जयपुर में आयोजित हुआ लाजवाब ईद मिलन समारोह
जयपुर में आयोजित हुआ लाजवाब ईद मिलन समारोह
------------------------------------------------
ख्वाज़ा ग़रीब नवाज़ अमन कमेटी ने झोटवाड़ा में किया आयोजन, हर जाति-पंथ के लोग हुए शरीक
*******************************
जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। देश को इस वक्त सबसे ज्यादा किसी चीज़ की जरूरत है, तो वो सामाजिक भाईचारे की जरूरत है। जिसे साम्प्रदायिक सौहार्द, गंगा जमुनी तहजीब और मिलीजुली संस्कृति आदि कुछ भी कहा जा सकता है। एक तरफ साम्प्रदायिक शक्तियां देश को नफ़रत की खतरनाक खाई में धकेलने की कोशिश कर रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ सामाजिक भाईचारे में विश्वास करने वाले और गंगा जमुनी तहजीब की छत्रछाया में जीने वाले लोग भाईचारे के इस ताने बाने को और मजबूत करने में जी जान से लगे हुए हैं। इसके लिए देश के कोने-कोने में अलग अलग अन्दाज़ के प्रोग्राम समय समय पर आयोजित होते रहते हैं।

ऐसा ही एक प्रोग्राम देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित हुआ। जयपुर जो कि अपनी मिलीजुली संस्कृति और गुलाबी रंग की खूबसूरत विरासत व चौक चौराहों की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर है। जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में 06 मई को गोल्ड स्टार पैराडाइज़ गार्डन में स्थानीय संगठन ख्वाज़ा ग़रीब नवाज़ अमन कमेटी ने एक प्रोग्राम आयोजित किया। यह कमेटी हर साल भाईचारे के ऐसे आयोजन करती है। ईद के तीन दिन बाद ईद मिलन समारोह के नाम से आयोजित किए गए इस प्रोग्राम में शहर के हर कोने से हर जाति-पंथ के मोअज्जिज लोग शरीक हुए। सभी ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और मिलीजुली संस्कृति को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
महाराज विष्णू दास जी महन्त हनुमान मन्दिर झोटवाड़ा के सानिध्य में आयोजित इस ईद मिलन समारोह में पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढा, अजीत सिंह मामडोली करणी सेना, गणपत सिंह राठौड़ जिलाध्यक्ष राजपूत सभा जिला जयपुर एवं अध्यक्ष डीडवाना नागरिक परिषद, रफीक ख़ान विधायक आदर्श नगर, अमीन कागजी विधायक किशनपोल, दरगाह कमेटी ख्वाज़ा साहब अजमेर शरीफ़ के अध्यक्ष एवं आरसीए उपाध्यक्ष अमीन पठान, डाॅक्टर खानू ख़ान बुधवाली चेयरमैन राजस्थान वक्फ बोर्ड, जीवण खां सभापति नगर परिषद सीकर, वीरेन्द्र वर्मा सीनियर आरएएस अधिकारी, सुरेन्द्र सिंह खानड़ी, धर्मराज जादौन अध्यक्ष जनचेतना समिति झोटवाड़ा, सरदार गुरूवेन्द्र सिंह सनी फर्नीचर, पार्षद दुर्गेश नन्दनी, पूर्व पार्षद मन्जू शर्मा उपाध्यक्ष विप्र कल्याण बोर्ड राजस्थान, बांसुरी वादक आरडी शर्मा, सीआई घनश्याम सिंह राठौड़ थानाधिकारी झोटवाड़ा, सुरेश अग्रवाल अध्यक्ष अग्रवाल समाज जयपुर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष एम सादिक खान, महासचिव हमीद ख़ान मेवाती, मोहन सिंह बिदावत, महेन्द्र सिंह खेड़ी पीसीसी महासचिव, आनन्द गुप्ता, पार्षद लादूराम दुलारिया, नवाब खान एडिशनल एसपी, जावेद खान आरएएस, महमूद खान डीवायएसपी, इस्लाम ख़ान डीवायएसपी, आमिर हसन खान डीवायएसपी, सलावत ख़ान पूर्व चेयरमैन वक्फ बोर्ड, फतेह मोहम्मद खान रिटायर्ड आरएएस, डाॅक्टर रशीद ख़ान भींचरी, पार्षद लियाकत ख़ान चुगनी, पार्षद अय्यूब खान जालूपुरा, पार्षद नसरीन कुरैशी झोटवाड़ा, पूर्व प्रधान मुश्ताक ख़ान महरामपुरा, एडवोकेट सरवर खान, डाॅक्टर सरवर खान, हाजी शफी खान लाडनूं, सिकन्दर खान नियाजी, एडवोकेट शौकत खान राजास, इदरीश खां जाबासर अम्बर ट्रेवल्स, रिसालदार इनायत खां, एडवोकेट यूनुस खां मोयल, असलम खां एडिशनल कमिश्नर सेल टैक्स, हाजी उम्मेद खां सिकन्दर ट्रेवल्स, डाॅक्टर महमूद खान डिप्टी डायरेक्टर अल्पसंख्यक निदेशालय, हाजी नजर मोहम्मद खां छोटी बेरी, सईद खान कार किंग, हाजी नानू खां लाडनूं, उस्मान गनी खां थानेदार, अनवर खां लेक्चर्र, कैप्टन हफीज खां गिडानिया, सीआई रफीक खां नूआं, छोटू खां दरबार स्कूल, रमजान खां खातीपुरा, इस्लाम खां जालूपुरा, यासीन खां जालूपुरा, एम फ़ारूक़ ख़ान सम्पादक इक़रा पत्रिका, इकबाल खां नेताजी उपाध्यक्ष आरसीए, इमामुद्दीन खां जालूपुरा, हबीब खां एमआर मोटर्स, आमिर खां मीठड़ी, फतेह मोहम्मद खां खातीपुरा, खुर्शीद खां रतनगढ़, एडवोकेट असगर खान राणासर, हाजी सलीम खां हसनपुरा, महबूब शेख शेख महासभा जयपुर, मोहम्मद अली अध्यक्ष कब्रिस्तान कमेटी झोटवाड़ा आदि बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शरीक हुए।
ख्वाज़ा ग़रीब नवाज़ अमन कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी का इस्तकबाल किया और ईद की मुबारकबाद दी। कमेटी संरक्षक हाजी मकसूद खां बेसवा, संयोजक हाजी अय्याज मोहम्मद कुरैशी रिटायर्ड जज, अध्यक्ष रसूल खां खोखर, सचिव फारूक़ खां गनेड़ी, सह सचिव दौलत खां सुदरासन, उपाध्यक्ष अय्यूब गौरी, उपाध्यक्ष सूबेदार भंवरू खां जाबासर, उपाध्यक्ष इलियास खां रतनगढ़, कोषाध्यक्ष सरवर खां खोखर, सह कोषाध्यक्ष हाजी अलादीन खां, सदस्य हाजी अय्यूब खां, रईस बबलू, मास्टर इब्राहीम खां, हाजी शौकत, लतीफ़ खां, हाजी सजाऊद्दीन खां, हाजी हाशम खां पहाड़ियान, रिसालदार मेजर शब्बीर खां भींचरी, हाजी रियाज अहमद खां, वाहिद अली खां पूनणी, हाजी भंवरू खां पहाड़ियान, जीवण खां लाडनूं, यूसुफ खां भींचरी, हाजी इब्राहीम खां लाडनूं, जहांगीर खां एसआई, मुराद खां राॅयल, सत्तार खां अलखपुरा, रफीक खां छोटी बेरी, हाजी जमील कुरैशी आदि ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों का साफा, शाॅल व स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं माल्यार्पण कर सभी ने इस्तकबाल किया।
सभी वक्ताओं ने साम्प्रदायिक शक्तियों को खरी खौटी सुनाई और देश की एकता, अखण्डता व सामाजिक भाईचारे की मज़बूती के लिए एकजुट होकर प्रयास करने तथा एक दूसरे के तीज त्यौहार में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की लोगों से गुजारिश की। एक दर्जन से अधिक वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में हर हाल में गंगा जमुनी तहजीब की हिफाज़त करने और नफ़रती तत्वों से देश व समाज को बचाने की लोगों से अपील की। प्रोग्राम में मंच संचालन अय्यूब गौरी और फारूक खां गनेड़ी ने किया। स्वागत भाषण रसूल खां खोखर और दौलत खां सुदरासन ने दिया।
प्रोग्राम की शुरुआत से पहले शाम साढ़े 6 बजे अच्छी बारिश हुई, जिसने गर्म मौसम को बहुत ही सुहाना बना दिया। प्रोग्राम खत्म होने के साथ ही रात 11 बजे भी बारिश हुई, जो खुदा की खास रहमत थी, जिसके लिए सभी ने खुशी का इज़हार करते हुए खुदा का शुक्र अदा किया। खाना खाकर एक दूसरे को बधाई देते हुए उपस्थित सभी लोग इस उम्मीद के साथ रवाना हुए कि ऐसे प्रोग्राम आज बहुत जरूरी हैं और समय समय पर इनका आयोजन होना चाहिए।
(18-05-2022)
-------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522
©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments
Post a Comment