धौलपुर में अल्पसंख्यक छात्रावास बनाने की घोषणा, अल्पसंख्यक विकास समिति ने अदा किया मुख्यमंत्री गहलोत का शुक्रिया
धौलपुर में अल्पसंख्यक छात्रावास बनाने की घोषणा, अल्पसंख्यक विकास समिति ने अदा किया मुख्यमंत्री गहलोत का शुक्रिया
*********************************धौलपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट 2022-23 में धौलपुर में अल्पसंख्यक छात्रावास बनाने के लिए बजट की घोषणा की है। इस घोषणा पर स्थानीय अल्पसंख्यक विकास समिति ने मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा किया है। समिति के जावेद बैग ने एक बयान जारी कर कहा है कि मोनू जादौन पूर्व प्रधान के नेतृत्व में अल्पसंख्यक विकास समिति ने धौलपुर जिले के लोकप्रिय विधायक रोहित बोहरा से मिलकर अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं की परेशानियों से अवगत कराया था। इस पर माननीय विधायक ने आश्वासन दिया था कि इसी बजट सत्र में अल्पसंख्यक छात्रावास का बजट आवंटन करवाने की कोशिश करूंगा।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने धौलपुर अल्पसंख्यक छात्रावास की 2013 के बजट में घोषणा की थी। लेकिन यह छात्रावास नहीं बन सका, अगर यह छात्रावास बनता है तो छात्रावास में रहकर अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को उच्च शिक्षा हासिल करने में आसानी रहेगी। मुख्यमंत्री की इस बजट घोषणा पर हमारी समिति के सभी पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधायक रोहित बोहरा, कैबिनेट मंत्री सालहे मोहम्मद, राज्यमंत्री खिलाड़ी लाल बैरवा, अब्दुल सगीर पूर्व राज्य मंत्री, मोनू जादौन पूर्व प्रधान, डॉक्टर शिवचरण कुशवाहा, गिर्राज सिंह मलिंगा विधायक बाड़ी एवं धौलपुर के सभी जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर समिति अध्यक्ष शहजाद जलमानी, उपाध्यक्ष अनवर अहमद, सचिव हाजी अजमेरी उस्मानी, जावेद बैग, रईस फारुकी, आसिफ उस्मानी, राशिद बैग, मौलाना अली हैदर, यूनुस कुरैशी, नौशाद खान, एडवोकेट रिजवान खान, आशिक उस्मानी, शाहरुख खान, शौकत खान, जाकिर अली, रिजवान खान, इमरान उस्मानी आदि शरीक रहे।
(08-03-2022)
------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522
©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.
Comments
Post a Comment