उर्दू तालीम के विभिन्न आदेश जारी करवाने के लिए शिक्षा मन्त्री डाॅक्टर कल्ला का किया सम्मान और कल्ला ने किया बच्चों व अभिभावकों का सम्मान

उर्दू तालीम के विभिन्न आदेश जारी करवाने के लिए शिक्षा मन्त्री डाॅक्टर कल्ला का किया सम्मान और कल्ला ने किया बच्चों व अभिभावकों का सम्मान
**********************************


जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। राजस्थान उर्दू शिक्षक संघ की लगातार जद्दोजहद के बाद सरकार ने उर्दू से मुताल्लिक़ कुछ मांगें पिछले दिनों मान ली हैं और आदेश भी जारी किए दिए हैं। इसी क्रम में पहली बार पांचवीं बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र अतिरिक्त विषय उर्दू के लिए एक संशोधन आदेश निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा गौरव अग्रवाल ने 20 अप्रैल को उर्दू शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमण्डल की वार्ता एवं शिक्षा मन्त्री डाॅक्टर बीडी कल्ला के दिशा निर्देश पर निकाला। उर्दू तालीम से मुताल्लिक़ यह एक तारीख़ी काम डाॅक्टर कल्ला ने किया है। जिससे उर्दू से मुहब्बत करने करने वालों में खुशी की लहर है। अभिभावकों व टीचर्स की इस समस्या को डाॅक्टर कल्ला ने प्राथमिकता से हल करवाया है। जिसके लिए 23 अप्रैल को सुबह 10 बजे सिविल लाइन्स स्थित उनके राजकीय निवास पर शिक्षा मन्त्री कल्ला का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया गया तथा साफा, माल्यार्पण व मोमेंटो से उनका सम्मान किया गया। शिक्षा मन्त्री के इस सम्मान व धन्यवाद कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों व संस्थाओं के पदाधिकारी व उर्दू विद्यार्थी शरीक हुए।




शिक्षा मन्त्री कल्ला का सम्मान उर्दू शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमीन कायमखानी के नेतृत्व में किया गया। सम्मान करने वालों में प्रमुख तौर कप्तान लियाकत खान धनूरी, मुस्लिम प्रोग्रेसिव फेडरेशन कोर कमेटी सदस्य एम फ़ारूक़ ख़ान, एडवोकेट असगर खान राणासर, मुराद खान राॅलय छोटी बेरी, रिसालदार मेजर मुकारब खान छोटी बेरी, एडवोकेट गुलाम निजामुद्दीन जयपुर, मदरसा पैराटीचर्स संघ के अध्यक्ष सय्यद मसूद अख्तर, कौसर नजमी, नजमुन्निशा, रेशमा आदि और सफिया पब्लिक स्कूल के बच्चे थे। बच्चों में चार रोजेदार बच्चे भी थे, जिनको खुद डाॅक्टर कल्ला ने अपने हाथों से माला पहनाकर सम्मानित किया। सफिया पब्लिक स्कूल भट्टा बस्ती शास्त्री नगर के पांचवीं क्लास के रोजेदार बच्चे तौसीफ़ को कल्ला ने खुद का साफा उतारकर उसे पहनाकर सम्मानित किया, कल्ला से मिलकर व सम्मानित होकर बच्चे बेहद खुश हुए। डाॅक्टर कल्ला ने इस अवसर पर कप्तान लियाकत खान धनूरी और रिसालदार मेजर मुकारब खान छोटी बेरी को भी पूर्व सैन्य अधिकारी होने के नाते सम्मानित किया और उनका आभार व्यक्त किया कि आप जैसे लोगों से मिलकर बहुत खुशी होती है। आधा घण्टे के इस सम्मान समारोह में अमीन कायमखानी ने उर्दू से मुताल्लिक़ कुछ बाकी मांगों का जिक्र किया, तो डाॅक्टर कल्ला ने कहा जब तक मैं बैठा हूँ उर्दू के साथ कोई सौतेला सुलूक नहीं होगा, मैं तो खुद उर्दू वाला हूँ, आप बेफ्रिकर रहें और उर्दू से मुताल्लिक़ किसी भी समस्या के लिए कभी भी मेरे पास आ जाएं। आपका कोई काम नहीं रूकेगा।




उल्लेखनीय है कि राजस्थान में हजारों सरकारी स्कूल ऐसी हैं जहाँ उर्दू पढने के इच्छुक विद्यार्थी हैं, लेकिन उन्हें अतिरिक्त विषय, तृतीय भाषा और ऐच्छिक विषय (उर्दू साहित्य) के तौर पर उर्दू पढ़ाने वाले टीचर नहीं हैं, क्योंकि कहीं तो उर्दू का पद नहीं है और कहीं उर्दू का पद होते हुए टीचर नहीं है। विचित्र बात यह भी है कि उर्दू की निशुल्क उपलब्ध करवाई जाने वाली किताबें भी विद्यार्थियों के पास नहीं हैं। शिक्षा विभाग के घोषित नियमों व निर्देशों तथा बजट घोषणा की ईमानदारी से पालना की जाए तो राजस्थान में उर्दू टीचर के पद 20 हज़ार से अधिक बनते हैं, जबकि कार्यरत करीब तीन हज़ार ही उर्दू टीचर हैं। एक अदद उर्दू टीचर के लिए अभिभावक स्थानीय विधायक व अधिकारियों के पास दर दर ठोकरें खाते रहते हैं। उर्दू शिक्षक संघ और उर्दू से मुहब्बत करने वाले लोग इसके लिए लगातार आवाज़ उठा रहे हैं। इसके बावजूद सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही थी, लेकिन डाॅक्टर कल्ला के शिक्षा मन्त्री बनने के बाद उर्दू तालीम के मुद्दों पर सुनवाई भी होने लगी और काम भी होने लगा। जिससे उर्दू से मुहब्बत करने वालों के बीच कल्ला की बहुत तारीफ़ हो रही है।





शिक्षा निदेशक आईएएस गौरव अग्रवाल का भी आभार
********************************


धन्यवाद गौरव जी, 19 अप्रैल को शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल जी से उनके ऑफिस में हमारी लम्बी वार्ता हुई और उन्होंने उर्दू तालीम से मुताल्लिक़ हर बिन्दु को बारीकी से समझा। बेहद ही मिलनसार, हंसमुख और बातचीत में आत्मीयता का भाव व्यक्त करने वाले गौरव जी ने 20 अप्रैल को उर्दू परीक्षा पांचवीं बोर्ड के लिए आदेश निकाल दिया। इसके लिए शिक्षा मन्त्री डाॅक्टर बीडी कल्ला साहब का भी धन्यवाद, क्योंकि उन्होंने ही हमें गौरव जी के पास फोन कर भेजा था। राजस्थान उर्दू शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमीन कायमखानी साहब और मुस्लिम प्रोग्रेसिव फेडरेशन कोर कमेटी सदस्य एवं इक़रा पत्रिका के सम्पादक खाकसार एम फ़ारूक़ ख़ान ने शिक्षा संकुल स्थित उनके दफ्तर में यह लम्बी वार्ता की थी, उन्होंने शीघ्र ही मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था, जो दूसरे दिन उन्होंने कर दिया। उम्मीद है गौरव जी उर्दू तालीम से मुताल्लिक़ अन्य काम भी इसी तत्परता से करेंगे। एक बार पुनः धन्यवाद।
-सम्पादक
(23-04-2022
-------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी