लाम्बिया कलां में आयोजित हुआ ब्लड डोनेशन कैम्प
लाम्बिया कलां में आयोजित हुआ ब्लड डोनेशन कैम्प
--------------------------------------------------
जिला कलेक्टर, एसपी भीलवाड़ा, कई स्थानीय अधिकारी व राजनेता हुए शरीक, जिला पुलिस ने एक दिन का वेतन करीब 23 लाख 23 हजार रूपए की एफडी शहीद पुलिसकर्मी इस्हाक खान कायमखानी के बच्चों को दी
---------------------------------------------------
ग्राम पंचायत लाम्बिया कलां, राजस्थान कायमखानी महासभा भीलवाड़ा, कायमखानी सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति और इक़रा पत्रिका जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन
********************************
भीलवाड़ा/जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के शहीदी दिवस के अवसर पर 23 मार्च को भीलवाड़ा जिले के लाम्बिया कलां गांव में एक ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित किया गया। यह ब्लड डोनेशन कैम्प राजस्थान पुलिस के शहीद जवान इस्हाक खान कायमखानी, पवन कुमार चौधरी और ओंकार सिंह रायका की याद में आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि इस्हाक खान कायमखानी, पवन कुमार चौधरी व ओंकार सिंह रायका की शहादत तस्करों से मुकाबला करते हुए हुई थी। इस अवसर पर शहीदों की वीरांगनाओं व परिजनों को सम्मानित भी किया गया। जिला पुलिस भीलवाड़ा के समस्त अधिकारियों व जवानों ने एक दिन का वेतन शहीद पुलिसकर्मियों के बच्चों को एफडी के तौर पर दिया। जिला पुलिस दो शहीद पुलिसकर्मियों के बच्चों को पूर्व में यह राशि दे चुकी है। 23 मार्च के इस कैम्प में शहीद इस्हाक खान कायमखानी की पत्नी व बच्चों को करीब 23 लाख 23 हजार रूपए की दोनों बच्चों के नाम एफडी जिला कलेक्टर व एसपी ने भेंट की।

राजस्थान कायमखानी महासभा भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष सांवत ख़ान बेसकलाई, ग्राम पंचायत लाम्बिया कलां के सरपंच परमेश्वर पारीक, कायमखानी सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष इमरान कायमखानी और इक़रा पत्रिका भीलवाड़ा के संवाददाता फारूक़ खान मोनू ने बताया कि यह ब्लड डोनेशन कैम्प ग्राम पंचायत लाम्बिया कलां, राजस्थान कायमखानी महासभा भीलवाड़ा, कायमखानी सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति भीलवाड़ा और इक़रा पत्रिका जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। जिसे जिला कलेक्टर आशीष मोदी, एसपी आदर्श सिद्धू, सीएमएचओ डाॅक्टर मुश्ताक ख़ान, पूर्व मन्त्री कालूलाल गुर्जर, राजस्थान बीज निगम के चेयरमैन धीरज गुर्जर आदि ने सम्बोधित किया। मंच संचालन इक़रा पत्रिका के सम्पादक एम फ़ारूक़ ख़ान ने किया।
उन्होंने बताया कि यह ब्लड डोनेशन कैम्प लाम्बिया टोल प्लाजा के पास हाईवे पर होटल डीलक्स में सुबह 10 बजे जिलाधिकारियों ने फीता काटकर शुरू करवाया। शहीदों की याद में दो मिनट का मोन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कैम्प में ब्लड संग्रह करने वाली अस्पताल टीम, डोनर्स आदि को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कैम्प में कई पुलिसकर्मियों व युवाओं ने ब्लड डोनेट किया। जिनकी कुल संख्या 125 रही।
जिला कलेक्टर भीलवाड़ा आशीष मोदी, जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा आदर्श सिद्धू, सीएमएचओ भीलवाड़ा डाॅक्टर मुश्ताक ख़ान, एडिशनल एसपी चंचल मिश्रा, डिप्टी लोकेश मीना, एसडीएम बनेड़ा, तहसीलदार बनेड़ा, एसएचओ रायला सुनील चौधरी, एसएचओ शम्भूगढ जगदीश चौधरी, पूर्व मन्त्री कालूलाल गुर्जर, राजस्थान बीज निगम के चेयरमैन धीरज गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हमीद शेख, बनेड़ा पंचायत समिति के प्रधान प्रतिनिधि विजेन्द्र सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीलाल सोनी, रायला मण्डल अध्यक्ष राजेश जाट, सरपंच ग्राम पंचायत लाम्बिया कलां परमेश्वर पारीक, उप सरपंच शिवराज जाट, वार्ड पंच सांवरमल जाट, राजस्थान कायमखानी महासभा भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष सांवत ख़ान पूर्व सरपंच बेसकलाई, कायमखानी सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष इमरान कायमखानी, इक़रा पत्रिका के सम्पादक एम फ़ारूक़ ख़ान, कायमखानी वेलफेयर ट्रस्ट जयपुर के जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद खान चित्तौड़गढ़, राजस्थान कायमखानी महासभा भीलवाड़ा के संरक्षक हाजी उस्मान गनी खां, युवा जिलाध्यक्ष ताज मोहम्मद खान, चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष अल्लानूर खां, चित्तौड़गढ़ युवा जिलाध्यक्ष एडवोकेट जावेद अख्तर, अजमेर जिलाध्यक्ष सिकन्दर खान, राजस्थान कायमखानी महासभा भीलवाड़ा के जिला संयोजक अहमद नूर खान उर्फ चीनू उस्ताद, स्वतन्त्र पत्रकार निखिल व्यास, आसींद विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रहे मनीष मेवाड़ा, ब्रजराज कृष्ण उपाध्याय पूर्व प्रधान कोटड़ी, चिराग खान एएसआई माण्डल, सिराजुद्दीन खान शारीरिक शिक्षक बिजयनगर, लाम्बिया ग्रामवासी भंवर गौरा, प्रभु सैन, आरिफ खान, बेरा ग्राम पंचायत सरपंच सुवालाल गुर्जर, पूर्व सरपंच मोहनलाल गुर्जर, मेघरास सरपंच सांवरमल सैन, शाहपुरा पार्षद इस्हाक कायमखानी, पार्षद इकबाल खान, मुबारक मन्सूरी, फय्याज कायमखानी मेघरास, हबीब खान टीपू इनाया बिल्डकाॅन, मुमताज़ खान कोषाध्यक्ष सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति, सलीम खान टैक्सी यूनियन अध्यक्ष, शाहबाज खान सेन्ट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर, यूनुस खान रिटायर्ड थानेदार, कैलाश सिंह, मोहसिन खान, अलीशेर खान, जुनैद खान, इरशाद खान, चिराग खान, रोशन खान, शहाबुद्दीन खान, वसीम खान, खाजू खान, शेर खान, जीवण खान, भारत सिंह आदि शरीक हुए।
कैम्प में महात्मा गांधी हाॅस्पिटल भीलवाड़ा और राम स्नेही हाॅस्पिटल भीलवाड़ा की टीमों ने ब्लड संग्रह किया। इनमें महात्मा गांधी हाॅस्पिटल की टीम में डाॅक्टर विपिन कुमावत, काउंसलर नवीन शुक्ला, पीआरओ सुमन, एलटी कैलाश बैरवा, मेल नर्स लोकेन्द्र, मोहनलाल कुमावत, अनीश, कुनाल, कुलदीप, भंवर तथा राम स्नेही हाॅस्पिटल से डाॅक्टर सुनील, सुनील माहेश्वरी, सलीम रंगरेज़, जावेद, श्रवण, सूर्य प्रकाश, किशन, कुलदीप, राजेन्द्र, निरमा आदि सम्मिलित रहे। इस ब्लड डोनेशन कैम्प की खास बात यह रही कि इसमें सभी जातीय वर्गों के युवाओं ने ब्लड डोनेशन किया तथा जिले के मुख्य अधिकारियों के साथ भाजपा व कांग्रेस दोनों के नेता व कार्यकर्ता शरीक हुए।
(23-03-2022)
--------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522
©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments
Post a Comment