न्याय की स्थापना और प्रेम का संदेश देना ही हमारा मिशन है : सय्यद सआदतुल्लाह हुसैनी
न्याय की स्थापना और प्रेम का संदेश देना ही हमारा मिशन है : सय्यद सआदतुल्लाह हुसैनी
------------------------------------
जयपुर में जमाअत ए इस्लामी हिन्द के नए प्रदेश कार्यालय के उद्घाटन समारोह में अमीर ए जमाअत का सम्बोधन
************************
जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। जमाअत ए इस्लामी हिन्द एक आन्दोलन है जिसका उद्देश्य देश में न्याय की स्थापना करना है और हमारा संदेश प्रेम है। जमाअत ए इस्लामी हिन्द कोई संगठन, संस्था और सोसायटी नहीं है बल्कि एक मिशन है न्याय स्थापित करने और प्रेम का संदेश पूरे देश में फ़ैलाने का तथा आप सभी इस मिशन का हिस्सा हैं। यह शब्द जमाअत ए इस्लामी हिन्द के कुल हिन्द अमीर (राष्ट्रीय अध्यक्ष) सय्यद सआदतुल्लाह हुसैनी ने कहे।
उन्होंने यह बात 8 दिसम्बर को जमाअत ए इस्लामी हिन्द के राजस्थान प्रदेश कार्यालय के नव निर्मित भवन ”इस्लामिक सेंटर“ के उद्घाटन समारोह में कही। यह नया प्रदेश कार्यालय जयपुर के मोती डूंगरी रोड क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक नाना जी की हवेली के पास निर्मित किया गया है। अमीर ए जमाअत ने कहा कि इस भवन से दुखियों एवं ज़रूरतमंदों की सहायता की जाएगी और इस्लाम का शान्ति का संदेश पूरे प्रदेश में आम किया जाएगा। इस अवसर पर जमाअत के राष्ट्रीय सचिव मुहिय्युद्दीन ग़ाज़ी ने जमाअत के इतिहास पर संक्षिप्त प्रकाश डाला।
इस अवसर पर सेंट ज़ेवियर चर्च के फादर के. ची. जॉर्ज, सपविंग क्रिश्चियन मूवमेंट के फादर विजयपॉल सिंह, राजस्थान मुस्लिम फोरम के संयोजक शब्बीर ख़ान, एपीसीआर के प्रदेशाध्यक्ष सय्यद सआदत अली एडवोकेट, मुस्लिम प्रोग्रेसिव मुस्लिम फेडरेशन के संयोजक अब्दुल सलाम जौहर, समाज सेवी सय्यद अनवर शाह, शिया जामा मस्जिद के इमाम सय्यद नाज़िश अकबर काज़मी, दरगाह मीर क़ुर्बान अली के सज्जादा नशीन डॉक्टर हबीबुर्रहमान नियाज़ी, टोंक के मुफ़्ती मुहम्मद आदिल, शिक्षाविद जफरूल इस्लाम सिद्दीक़ी, मिल्ली काॅन्सिल के जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट अब्दुल कय्यूम अख्तर, तंजीम ए मिल्लत के हाफ़िज़ मंज़ूर अली ख़ान, प्रोफेसर डाॅक्टर गुलाम कुतुब चिश्ती, वेलफेयर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वकार अहमद, सीनियर सर्जन डॉक्टर मुहम्मद हुसैन, मुस्लिम मुसाफिरखाने के सचिव शौकत कुरैशी, कायमखानी विरासत एवं वंशावली संरक्षण समिति के फाउंडर मेम्बर हाजी यासीन खां जालूपुरा, रफीक गारनेट, सुलेमान भाई, समाजवादी नेता शैलेन्द्र अवस्थी, नर्सिंग लेक्चरर अब्दुल नासिर ख़ान, अबसार ख़ान उदई कलां, मास्टर फिरोज़ ख़ान गंगापुर सिटी, मास्टर सिराजुद्दीन सीकर, मास्टर मुराद खान भीमसर, नईम रब्बानी, मीडिया सचिव जमाअत ए इस्लामी राजस्थान हारून रशीद, इफ्तिखार अहमद प्रताप नगर, यूसुफ़ अली टोडा रायसिंह, महबूब अली शास्त्री नगर, हाजी सईद अहमद शास्त्री नगर, हाजी इक़बाल अहमद अम्बर ट्रेवल्स, पत्रकार डाॅक्टर मुहम्मद इस्माईल, पंजाब केसरी के उप सम्पादक वसीम कुरैशी, राॅयल पत्रिका के सम्पादक मुन्ना ख़ान, इक़रा पत्रिका के सम्पादक एम फारूक ख़ान सहित काफी संख्या में प्रदेश भर से आए गणमान्य लोग और जमाअत ए इस्लामी हिन्द और उसके सहयोगी संगठनों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शरीक हुए।
कार्यक्रम में मंच संचालन जमाअत ए इस्लामी हिन्द राजस्थान के सेक्रेटरी डाॅक्टर मुहम्मद इक़बाल सिद्दीक़ी ने किया। धन्यवाद जमाअत के जयपुर सिटी ऑर्गेनाइज़र इंजीनियर मुहम्मद रमज़ान ने ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अन्त में राष्ट्रीय अध्यक्ष सय्यद सआदतुल्लाह हुसैनी ने फ़ीता काट कर नव निर्मित भवन का उद्घाटन किया और जयपुर शहर मुफ्ती ज़ाकिर नोमानी ने मुल्क व मिल्लत की भलाई के लिए दुआ करवाई। जमाअत इस्लामी राजस्थान के अमीर ए हल्का (प्रदेश अध्यक्ष) मुहम्मद नाजिमुद्दीन ने सभी का स्वागत किया और शुक्रिया अदा करते हुए विदा किया।
(09/12/2022)
--------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
--------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
---------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.


Comments
Post a Comment