोजित हुआ। जिसमें बराती व घराती के साथ आस पास के गांवों से हर समाज के लोग शरीक हुए। करीब 8 हज़ार लोगों और सैकड़ों गाड़ियों से आयोजन स्थल और पूरा मेघरास गांव खचाखच भर गया। पार्किंग, खाना, चाय पानी हर व्यवस्था आयोजन समिति ने बड़ी ही व्यवस्थित अन्दाज़ में आयोजित व संचालित की। सम्मेलन की अध्यक्षता हाजी शकरू खां ने की। निकाह भीलवाड़ा जामा मस्जिद के इमाम हफीजुर्रहमान, शाहपुरा शहर काजी शराफत अली, मौलाना मुमताज आदि ने पढ़ाई।
आयोजन समिति के अध्यक्ष इमरान कायमखानी ने बताया कि सम्मेलन में कई राजनेताओं, विभिन्न समाजों के सामाजिक जिम्मेदार और बिजनेसमैन विशेष अतिथि के तौर पर शरीक हुए। जिनमें कैलाश मेघवाल पूर्व अध्यक्ष राजस्थान विधानसभा, कर्नल शौकत अली ख़ान संयोजक राजस्थान कायमखानी महासभा, राजस्व मन्त्री रामलाल जाट, डाॅक्टर खानू ख़ान बुधवाली चेयरमैन राजस्थान वक्फ बोर्ड, डाॅक्टर मुश्ताक ख़ान सीएमएचओ भीलवाड़ा, हाजी उस्मान गनी खां संरक्षक राजस्थान कायमखानी महासभा जिला भीलवाड़ा, सिकन्दर ख़ान जिलाध्यक्ष राजस्थान कायमखानी महासभा अजमेर, पूर्व लेखाधिकारी अल्लानूर खां जिलाध्यक्ष राजस्थान कायमखानी महासभा चित्तौड़गढ़, उम्मेद खां गिडानिया जिलाध्यक्ष कायमखानी महासभा झुन्झुनूं, असलम खान एडिशनल कमिश्नर सेल टैक्स, एडवोकेट सरवर ख़ान चौलूखां, सुलतान खां हसनपुरा, सलावत खां पूर्व चेयरमैन राजस्थान वक्फ बोर्ड, शब्बीर शेख मेम्बर राजस्थान वक्फ बोर्ड, शिव सिंह प्रधान बनेड़ा पंचायत समिति, पूर्व प्रधान गजराज सिंह हाथीपुरा, रघुनंदन सोनी सभापति नगर परिषद शाहपुरा, राजकुमार बैरवा, दुर्गा देवी बैरवा, सिकन्दर ख़ान नियाजी, यासीन खां जालूपुरा, रफीक अन्सारी दाई हलीमा हाॅस्पिटल भीलवाड़ा, एम फ़ारूक़ ख़ान सम्पादक इक़रा पत्रिका आदि मंचासीन रहे तथा इन्होंने नव विवाहित दम्पतियों को आशीर्वाद देते हुए सम्मेलन के सफल आयोजन की प्रशंसा करते हुए आयोजकों को बधाई दी।
आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का पगड़ी व माल्यार्पण से स्वागत सम्मान किया। सम्मेलन में कैलाश मेघवाल पूर्व अध्यक्ष राजस्थान विधानसभा और राजस्व मन्त्री रामलाल जाट ने उपहार स्वरूप प्रत्येक जोड़े को एक-एक हजार रुपए नकद भेंट किए तथा आयोजन समिति को पांच-पांच हजार रुपए अलग से सहायता राशि भी दी। इसके अलावा वक्फ बोर्ड चेयरमैन डाॅक्टर खानू खान बुधवाली ने 51 हजार, इस्पाक अली खान झुन्झुनूं ने 51 हजार, गोपाल गुर्जर ने 11 हजार, दुर्गा देवी बैरवा ने 5100, सभापति रघुनंदन सोनी ने 5 हजार, जगदीश खारोल ने 2100, शहीद क्रेशर स्टोन की ओर से 11 हजार, तहसीलदार बनेड़ा सुरेन्द्र चौधरी ने 11 हजार, पूर्व चेयरमैन सीसीबी भंवर खां ने एक लाख एक हजार रूपए आयोजन समिति को देकर भविष्य में ऐसे सम्मेलन आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया। सम्मेलन में यह भी घोषणा की गई कि गांव भीमपुरा वासियों की ओर से 11 बीघा भूमि राजस्थान कायमखानी महासभा को शिक्षण संस्थान बनाने के लिए दी जाएगी।
इसके अलावा राजकुमार बैरवा ने 1100, सुलतान खान हसनपुरा ने 5100, राजेश खोईवाल ने 3100, भैंरूलाल जाट ने 500 रूपए बतौर सहयोग राशि आयोजन समिति को भेंट किए। पूर्व प्रधान गजराज सिंह हाथीपुरा की ओर से प्रत्येक जोड़े को एक-एक ड्रेस, प्रधान शिव सिंह की ओर से प्रत्येक जोड़े को 500 रुपए बतौर उपहार भेंट किए गए। भोजन की समस्त व्यवस्था गांव मेघरास वासियों ने की। सम्मेलन में प्रधान जी इस्लाम खां की पत्नी हज्जानी भूर बानू तथा कायमखानी कॉर्डिनेशन सेवा संस्थान भीलवाड़ा व शाहपुरा समिति का भी स्मृति चिन्ह व माल्यार्पण से सम्मान किया गया।
उल्लेखनीय है कि इस सम्मेलन के लिए 4 दिसम्बर 2021 को बड़ली वाले बाबा ग्राम बेसकलाई (जिला भीलवाड़ा) में कायमखानी क़ौम की एक मीटिंग आयोजित की गई थी। जिसमें मेवाड़ इलाके की कायमखानी कौम के सभी गांवों से पधारे सरदारों व युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस मीटिंग में सभी सरदारों ने सर्वसम्मति से तय किया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु एक कमेटी का रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा, जिसका नाम "कायमखानी सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति भीलवाड़ा" होगा। उस समिति का अध्यक्ष सर्वसम्मति से इमरान कायमखानी को मनोनीत किया गया एवं सचिव जमील खान मेघरास व कोषाध्यक्ष याकूब खान निंबाहेड़ा को मनोनीत किया गया।
इस मीटिंग में वर व वधू पक्ष से रजिस्ट्रेशन शुल्क हेतु 11-11 हजार रुपए लेना तय किया गया। सम्मेलन के आयोजन हेतु प्रत्येक गांव से चंदा लेना तय हुआ, जो कि प्रत्येक शादीशुदा जोड़े से न्यूनतम 500 रुपए लेना तय किया गया। यह भी तय किया गया कि इससे अधिक सहयोग राशि कोई भी कायमखानी सरदार स्वेच्छिक देना चाहे तो कोई पाबंदी नहीं होगी। न्यूनतम सहयोग राशि से सामूहिक विवाह सम्मेलन में पूरी कौम की सहभागिता होने से एक आदर्श स्थापित होगा, जिससे समाज में किसी पर आर्थिक भार भी नहीं पड़ेगा एवं सभी के सहयोग से सम्मेलन का आयोजन निरंतर आगामी वर्षों में भी करवाया जा सकेगा। इसी न्यूनतम 500 रूपए सहयोग को गांव गांव जाकर आयोजन समिति से जमा किया और सम्मेलन को सफलता से सम्पन्न किया। सम्मेलन में सभी जोड़ों को उपहार स्वरूप कुरअान शरीफ, जानमाज़, 21 इंच की एलईडी, अलमारी, फ्रिज़, डबल बेड, वाशिंग मशीन, कूलर, छत का पंखा, प्रेस, मिक्सर ग्राइंडर, कम्बल, रसोई सेट, गद्दे तकिये, बेड शीट, सोने की बलियां, सोने का मंगल सूत्र, सोने का लोंग, चांदी की अंगूठी, चांदी की पायल, चांदी बिछिया, दूल्हे की शेरवानी, दुल्हन का जोड़ा दिया गया।
राजस्थान कायमखानी महासभा भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष सांवत ख़ान बेसकलाई ने बताया कि सम्मेलन की सफलता और सभी के सहयोग के लिए हमने गांव गांव मीटिंग आयोजित की। सभी का सहयोग लिया, हमारे युवाओं ने इस काम में दिलोजान से मेहनत की है। हमने सिर्फ युवाओं की सरपरस्ती की है बाकी सारी जिम्मेदारी उन्हें संभला दी है, क्योंकि हम चाहते है कि हमारी नई पीढ़ी हमारी मौजूदगी में क़ौम समाज की सेवा करने की अपनी जिम्मेदारी ओढ ले। इस सम्मेलन की सफलता के लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष इमरान कायमखानी, सचिव जमील खान मेघरास, कोषाध्यक्ष याकूब खान निंबाहेड़ा, राजस्थान कायमखानी युवा महासभा भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष ताज मोहम्मद खान, राजस्थान कायमखानी युवा महासभा चित्तौड़गढ़ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट जावेद खान, इक़रा पत्रिका के भीलवाड़ा संवाददाता फारूक़ खान मोनू, सलीम खान, गुलशेर खान, याकूब खान, अय्यूब खान, इंसाफ खान बिट्टू, इस्लाम खान, रुस्तम खान गोरू, मोहम्मद हुसैन बबलू, मोहसिन खान, भंवर खान, महमूद खान, अली शेर खान, सद्दाम खान, आरिफ खान, अनीस खान, शहाबुद्दीन खान, इमरान सिंटू, निसार खान, याकूब निंबाहेड़ा, इरफान खान, रोशन खान सहित क़ौम के सभी युवाओं ने दिन रात मेहनत की है। जो हमारे लिए बहुत ही फख्र की बात है। इन सभी युवाओं ने अतिथियों का पगड़ी व माल्यार्पण से सम्मान भी किया। अतिथियों ने इस शानदार आयोजन के लिए युवाओं को बधाई दी। उन्होंने बताया कि अभी तक के हमारे 10 सम्मेलनों में करीब 450 जोड़ों का सामूहिक विवाह हो चुका है। आयोजन समिति के सचिव जमील खान व मुमताज खान ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
(07-03-2022)
------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।

-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522
©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments
Post a Comment