जयपुर के आदर्श नगर विधायक रफीक खान के लिए मीडिया ने फैलाई बेतुकी खबर

जयपुर के आदर्श नगर विधायक रफीक खान के लिए मीडिया ने फैलाई बेतुकी खबर
*************************
जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। जयपुर की आदर्श नगर विधानसभा सीट से विधायक और राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन रफीक खान और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर 5 दिसम्बर को ऐसी बेतुकी और आधारहीन खबर मीडिया में फैली, जिसे मीडिया का निम्न स्तर कहा जाए तो वो भी कम है।


यह खबर थी कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को बार बार टोकने पर उन्होंने रफीक खान को फटकार लगाई और फिर रफीक खान सकपकाया ग‌ए और उन्हें सुरक्षा कर्मियों ने यात्रा में राहुल गांधी से दूर कर दिया। खबर थी कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान झालरापाटन क्षेत्र में राहुल गांधी के साथ पैदल चलते हुए क‌ई नेता उनसे मिलने का प्रयास कर रहे थे, तब राहुल गांधी कुछ नेताओं से बतिया रहे थे।

इसी दौरान विधायक रफीक खान ने राहुल गांधी से बात करने का प्रयास किया। इस बीच राहुल किसी बात को लेकर असहज हो गए और उन्होंने रफीक खान को झिड़क दिया। इस खबर की कितनी सच्चाई है यह तो राहुल गांधी और रफीक खान तथा नजदीक चल रहे लोग ही जानते हैं, लेकिन मीडिया ने उसी वक्त मिर्च मसाला लगाकर इस खबर को इतनी हवा दी कि मानो आज देश की प्रमुख खबर यही है। सोशल मीडिया पर तेजी से यह खबर धड़ाधड़ वायरल होने लगी।

अगर यह खबर ग़लत है तो बहुत अफसोस की बात है कि मीडिया का स्तर कितना निम्न हो गया है, वो भी बड़े अखबारों व चैनलों का, क्योंकि उन्होंने भी यह खबर प्रमुखता से चलाई। अगर इस खबर में थोड़ी बहुत सच्चाई भी है तो कोई खास मुद्दा नहीं है, क्योंकि भीड़ और थकन भरी यात्रा में राहुल गांधी ने विधायक रफीक खान को ख़ामोश रहने या बाद में बात करने का इशारा कर भी दिया हो तो इसको इतना तुल नहीं देना चाहिए था। लेकिन इस खबर के जिस तेजी से वायरल होने और बड़े अखबार व चैनल पर चलने से यह साफ साबित हो गया कि इसको "प्लांट" किया गया था।

बहरहाल कुछ भी हो इस खबर से रफीक खान को राजनीतिक लाभ हुआ है ना कि हानि। आज पूरे देश में वे इस खबर के माध्यम से चर्चित हुए हैं, मुसलमानों में उनके प्रति हमदर्दी उत्पन्न हुई है कि "देखिए राहुल गांधी मुस्लिम विधायक की भी बेकद्री करते हैं, तो आम मुसलमानों को कांग्रेस में क्या तवज्जो मिलेगी ?" अब जो लोग राजनीति और पत्रकारिता की एबीसीडी जानते हैं उन्हें अच्छी तरह से मालूम है कि ऐसी घटनाएं आम हैं किसी का भी बोस और नेता उसको टोक सकता है, इसमें ग़लत क्या है ? पता नहीं कितने पत्रकार रोज अपने बोस से जलीलो ख्वार होते हैं और कितने राजनेता आए दिन छोटे नेताओं व कार्यकर्ताओं को फटकार लगाते हैं, लेकिन इस फटकार का उद्देश्य उन्हें सिखाना होता है, ना कि जलील करना।

मैंने राहुल गांधी को विस्तार से फीडबैक दिया और ऐसी कोई घटना नहीं हुई : रफीक खान
++++++++++++++++++
विधायक रफीक खान ने इस खबर के बाद कहा है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई और यह आधारहीन खबर है, जिसे लगता है किसी ने मेरे विरुद्ध प्लांट किया है। मेरी राहुल गांधी जी से तीन बार बात हुई थी और बहुत अच्छे से यह बातचीत हुई। मैंने उन्हें बताया कि मैं जयपुर की आदर्शनगर विधानसभा सीट से विधायक हूं एवं अल्पसंख्यक आयोग का आपने चेयरमैन बनाया है तथा मैंने पहली बार चुनाव लड़ा था और भाजपा के मजबूत नेता व तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी जी को चुनाव में हराया था, जो दो बार आदर्श नगर से विधायक और जयपुर के मेयर भी रहे हैं। मैंने राहुल जी को विस्तार से राजस्थान का फीडबैक दिया और बताया कि आपकी यात्रा का बहुत अच्छा संदेश जा रहा है और यह यात्रा राजस्थान में भी ऐतिहासिक रहेगी।
(09/12/2022)
----------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
--------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
---------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी