मदरसा जीनत उल उलूम में खाद्य मन्त्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने किया नए भवन का शिलान्यास

मदरसा जीनत उल उलूम में खाद्य मन्त्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने किया नए भवन का शिलान्यास

*********************************
जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। जयपुर के हसनपुरा स्थित मदरसा जीनत उल उलूम में नए भवन का शिलान्यास खाद्य मन्त्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने 2 अप्रैल को शिलान्यास किया।


मदरसा प्रबंध समिति के अध्यक्ष मुश्ताक ख़ान महरामपुरा (पूर्व प्रधान चाकसू) ने बताया कि मुख्यमंत्री मदरसा आधुनिकीकरण योजना के अन्तर्गत हमारे मदरसे को 15 लाख रुपए भवन बनाने के लिए आवन्टन हुए हैं। इन कक्षा कक्ष निर्माण कार्य का आज शिलान्यास किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास रहे तथा विशिष्ट अतिथि मुनेश गुर्जर महापौर जयपुर हेरिटेज एवं अन्य अतिथियों में पार्षद दशरथ सिंह, पार्षद आरिफ खान, पार्षद धर्मेंद्र सिंह आदि रहे।


प्रताप सिंह खाचरियावास ने मदरसे में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट टीवी कंप्यूटर आदि के लिए स्थानीय विधायक कोष से पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। खाचरियावास ने अपने संबोधन में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही, साथ ही उन्होंने भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया। बढ़ती महंगाई पर भी केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत मदरसा प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों व स्थानीय मोअज्जिज लोगों ने किया। कार्यक्रम का मंच संचालन राजस्थान उर्दू शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमीन कायमखानी ने किया। कायमखानी ने मदरसा तालीम व उर्दू तालीम को बढ़ावा देने के लिए मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के समक्ष विस्तृत मांग का ब्यौरा भी पेश किया। कार्यक्रम में मदरसे के बच्चे और स्थानीय गणमान्य लोग शरीक हुए।
(08-04-2022)
------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी