कांग्रेस की गहलोत सरकार पूरी तरह से अल्पसंख्यक विरोधी है : सादिक़ ख़ान

कांग्रेस की गहलोत सरकार पूरी तरह से अल्पसंख्यक विरोधी है : सादिक़ ख़ान
*********************************
जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष एम सादिक़ ख़ान, महामन्त्री हमीद ख़ान मेवाती और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन ख़ान ने 2 मार्च को जयपुर की होटल ग्रांड इंडियाना में एक प्रेस काॅन्फ्रेंस आयोजित कर कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार पर अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मन्त्रिमण्डल विस्तार, राजनीतिक नियुक्तियों, पोर्टफोलियो, एएजी, उर्दू तालीम, मदरसा बोर्ड आदि को लेकर कहा कि मुसलमान एकतरफा कांग्रेस को वोट देता है, इसके बावजूद कांग्रेस सरकार मुसलमानों के साथ भेदभाव कर रही है।


प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए सादिक़ ख़ान ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही अल्पसंख्यक वर्ग मुस्लिम समुदाय के साथ वोटों की राजनीति की है। उनसे वोट तो लिए, लेकिन सरकार बनाने के बाद उनके हित में कोई काम नहीं किए। उन्होंने कहा कि राजस्थान में मरहूम जेएम ख़ान साहब, एआर ख़ान साहब, जाकिर हुसैन साहब आदि अदर सर्विस से जो आईएएस बने, वे भाजपा शासन में बने हैं। भाजपा शासन में यूनुस खान साहब को दो बड़े महकमे देकर कैबिनेट मंत्री बनाया गया था और आज जो स्थिति है वो सबके सामने है। साफ है कि कांग्रेस अल्पसंख्यक विरोधी है।

प्रदेश महामंत्री हमीद ख़ान मेवाती ने कहा कि कांग्रेस के गहलोत शासन में अल्पसंख्यकों के साथ जो भेदभाव हो रहा है, उसके खिलाफ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा आगामी दिनों में प्रदेश का दौरा करेगा तथा 30 अल्पसंख्यक बाहुल्य विधानसभा क्षेत्रों में जाकर कांग्रेसी विधायकों से सवाल जवाब कर उनके द्वारा 3 वर्षों में किए गए कार्यों को जनता के सामने रखेेगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन ख़ान ने केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से अल्पसंख्यकों को मिले लाभ को बिन्दुवार विस्तार से बताया।

इक़रा पत्रिका के एक सवाल के जवाब में सादिक़ ख़ान ने कहा कि मेरा काम राजस्थान तक है और राजस्थान में हमारे प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां जी या कोई और बड़े नेता कभी मुसलमानों के खिलाफ़ कोई बयान नहीं देते हैं, जहाँ तक टिकटों का सवाल है तो पहले भी हमारी पार्टी ने राजस्थान में मुसलमानों को टिकट दिए हैं और इस बार भी जरूर देगी। कितने टिकट देगी, कहाँ से देगी, यह पार्टी नेतृत्व तय करेगा। इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रदेश संयोजक पंकज जोशी, सह संयोजक अशोक शेखावत, मीडिया जनसम्पर्क प्रदेश संयोजक आनन्द शर्मा, मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष फरीदुद्दीन जैकी, फरमान अहमद, प्रदेश कोषाध्यक्ष अकरम कुरैशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी महबूब कुरैशी, प्रदेश कार्यालय मंत्री उस्मान चौहान, गुलजार कुरैशी, कार्यसमिति सदस्य साबिर कुरैशी आदि भी शरीक रहे।
(07-03-2022)
---------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी