उदयपुर हत्याकाण्ड की राजस्थान कायमखानी महासभा की विरासत एवं वंशावली संरक्षण समिति ने की कड़ी निन्दा
उदयपुर हत्याकाण्ड की राजस्थान कायमखानी महासभा की विरासत एवं वंशावली संरक्षण समिति ने की कड़ी निन्दा
*******************************
*******************************
जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। राजस्थान कायमखानी महासभा की विरासत एवं वंशावली संरक्षण समिति ने उदयपुर में हुए दर्दनाक व शर्मनाक हत्याकाण्ड की कड़ी निन्दा करते हुए हत्यारे आतंकियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग की है। महासभा की समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने इस हत्याकाण्ड की कड़े शब्दों में निन्दा की है और ऐसे हत्याकाण्ड को गंगा जमुनी तहजीब, भाईचारे व देश की सुरक्षा के लिए खतरनाक बताया है। गौरतलब है कि 28 जून को उदयपुर में टेलर का काम करने वाले कन्हैयालाल नामक व्यक्ति की रियाज व गौस नामक दो जालिम आतंकियों ने दुकान में कपड़े सिलवाने के बहाने आकर सरेआम गला रेत कर हत्या कर दी तथा हत्या से पहले और हत्या के दौरान बनाए गए वीडियो को उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।
मानवता को शर्मसार करने वाले इस घिनौने अपराध के कुछ घण्टों बाद ही दोनों कातिलों को पुलिस ने भीम हाईवे पर फरार होते हुए घेरा लगाकर दबोच लिया। इसके साथ ही राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने जिस तत्परता से पूरे प्रदेश में नेट बन्द किया और उदयपुर में कर्फ्यू लगाकर क़ानून व्यवस्था को बिगड़ने से बचाया, उसके लिए राजस्थान कायमखानी महासभा की वंशावली समिति ने मुख्यमंत्री गहलोत और राजस्थान पुलिस की सराहना की है। समिति के वरिष्ठ केन्द्रीय सदस्य कप्तान लियाकत खान धनूरी ने बताया कि राजस्थान गंगा जमुनी तहजीब वाली धरती है, यहाँ ऐसा घिनौना अपराध होना बहुत ही शर्मनाक है, इससे पूर्व 06 दिसम्बर 2017 को उदयपुर के पास राजसमन्द में भी ऐसा ही अपराध हुआ था, जहाँ अफराजुल नामक मजदूर की शम्भूलाल नामक जालिम आतंकी ने गैंती से हत्या कर लाश को जला दिया था, उसने भी इस हत्याकाण्ड का वीडियो बनाकर वायरल किया था। समिति ने सरकार से मांग की है कि दोनों हत्याकाण्ड के अपराधियों को शीघ्रता से कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसे घिनौने अपराध करने की कोई सोच भी नहीं सके।
समिति ने सरकार से यह भी मांग की है कि वो सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और भड़काऊ बात कहने वाले लोगों पर भी सरकार कड़ी कार्रवाई करे, चाहे ऐसा करने वाले कोई भी हों। साथ ही नूपुर शर्मा जिसके भड़काऊ बयान से देश का माहौल खराब हुआ है, उसको भी कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तुरंत गिरफ़्तार किया जाए। समिति ने जनता से अपील की है कि आपसी भाईचारे को मजबूत करें और नफ़रती लोगों से दूर रहें। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की है कि नई पीढ़ी को कट्टरपंथी संगठनों व नफ़रती विचारधारा वाले जहरीले लोगों से दूर रखें, ताकि गंगा जमुनी तहजीब के टूटते ताने बाने को बचाया जा सके।
(09-07-2022)
---------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522
©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments
Post a Comment