कायमखानी क़ौम की शान सोहा ख़ान

कायमखानी क़ौम की शान सोहा ख़ान
------------------------------------------
12वीं कला वर्ग में किया राजस्थान टाॅप
***************************
जयपुर/चैनपुरा (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। झुन्झुनूं जिले की लादूसर ग्राम पंचायत के चैनपुरा गांव की बेटी सोहा खान ने एक तरह का इतिहास रचा है। सोहा ने 100 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं कला वर्ग में राजस्थान टाॅप किया है। यानी उसने हर विषय में पूरे नम्बर हासिल किए हैं। विचित्र बात यह है कि इस सफलता को प्राप्त करने के लिए गांव से 18 किलोमीटर दूर अलसीसर स्थित रामलाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वो पढ़ती थी और रोज अप डाउन करती थी। इसके अलावा खास बात यह है कि सोहा दिव्यांग है। एक दिव्यांग बच्ची का राजस्थान बोर्ड में पूरे प्रदेश को 100 प्रतिशत अंकों के साथ टाॅप करना अपने आप में इतिहास रचने जैसा है। ऐसा इसलिए भी कि शायद ही इससे पहले 12वीं कला वर्ग में 100 प्रतिशत अंक किसी के आए हैं।


सोहा खान के कोई सगा भाई नहीं है और वो तीन बहनें हैं। उसके पापा अहसान अली ख़ान विदेश में रहते हैं और मां बाजेगा ख़ान एक हाउस वाइफ हैं। उसने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपनी मां को दिया है, साथ में गुरूजनों को। सोहा और उसकी मां से दूसरी बच्चियों व मांओं को सबक हासिल करना चाहिए कि मां के प्रयास व प्रोत्साहन से एक दिव्यांग बच्ची ने कैसे इतनी बड़ी कामयाबी हासिल की है। सोहा ख़ान इक़रा पत्रिका के सम्पादक एम फ़ारूक़ ख़ान की भतीजी भी हैं। सोहा की यह सफलता कायमखानी क़ौम सहित पूरी मुस्लिम क़ौम और पूरे झुन्झुनूं जिले तथा विशेषकर लड़कियों व मांओं के लिए एक गौरव की बात है।


सोहा को सम्मानित करने के लिए परिणाम आने के दो दिन बाद उसके जन्म दिन पर गांव में उसकी स्कूल ने एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें स्कूल स्टाफ के अलावा आस पास के गांवों के काफी लोग भी शरीक हुए तथा सभी ने सोहा को सम्मानित कर आशीर्वाद दिया। स्कूल संचालक मनफूल सर ने सोहा की आगे की समस्त पढ़ाई का खर्चा स्कूल की तरफ से देने और पढ़ाने की घोषणा की। इस सम्मान समारोह में राजस्थान कायमखानी महासभा के संरक्षक सदस्य और कायमखानी क़ौम की विरासत एवं वंशावली संरक्षण समिति के सदस्य इंस्पेक्टर सद्दीक खां चैनपुरा ने सोहा को 11 हजार रूपए बतौर इनाम देकर सम्मानित किया।
(24-06-2022)
-----------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी