मन्त्री महेश जोशी के पुत्र रोहित जोशी प्रकरण के पीछे की सियासत
मन्त्री महेश जोशी के पुत्र रोहित जोशी प्रकरण के पीछे की सियासत
********************************
********************************
जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। पिछले कुछ दिनों से जयपुर की हवामहल विधानसभा सीट से विधायक और राजस्थान सरकार के कद्दावर मन्त्री डाॅक्टर महेश जोशी के पुत्र रोहित जोशी को लेकर जयपुर में निम्न स्तर की सियासत हो रही है। मुद्दा यह है कि रोहित जोशी के एक लड़की से सम्बन्ध थे। लड़की मुस्लिम बताई जा रही है और उसने रोहित जोशी के खिलाफ़ रेप का मुकदमा दिल्ली में दर्ज करवाया है। इस पूरे प्रकरण में कई तथ्य सामने आ रहे हैं। पहला दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे, यानी जो भी कुछ कर रहे थे वो आपसी सहमति से कर रहे थे। दूसरा रोहित जोशी ने लड़की को शादी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन उसने उसके साथ धोखा किया और मारपीट कर रेप करता रहता था। तीसरा लड़की और लड़की के नाम पर कुछ लोग रोहित जोशी व महेश जोशी को ब्लैकमेल कर रहे थे। चौथा इस मुद्दे को राजनीतिक हथकण्डा बनाने वाले भी बहती गंगा में हाथ धोने लग गए।
इस प्रकरण में यह बात खुली किताब की तरह है कि दोनों के बीच सम्बन्ध सहमति से थे, तो भारतीय क़ानून में तो यह घिनौना काम कोई अपराध नहीं है, लेकिन भारतीय संस्कृति व संस्कारों के पूरी तरह से खिलाफ़ है। जहाँ तक इस्लामिक क़ानून की बात है तो यह बहुत बड़ा गुनाह है और लड़का व लड़की दोनों मौत की सजा के दोषी हैं। अब इन सब से हटकर बात करें घिनौनी सियासत की। मुकदमा दिल्ली में दर्ज हुआ, दिल्ली पुलिस केन्द्र सरकार या भाजपा सरकार के अधीन है। मुकदमा राजस्थान में दर्ज नहीं हो पाया, क्योंकि यहाँ कांग्रेस की सरकार है। यानी दिल्ली व राजस्थान दोनों पुलिस सत्ता व सियासत के दबाव में हैं, ऐसा इस पूरे प्रकरण को देखकर महसूस हो रहा है।
अब इस प्रकरण में हो रही सियासत पर बात करें। मन्त्री महेश जोशी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खासमखास हैं और दो साल पहले जब गहलोत सरकार को गिराने का षडयंत्र हुआ था, तो उसको बचाने के लिए महेश जोशी का भी विशेष प्रयास रहा था, तब वे विधानसभा में मुख्य सचेतक थे। तब बात केन्द्र सरकार और गहलोत सरकार में तकड़ी खींचतान एवं आरोप प्रत्यारोपों तक पहुंच गई थी। तब दिल्ली व राजस्थान दोनों जगह सरकार गिराने के मुद्दे पर लेन देन व मानहानि के मुकदमे दर्ज हुए थे। लेकिन अभी तक इन मुद्दों पर ढ़ाक के तीन पात के अलावा कुछ नहीं हुआ।
महेश जोशी को लेकर भाजपा व कांग्रेस दोनों में औछी राजनीति पर्दे के पीछे हो रही है। एक तरफ मुख्यमंत्री गहलोत विरोधी कांग्रेसी इस मुद्दे पर महेश जोशी व गहलोत की मरोड़ निकालना चाहते हैं, तो दूसरी तरफ भाजपा के कुछ नेता इस प्रकरण की आड़ में गहलोत व महेश जोशी दोनों को चित करना चाहते हैं। इसके अलावा जयपुर डीसीसी अध्यक्ष और हवामहल की स्थानीय सियासत अगल अपना रंग दिखा रही है।
खबर है कि जयपुर के दो कांग्रेसी विधायक इस मुद्दे पर पर्दे के पीछे सियासी गोटी चल रहे हैं। दोनों डीसीसी अध्यक्ष पद पर कब्ज़ा चाहते हैं। यह दोनों विधायक नगर निगम में दबदबा और स्थानीय अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग में भी पूरा अमल दखल चाहते हैं, जो महेश जोशी के मजबूत रहते सम्भव नहीं है। शहर का एक अन्य कांग्रेसी विधायक बेचारे की मुद्रा में है, उसकी गिनती न तीन में है और तेरह में। इस बीच बहती गंगा में वे लोग भी हाथ धोने की कोशिश में पायचे टांग चुके हैं, जिनको लगता है कि किसी भी अन्य पार्टी से या निर्दलीय उम्मीदवार बनकर हम हवामहल से विधायक बन सकते हैं, क्योंकि हवामहल मुस्लिम बाहुल्य सीट है।
इन सबके बीच सबसे सराहनीय बात जयपुर के प्रतिष्ठित मुस्लिम संगठनों व मुस्लिम रहनुमाओं ने की है, उन्होंने इस प्रकरण को न ज्यादा तुल दिया और ना ही इसे हिन्दू-मुस्लिम प्रकरण बनने दिया। जो बहुत ही सूझ बूझ वाली बात है। जिसने जो गुनाह किया है, उसे सजा जरूर मिलनी चाहिए, चाहे वो कोई भी हो। लेकिन किसी के गुनाह को ब्लैकमेलिंग और सियासत में कामयाबी की सीढ़ी बनाया जाए, यह बहुत ही बुरी बात है तथा ऐसा करने वाले निम्न दर्जे के अवसरवादी होते हैं, जो किसी के भी सगे नहीं होते।
(23-05-2022)
--------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522
©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.
.jpeg)
Comments
Post a Comment