राजस्थान कायमखानी महासभा की सदस्यता सूची शुद्धिकरण कमेटी का ईद मिलन समारोह और मीटिंग हर्षोल्लास से हुई सम्पन्न

राजस्थान कायमखानी महासभा की सदस्यता सूची शुद्धिकरण कमेटी का ईद मिलन समारोह और मीटिंग हर्षोल्लास से हुई सम्पन्न
------------------------------------------------
झुन्झुनूं में आयोजित साढ़े तीन घण्टे की इस मीटिंग में हर मुद्दे पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त कर सर्व सम्मति से सभी प्रस्ताव किए पारित
*******************************
झुन्झुनूं/जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। राजस्थान कायमखानी महासभा की सदस्यता सूची शुद्धिकरण कमेटी का ईद मिलन समारोह और मीटिंग 8 मई रविवार को झुन्झुनूं में आयोजित हुई। यह प्रोग्राम मलसीसर रोड पर स्थित नोबेल पब्लिक स्कूल के पास जमाअत ए इस्लामी हिन्द के कम्यूनिटी सेन्टर में आयोजित हुआ। साढ़े तीन घण्टे चला यह कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ और कमेटी द्वारा रखे गए सभी प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किए गए।


प्रोग्राम की अध्यक्षता राजस्थान कायमखानी महासभा सदस्यता सूची शुद्धिकरण कमेटी के अध्यक्ष कप्तान फजरू खां नूरखानी ने की। प्रोग्राम के संरक्षक मण्डल में मेजर असलम खां झांझौत, आरआई इलियास खां (डीवायएसपी) चैनपुरा, रिसालदार मेजर/लेफ्टिनेंट हयात मोहम्मद खां नूआं, पूर्व सरपंच रिसालदार शमशेर खां जाबासर, कप्तान यासीन खां जवाहरपुरा, कप्तान लियाकत खां किडवाना, इलियास खां पूर्व सरपंच सिरियासर, इरशाद खां सरपंच जाबासर, सूबेदार मकसूद खां सदर नूआं, प्रिन्सिपल अजीज खां जाबासर, सरपंच प्रतिनिधि जंगशेर खां झांझौत आदि को शामिल कर मंचासीन किया गया तथा कायमखानी क़ौम के इन बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्यकम को प्रारम्भ किया गया। इजलास की शुरुआत पवित्र कुरआन की तिलावत और दुरूदो सलाम से की गई। तिलावत ए कुरआन कैप्टन टीपू सुल्तान कायमसर ने की। मंच संचालन शुद्धिकरण कमेटी के सहायक और इक़रा पत्रिका के सम्पादक एम फ़ारूक़ ख़ान ने किया। उन्होंने शुरुआत में विस्तार से अभी तक हुई पूरी कार्रवाई और जद्दोजहद से क़ौम को अवगत करवाया।


इसके बाद कमेटी के सदस्य कप्तान लियाकत खां धनूरी ने विस्तार से हर बिन्दु पर रिपोर्ट पेश की। शुद्धिकरण कमेटी की यह तीसरी मीटिंग थी, इससे पहले दो मीटिंग जयपुर में आयोजित हो चुकी हैं। चौथी मीटिंग सीकर में आयोजित करने की घोषणा की गई, जिसकी तारीख़ शीघ्र ही तय कर घोषित की जाएगी। प्रोग्राम को संरक्षक मण्डल सहित 28 सरदारों ने सम्बोधित किया और हर बिन्दु पर बारीकी व शालीनता से अपनी बात रखी। संरक्षक मण्डल के अलावा भारत-पाकिस्तान युद्ध 1971 के दुरच्या बैटल के हीरो सूबेदार मेजर/लेफ्टिनेंट अली हसन खां धनूरी ने बड़ा ही भावुक भाषण दिया।

इनके अलावा गोल्ड मेडलिस्ट (एम एम) सूबेदार इस्लाम खां गिडानिया, कप्तान मकसूद खां झांझौत, असलम खां समाजसेवी भींचरी, रूस्तम खां कासली, सूबेदार भंवरू खां माखर, खुर्शीद खां रतनगढ़, प्रिन्सिपल कमरूद्दीन खां कंकड़ेऊ, कप्तान अय्यूब खां माखर, इलियास खां रतनगढ़, लियाकत खां भीमसर, कप्तान रफीक खां (सेना मेडल) गिडानिया, प्रिन्सिपल सज्जाद खां जाबासर, जोशीले युवा आमिर खान कुहाड़ू आदि ने भी सम्बोधित किया। कप्तान फजरू खां ने अध्यक्षीय सम्बोधन दिया और मुजफ्फर खां कायमसर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में इंस्पेक्टर सद्दीक खां चैनपुरा, सूबेदार एजाज खां चैनपुरा, सत्तार खां चैनपुरा और नोबेल स्कूल के संचालक जफर खान जाबासर के योगदान व प्रयास के लिए उन्हें विशेष तौर धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम में सभी ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और खीर जलेबी खाकर ऐसी गेट टूगेदर मीटिंग हर महीने आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की, ताकि आसानी से एक दूसरे से मुलाक़ात हो सके।

इस मीटिंग में सदस्यता शुद्धिकरण अभियान को आगे बढ़ाने, सदस्यता के नाम पर किए गए फर्जीवाड़े, राजस्थान कायमखानी महासभा के संविधान के खिलाफ़ किए कार्यों आदि मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा ऑपन सेशन कर सभी को सवाल जवाब करने एवं अपने सुझाव देने का मौका भी दिया गया। मीटिंग में झुन्झुनूं, जयपुर, चूरू व सीकर जिले से 200 से अधिक मोअज्जिज कायमखानी सरदार शरीक हुए। मीटिंग में महासभा की एजीएम (साधारण सभा) बुलाने के लिए कौम के 209 मोअज्जिज सरदारों से हस्ताक्षर करवाए गए।

मीटिंग में सभी प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किए गए, जिनमें पहला राजस्थान कायमखानी महासभा के सदस्यता अभियान में जोड़ी गई सभी 32 गैर कायमखानी जातियों के 1708 लोगों को हटाया जाए। दूसरा कायमखानी जाति की उत्पत्ति नवाब कायम ख़ान साहब के नाम से हुई है और इनके व दो अन्य भाइयों यानी तीन भाइयों (नवाब कायम ख़ान साहब, नवाब जैनुद्दीन ख़ान साहब और नवाब जबरूद्दीन ख़ान उर्फ जुबैरूद्दीन खान साहब) की औलाद ही कायमखानी है तथा इन तीन भाइयों की औलाद के अलावा कोई कायमखानी नहीं है एवं इनकी औलाद के अलावा जिनको भी महासभा का सदस्य बनाया गया है, उन्हें शीघ्रता से हटाया जाए, साथ ही कायमखानी ओबीसी फर्जी प्रमाण पत्र बने हुए हैं, उन्हें पूर्व की कोशिश को आगे बढ़ाकर वापस प्रशासन को पत्र लिखकर ख़ारिज करवाया जाए। नम्बर तीन, सदस्यता सूची शुद्धिकरण के पहले राजस्थान कायमखानी महासभा का कोई भी चुनाव नहीं होगा तथा चुनाव में स्थानीय ईकाई से लेकर केन्द्रीय बाॅडी तक महासभा के संविधान की अक्षरशः पालना की जाएगी।

प्रोग्राम में अमीर साहब शमशाद खां जाबासर, दाऊद खां चैनपुरा, सूबेदार मनवर खां गिडानिया, सूबेदार अनीस खां नूआं, जब्बार खान गिडानिया, घीसू खां गिडानिया, सूबेदार मजीद खान सिरियासर, सरवर खान जवाहरपुरा, यूनुस खान हमीरखां का बास, मंज़ूर खान धनूरी, निसार खां पटवारी धनूरी, मजीद खान नयाबास, इक़बाल खान नयाबास, अख्तर खान कायमसर, अमीर हसन कायमसर, जाकिर खान कायमसर, प्रोफेसर जुल्फिकार खान भीमसर, जाकिर खान शेखसर, सूबेदार भंवरू खां जवाहरपुरा, सज्जाद खान कंकड़ेऊ, रिसालदार सज्जाद खान नूआं, जाकिर खान नूआं, सूबेदार भंवरू खां जयपुर, अब्दुल मजीद खान बैंक मैनेजर झुन्झुनूं, गुलाम नबी खां धनूरी, जंगशेर खां किडवाना, बुनियाद खां चैनपुरा, अखलाक खां जाबासर, गफ्फार खां मदनसर, इस्लाम खां भारू, आरिफ खां बड़ाऊ, शब्बीर खां बड़ाऊ, मनवर खां किडवाना, परवेज फौजी धनूरी, इकबाल खां किडवाना, निसार खां किडवाना, रहमत अली खां चूरू, अन्सार अली कंकड़ेऊ, मुराद खां झुन्झुनूं, अली हसन खां शेखसर, लियाकत अली खां जाबासर, इकराज खां मुल्लाजी कायमसर, मोहम्मद तस्लीम खां नूआं, सूबेदार शौकत खां सिरियासर, इदरीश खां चैनपुरा आदि कौम के मोअज्जिज सरदार भी शरीक हुए।
(09-05-2022)
----------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी