पायलट को सीएम नहीं बनाया तो राजस्थान में कांग्रेस डूब जाएगी : चन्द्रराज सिंघवी
पायलट को सीएम नहीं बनाया तो राजस्थान में कांग्रेस डूब जाएगी : चन्द्रराज सिंघवी
************************
जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। राजस्थान की राजनीति का एक जाना पहचाना चेहरा, जिन्हें सियासी हल्के में चाणक्य कहा जाता है। जिन्हें राजस्थान की सभी विधानसभा व लोकसभा सीटों के पिछले चार पांच चुनावों के सियासी समीकरण व आंकड़े अंगुलियों पर याद हैं। हम बात कर रहे हैं पूर्व मन्त्री चन्द्रराज सिंघवी की, जो कांग्रेस, भाजपा व जनता दल यानी तीनों धाराओं की पार्टियों में रह चुके हैं।
इक़रा पत्रिका से गत दिनों एक बातचीत में उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत कोई नेता नहीं हैं और ना ही उनका कोई जनाधार है, वे तीनों बार तिकड़म से मुख्यमंत्री बने हैं, तीनों बार जनता ने किसी और को मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट किया था। 2018 के विधानसभा चुनाव में जनता ने सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस को जिताया था, लेकिन गहलोत ने पायलट के साथ सरासर अन्याय किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को अगर राजस्थान में सरकार रिपीट करनी है, तो तुरंत गहलोत को हटाकर सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए, अगर पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बनाया तो राजस्थान में कांग्रेस डूब जाएगी। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस हमेशा चुनाव हारी है। गहलोत तो हर बार भाग्य व तिकड़म से मुख्यमंत्री बने हैं, उन्हें कभी भी जनता का समर्थन नहीं रहा। उनके नेतृत्व में हर बार पार्टी को लोकसभा व विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है।
उन्होंने कहा कि 1998 में गहलोत के चेहरे को सामने रखकर वोट नहीं मांगा गया था, 2008 के चुनाव में सीपी जोशी का चेहरा सामने था, लेकिन दुर्भाग्य से वे एक वोट से खुद का ही चुनाव हार गए। 2018 में सचिन पायलट का चेहरा सामने था, कांग्रेस को बहुमत सचिन पायलट के चेहरे पर मिला था। इसमें मेरा भी सहयोग था, 2018 के चुनाव में मेरे घनिष्ठ मित्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद भाई पटेल ने मुझसे चुनाव के दौरान मुलाकात की थी और पार्टी को सहयोग करने की गुजारिश की थी। मैंने मेरे मित्र अहमद भाई पटेल के कारण कांग्रेस का सहयोग किया था और उसका परिणाम सबके सामने था। लेकिन गहलोत ने फिर अपने तिकड़म से सरकार बनाई और पायलट जो कि मुख्यमंत्री की कुर्सी के हकदार थे, उन्हें षड्यंत्रपूर्वक पीछे धकेल दिया।
उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत ने राजस्थान में कांग्रेस को पूरी तरह डेमेज कर दिया है, वे भाजपा का मुकाबला करने की ताकत नहीं रखते, भाजपा को सत्ता से दूर रखना है तो कांग्रेस आलाकमान को सचिन पायलट को तुरंत मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर गहलोत सचिन के सामने फिर कोई रोड़ा अटकाते हैं, तो फिर सचिन को हेमाराम चौधरी को मुख्यमंत्री बनवाना चाहिए, जिससे जाट व गुर्जर जाति लामबंद होकर कांग्रेस को वोट करेंगी और कांग्रेस की सरकार आसानी से रिपीट हो जाएगी, भाजपा इस समीकरण का मुकाबला ही नहीं कर पाएगी। हेमाराम चौधरी मारवाड़ क्षेत्र के हैं, अच्छी छवि के मिलनसार व काबिल राजनेता हैं। यह सियासी दांव और समीकरण अगले चुनाव में सचिन को इतना बड़ा नेता बना देगा, जिसके सामने कोई टिक भी नहीं पाएगा।
(24/09/2022)
----------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
--------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
---------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522
©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.


Comments
Post a Comment