जयपुर की मुस्लिम स्कूल में शुरू किया "एल्काॅन ग्लोबल इंग्लिश मीडियम स्कूल"

जयपुर की मुस्लिम स्कूल में शुरू किया "एल्काॅन ग्लोबल इंग्लिश मीडियम स्कूल"
--------------------------------------------------
शिक्षा मन्त्री डाॅक्टर बीडी कल्ला ने किया उद्घाटन और कहा : कुछ भी बनने का माध्यम सिर्फ तालीम है और तालीम के बगैर कोई कुछ भी नहीं बन सकता
********************************
जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। राजधानी जयपुर के मोती डूंगरी रोड स्थित मुस्लिम स्कूल कैम्पस में 28 मार्च को ग्लोबल विजन वाले "एल्काॅन ग्लोबल इंग्लिश मीडियम स्कूल" की शुरुआत की गई। जिसका उद्घाटन शिक्षा मन्त्री डाॅक्टर बीडी कल्ला ने फीता काट कर किया। अभी इस स्कूल की शुरुआत पुराने कैम्पस के अन्दर बने सेपरेट भवन में की गई है। जिसे पूरी तरह से रंग रोगन कर नया फर्नीचर लगाकर तैयार किया गया है। साथ ही बगल में खाली पड़ी जमीन पर नया भवन तैयार करने के लिए माॅडल नक्शा भी पेश किया गया है।


एल्काॅन ग्लोबल इंग्लिश मीडियम स्कूल का उद्घाटन करने के लिए एक जलसे का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर शिक्षा मन्त्री डाॅक्टर बीडी कल्ला शरीक हुए। जलसे की सदारत पूर्व मन्त्री नवाब दुर्रू मियां ने की। जलसे में स्कूल इंतजामिया कमेटी के सेक्रेटरी शब्बीर खान ने अपनी दो साल की प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश की। उन्होंने कहा कि यह स्कूल 1926 में शुरू हुआ था और इस बिल्डिंग में 1938 में शुरू हुआ था। करीब दो साल पहले दिसम्बर 2019 को हमारी कमेटी को इसे संचालित करने की जिम्मेदारी मिली थी, उसके कुछ दिनों बाद ही कोरोना महामारी शुरू हो गई, जिससे न सिर्फ हमारा स्कूल बल्कि पूरी दुनिया प्रभावित हुई और सारा कामकाज व पढाई लिखाई ठप्प हो गई। फिर भी हमने प्रयास जारी रखे और स्कूल को बेहतर से बेहतर चलाने की कोशिश की।


हमारी कमेटी अन्जुमन तालीमुल मुस्लिमीन जिसके मातहत यह स्कूल, काॅलेज और दीगर तालीमी इदारे संचालित हो रहे हैं, उसने यहाँ एक इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की योजना बनाई, जो आज आपके सामने है। हमने जब स्कूल की जिम्मेदारी संभाली थी, तब इसकी हालत बहुत ही खस्ता थी, लेकिन किसी जमाने में यह स्कूल जयपुर की चुनिंदा अच्छी स्कूलों में गिना जाता था, हमारी कोशिश है कि यह स्कूल वापस अपनी उसी शोहरत से चले, जैसे पहले चला करता था। हमारी कमेटी ने करीब 90 लाख रूपए अपनी जेब से स्कूल में खर्च किए हैं और हम इन्शाअल्लाह आप सभी के सहयोग से इसे एक बेहतरीन स्कूल बनाएंगे। यहाँ चल रहे गर्ल्स कॉलेज में पहले सिर्फ आर्टस सबजेक्ट था और अब किशनपोल विधायक अमीन कागजी साहब की खास कोशिश से यहाँ साइंस सबजेक्ट भी शुरू हो गया है। काॅलेज में पहले की तुलना में तीन गुना बच्चियां बढ गई हैं। हम यहाँ फीस बहुत कम लेते हैं और कोरोना काल में हमने फीस घटाकर आधी कर दी थी।

शिक्षा मन्त्री डाॅक्टर बीडी कल्ला ने अपने सम्बोधन में कहा कि एल्काॅन ग्लोबल इंग्लिश मीडियम स्कूल को देखकर मुझे बेहद खुशी हुई और इंतजामिया कमेटी को इसके लिए बधाई कि यहाँ इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू की। उन्होंने कहा कि सरकार हर सम्भव इस स्कूल को मदद करेगी। यहाँ हमारे दो विधायक भाई रफीक खान और अमीन कागजी मौजूद हैं, जो एक और एक 11 हैं और मुझे मिलाकर 111 होते हैं, हम तीनों इस स्कूल को गोद ले रहे हैं, यह स्कूल हमारा है और हम यहाँ कोई भी चीज़ की कमी नहीं आने देंगे। स्कूल का जो भी काम हो मुझे बताना, उस काम को करना मैं मेरा फर्ज समझता हूँ। उन्होंने कहा कि बच्चा कुछ भी बनना चाहता हो, लेकिन कुछ भी बनने का माध्यम सिर्फ तालीम है और तालीम के बगैर कोई बच्चा कुछ भी नहीं बन सकता। उन्होंने कमेटी से यह भी कहा कि यहाँ भवन काफी बड़ा है, इसलिए यहाँ प्रतियोगी परीक्षाओं की क्लासें भी लगाई जाएं, ताकि बच्चों को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले और उनका सिलेक्शन हो।

जलसे को पूर्व मन्त्री नवाब दुर्रू मियां, आदर्श नगर विधायक और अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन रफीक ख़ान, किशनपोल विधायक और हज कमेटी के चेयरमैन अमीन कागजी, मिल्ली काॅन्सिल के प्रदेश जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट अब्दुल कय्यूम अख़्तर, आरएएस अधिकारी एवं वक्फ बोर्ड सीईओ अकील अहमद, पार्षद उमरदराज, पार्षद राबिया गुडएज, स्कूल एक्जिक्यूटिव मेम्बर अब्दुल हक आदि ने भी सम्बोधित किया। जलसे की शुरुआत इंतजामिया कमेटी के सदर जाकिर ज़ुबैरी ने तिलावत ए कुरआन से की। कमेटी के नायब सदर हाजी इलियास कुरैशी ने धन्यवाद भाषण दिया। मंच संचालन डाॅक्टर हुसैन रजा ने किया।

जलसे में अतिथियों का माल्यार्पण कर स्कूल कोषाध्यक्ष अब्दुल हई अन्सारी, एक्जिक्यूटिव मेम्बर अलीम पटेल व इलियास पठान तथा अन्य पदाधिकारियों ने इस्तकबाल किया। जलसे में तालीम और सोशल वर्क से जुड़े हुए शहर के कई गणमान्य लोग शरीक हुए। जिनमें डाॅक्टर मुहम्मद हुसैन, डाॅक्टर इनाम बाबू हैल्थ लाइन हाॅस्पिटल, जमाअत ए इस्लामी राजस्थान के जनरल सेक्रेटरी डाॅक्टर इकबाल सिद्दीकी, शकूर नकवी, एडवोकेट सय्यद नजीर नकवी, राजस्थान उर्दू शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमीन कायमखानी, मदरसा जामिया तय्यबा के डायरेक्टर कारी मोहम्मद इस्हाक, नदीम कुरैशी मुगल दरबार, एडवोकेट गुलाम निजामुद्दीन, मुस्लिम प्रोग्रेसिव फेडरेशन के कन्वीनर अब्दुल सलाम जौहर, इक़रा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर रफीक गारनेट, इक़रा पत्रिका के सम्पादक एम फ़ारूक़ ख़ान, नईम रब्बानी, मुन्ना भाई कुरैशी होटल फिरोज, रईस खान जालूपुरा, कदीर अन्सारी आदि प्रमुख थे।
(28-03-2022)
--------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी