समाजसेवी पप्पू कुरैशी के साथ हुई ज़्यादती को लेकर कैबिनेट मंत्री महेश जोशी और जयपुर के विधायकों को सुनाई खरी खौटी

समाजसेवी पप्पू कुरैशी के साथ हुई ज़्यादती को लेकर कैबिनेट मंत्री महेश जोशी और जयपुर के विधायकों को सुनाई खरी खौटी
---------------------------------------------------
पप्पू कुरैशी के समर्थकों ने हौसला अफ़जाई प्रोग्राम आयोजित कर उन्हें जन समूह के बीच किया सम्मानित
*********************************
जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। जयपुर के मशहूर समाजसेवी और जनहित के हर धरने प्रदर्शन में अपनी पूरी टीम के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले पप्पू कुरैशी के साथ गत दिनों जयपुर के करबला मैदान पर ज़बरदस्ती आयोजित करने वाले क्रिकेट मैच के मुद्दे पर पुलिस ने बदतमीज़ी व ज़्यादती की थी। इस पर उन्होंने यह आरोप कैबिनेट मंत्री और हवामहल विधायक महेश जोशी पर लगाया था कि पुलिस ने यह सब उनके इशारे पर किया था, क्योंकि इस मैच को करवाने वाले महेश जोशी से जुड़े हुए लोग हैं।


इस पुलिस ज़्यादती पर तब जयपुर में जबरदस्त रोष प्रकट किया गया था, जयपुर के समाजसेवी व बुद्धिजीवी पुलिस के उच्चाधिकारियों से मिले थे और कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। सोशल मीडिया पर इसको लेकर जबरदस्त लावा उबला था। इसी सन्दर्भ में पप्पू कुरैशी पर भी आरोप लगाए गए थे कि वे महेश जोशी से व्यक्तिगत लड़ाई लड़ रहे हैं, उन्हें जनता के मुद्दे या करबला से कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे आरोपों का जवाब देने के लिए पप्पू कुरैशी के समर्थकों ने 3 मार्च को एक हौसला अफ़जाई प्रोग्राम आयोजित किया और उस प्रोग्राम में नारों की गूंज के साथ बड़ी ही गर्मजोशी से माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया। प्रोग्राम का आगाज़ तिलावत ए कुरआन से कारी मोहम्मद इस्हाक ने किया।


यह प्रोग्राम शास्त्री नगर कब्रिस्तान के पास खाली मैदान में आयोजित किया गया। जिसमें भारी संख्या में रात 12 बजे तक लोग जमे रहे। अपने हजारों समर्थकों के बीच करीब सवा घण्टे के अपने भाषण में पप्पू कुरैशी ने विस्तार से पूरा घटनाक्रम बयान किया। प्रोग्राम देर रात तक खचाखच भरे मैदान में चला और आधा दर्जन से अधिक वक्ताओं ने इसे सम्बोधित किया। मंच पर शहर और शहर से बाहर के दो दर्जन विभिन्न समाजों के जिम्मेदार लोग मंचासीन हुए। वक्ताओं में वेलफेयर पार्टी ऑफ इण्डिया के प्रदेशाध्यक्ष वकार अहमद, नागरिक मंच के बसन्त हरियाणा, इक़रा पत्रिका के सम्पादक एम फ़ारूक़ ख़ान, भीम आर्मी के शोएब ख़ान, हज कमेटी के पूर्व सदस्य ज़ाकिर झुन्झुनूवाला, नशा मुक्ति आन्दोलन के खलील अहमद शेख, आम आदमी पार्टी की रईसा पठान आदि शामिल रहे। मंच संचालन समाजसेवी महबूब भाई गाइड ने किया।

वक्ताओं ने कैबिनेट मंत्री महेश जोशी को जमकर खरी खौटी सुनाई तथा इस ज़्यादती के लिए महेश जोशी के साथ साथ सिविल लाइन्स विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, आदर्श नगर विधायक रफीक ख़ान व किशनपोल विधायक अमीन कागजी को भी जिम्मेदार बताया। यहाँ तक कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी इस ज्यादती के लिए खरी खौटी सुनाई और कहा कि एक समाजसेवी शख्स के साथ थाने में पुलिस अधिकारी ने बदतमीज़ी की और फिर कोई कठोर कार्रवाई नहीं हुई, ऐसा कैसे हो सकता है ? यह खुले तौर पर कांग्रेस सरकार व सभी स्थानीय कांग्रेसी विधायकों की वजह से हुआ है, उन्होंने पुलिस अधिकारी को बचाया है। पप्पू कुरैशी के साथ हुआ यह अन्याय व अत्याचार हम सबके साथ अन्याय व अत्याचार है। अगर कांग्रेस सरकार ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की तो आने वाले चुनाव में जयपुर शहर से कांग्रेस का बोरिया बिस्तर समेट दिया जाएगा।

मंच पर मदरसा जामिया तय्यबा के डायरेक्टर कारी मोहम्मद इस्हाक, राजस्थान उर्दू शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमीन कायमखानी, आरिफ खान दिलावरखानी पूर्व पार्षद चूरू, एडवोकेट रमेश अग्रवाल, रजा मोहम्मद ख़ान, मुमताज़ ख़ान, इस्लामुद्दीन कुरैशी सदर साहब, सलीम सांभरिया, हाजी निसार अहमद, मोहम्मद सलीम कुरैशी बून्दी वाले, हाजी मजीद ख़ान ठेकेदार, हाजी लतीफ सोल्गर, अजय भादसिया पूर्व पार्षद रतनगढ़, कदीर ख़ान पूर्व सदर आयशा मस्जिद, अलमू कुरैशी सदर ताजिया कमेटी, लियाकत भाई पूर्व पार्षद, नजर भाई समाजसेवी, राजा भाई मंसूरी आदि भी मंचासीन रहे।
(08-03-2022)
------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी