राजस्थान सरकार की अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए विभिन्न योजनाएं

राजस्थान सरकार की अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए विभिन्न योजनाएं
------------------------------------------
जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। राजस्थान सरकार ने अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के कल्याण के लिए क‌ई योजनाएं चला रखी हैं। जिनके क्रियान्वयन के लिए अल्पसंख्यक मामलात विभाग और अल्पसंख्यक निदेशालय के अधिकारी कड़ी मेहनत कर रहे हैं, ताकि इन योजनाओं से अल्पसंख्यक तबके के बच्चे बच्चियों का भला हो सके।


इन योजनाओं में पहली योजना है अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक यह विद्यालय जुलाई 2022 से शुरू हो ग‌ए हैं। इनकी कुल संख्या 17 है, जिसमें 10 बालकों के लिए और 6 बालिकाओं के लिए। इनमें एक इंग्लिश मीडियम स्कूल भी है, जो जयपुर में शुरू की गई है। यह सभी स्कूल कक्षा 6 से 12 तक हैं। इन विद्यालयों को शीघ्रता से शुरू करने के लिए अभी किराये के भवन में शुरू किए हैं। इनके लिए भूमि आवंटन का काम हो गया है और निर्माण सम्बन्धी कार्य प्रगति पर है। यह 17 स्कूल प्रदेश के निम्न स्थानों पर चल रही हैं। सांकड़ा (जैसलमेर), रामगढ़ (अलवर), उदयपुर, सीकर, बुरहान का तला (बाड़मेर), कन्चननेर कामां (भरतपुर), नन्देरा कामां (भरतपुर), मसूदा (अजमेर), चूरू, सवाई माधोपुर, नागौर, फतेहपुर (सीकर), तिजारा (अलवर), घड़साना (गंगानगर), सम (जैसलमेर), अभे का पार (बाड़मेर) और जयपुर।


नम्बर दो, अल्पसंख्यक छात्रावास। स्वयं विभाग के द्वारा पूरे प्रदेश में 52 छात्रावास प्रारंभ किए जा रहे हैं। इनमें 38 अगस्त के महीने में शुरू कर दिए हैं। इनमें 18 स्वयं विभाग द्वारा निर्माण किए गए भवनों में चल रहे हैं और शेष किराये के भवन में चल रहे हैं। शेष सभी के भवन निर्माण का कार्य किया जा रहा है।

नम्बर तीन, अल्पसंख्यक स्काॅलरशिप। विभाग द्वारा पांच तरह की स्काॅलरशिप दी जा रही है। प्री मेट्रिक, पोस्ट मेट्रिक, मैरिट कम मिन्स, बेगम हज़रत महल (कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं के लिए) और उच्च शिक्षा छात्रा छात्रवृत्ति योजना। सत्र 2021-22 में तीन लाख के क़रीब अल्पसंख्यक छात्र छात्राओं को इन छात्रवृत्तियों से लाभान्वित किया गया है। इस छात्रवृत्ति योजना में क़रीब 200 करोड़ रुपए डायरेक्ट विद्यार्थियों के खाते में डाले गए हैं।

नम्बर चार, मुख्यमंत्री अनुप्रती कोचिंग योजना। इस योजना में आईएएस, आर‌एएस, नीट, एलडीसी, कांस्टेबल, पटवारी, ग्राम सेवक आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग करवाई जाती है। यह कोचिंग प्रदेश के नामी गिरामी कोचिंग संस्थानों से करवाई जाती है। वर्ष 2021-22 में सीटें एक हजार थीं, जो इस बार बढ़ाकर 1500 कर दी गई हैं।

नम्बर पांच, काली बाई भील मेघावी छात्रा स्कूटी योजना। इस योजना के तहत नियमित अध्ययनरत वे छात्राएं जिन्होंने 12वीं पास की है और जिनके राजस्थान बोर्ड में 65 प्रतिशत और सेन्ट्रल बोर्ड में 75 प्रतिशत अंक आए हैं, वे इसमें आवेदन कर सकती हैं। इस योजना में 70 हजार रुपए की स्कूटी दी जा रही है। गत वर्ष 750 अल्पसंख्यक छात्राओं को इस योजना में स्कूटी दी गई हैं। इस बार 1232 छात्राओं को इस योजना में स्कूटी दी जाएंगी।

नम्बर छह, अम्बेडकर डीबीटी स्कीम। इस योजना का लाभ काॅलेज में पढ़ने वाले उन छात्रों को दिया जाता है, जिनको छात्रावास में जगह नहीं मिली है। ऐसे छात्रों को दो हज़ार रुपए प्रति माह के हिसाब से कुल 20 हज़ार रुपए दिए जाते हैं। यह योजना सत्र 2022-23 में शुरू की गई है, जिसमें 500 सीटें हैं।

नम्बर सात, अल्पसंख्यक युवा मेघावी प्रोत्साहन योजना। यह योजना सत्र 2022-23 में शुरू की गई है। इसमें 10वीं के कुल 30 विद्यार्थी (15 छात्र और 15 छात्राएं) और 12वीं के कुल 30 विद्यार्थी, जिन्होंने टाॅप किया है, उन्हें एक एक लाख रुपए दिए जाएंगे। यानी कुल 60 टाॅपर स्टूडेंट्स को 60 लाख रुपए की राशि देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक ऐसी कुल 22 योजनाएं अल्पसंख्यक कल्याण की राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं।
(18/09/2022)
------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
--------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
---------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी