भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे ने किया राजस्थान वक्फ बोर्ड के सामने विरोध प्रदर्शन
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे ने किया राजस्थान वक्फ बोर्ड के सामने विरोध प्रदर्शन
***********************************
जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। राजधानी जयपुर स्थित राजस्थान वक्फ बोर्ड मुख्यालय के सामने 20 जुलाई को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे ने वक्फ जायदादों की हिफाज़त को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष एम सादिक खान के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर सादिक खान ने वक्फ बोर्ड की कारगुजारी का भांडा फोड़ करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार अल्पसंख्यक समाज को पिछले कई वर्षों से समाज के चन्द लोगों को लोलीपॉप देकर बेवकूफ बना रही है। धरातल पर अल्पसंख्यक समाज के हितों के लिए कोई कार्य नहीं हुए और तो और अल्पसंख्यकों से सम्बन्धित सरकारी इदारों का बेड़ा गर्क कर दिया।
उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड को ही देखें, हमारे आबाओ अजदाद ने अपनी जायदादों को लोगों की भलाई के लिए वक्फ की थी, उन वक्फ जायदादों की देखभाल वक्फ बोर्ड को करनी थी, मगर इसका उल्टा हो रहा है। कहीं वक्फ जायदादों के पट्टे दिए जा रहें हैं तो कही अवैध निर्माण व अवैध कब्जे करवाए जा रहे हैं। वर्षाें पुराने किरायेदारों का नई किराया नीति से किराया नहीं वसुला जा रहा है। वक्फ जायदादों की आमदनी का जरिया बढाया जाए ताकि अल्पसंख्यक समाज के बच्चों को फ्री कोचिंग दी जा सके। जिसे काफी समय पहलें बन्द कर दिया गया। विधवा पेंशन चालू करें, गरीब बच्चों व बच्चियों की शादी में इमदाद बन्द कर दी गई, उनको चालू किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चेताया कि वक्फ बोर्ड के साथ न्याय करें। वक्फ जायदादों को सुरक्षित करें।
मोर्चे के प्रदेश महामंत्री हमीद मेवाती ने संबोधित करते हुए अलवर भरतपुर में वक्फ बोर्ड की जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों को हटाने की मांग की और राजा हसन खां मेवाती की समाधि स्थल से कब्जा तुरन्त हटाने की मांग की। वक्फ बोर्ड द्वारा किरायेदार को वक्फ की जमीनों के पट्टे नगर निगम भरतपुर में दिए गए, उन पट्टों को निरस्त किया जाए। वक्फ की पुरानी कमेटियों को निरस्त कर नई कमेटियों का गठन किया जाए। वक्फ की जमीनों पर सरकारी विभाग चल रहे हैं, लगभग 30 करोड़ रूपए किराया बकाया है, उसे अविलंब जमा कराया जाए। इस विरोध प्रदर्शन में मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान, कार्यालय मंत्री उस्मान खान चौहान, उपाध्यक्ष फरमान अहमद, प्रदेश मंत्री आसिफ खान, शहजाद पठान, आसिफ नकवी, कोषाध्यक्ष अकरम कुरेशी, आईटी सेल सह-संयोजक मोहम्मद इरशाद हसनपुरा सहित प्रमुख कार्यकर्ता शरीक हुए।
यह भी मांग होनी चाहिए थी ?
--------------------------------
"भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे ने वक्फ जायदादों की हिफाज़त के लिए जो विरोध प्रदर्शन किया, वो बहुत ही सराहनीय है। जो मांगें की वो भी अच्छी हैं। लेकिन यह भी जग जाहिर है कि वक्फ जायदादों की बदहाली व लूट खसोट जिस तरह कांग्रेस राज में चल रही है, उसी फार्मूले से भाजपा राज में भी चलती थी। सच्चाई यह भी है कि वक्फ जायदादों की हिफाज़त करने में न कभी भाजपा सरकार ने कोई दिलचस्पी दिखाई और ना ही कांग्रेस सरकार ने। हर दौर में ईमानदारी से लूट चलती रही। ईमानदारी से इसलिए कि लूट का बंटवारा ईमानदारी से होता रहा। हाँ, झमेला तब पैदा होता है, जब इस लूट खसोट के बंटवारे में ईमानदारी नहीं बरती जाती है। पूरे प्रदेश में एक से बढ़कर एक दर्जनों वक्फ माफिया हैं, जिनमें किसी के सिर पर कांग्रेस नेता का हाथ है, तो किस के सिर पर भाजपा नेता का। कोई किसी अफसर के सानिध्य में यह लूट कर रहा है, तो कोई समाजसेवी या मजहबी रहनुमा का लिबादा ओढकर यह लूट की चान्दी कूट रहा है। इसलिए बेहतर होता कि यह मांग भी कि जाती कि राज्य सरकार पिछले 20 साल में वक्फ बोर्ड में हुई तमाम हेराफेरी व अनियमितता की एसीबी से जांच करवाए तथा दोषियों के खिलाफ़ कठोर से कठोर कार्रवाई करे।"
-सम्पादक इक़रा पत्रिका
(24-07-2022)
------------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-----------------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
------------------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
------------------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522
©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments
Post a Comment