रिटायर्ड सीआई अब्बास खां बने कायमखानी महासभा के जयपुर शहर जिलाध्यक्ष

रिटायर्ड सीआई अब्बास खां बने कायमखानी महासभा के जयपुर शहर जिलाध्यक्ष 
*********************
जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। कायमखानी महासभा के अध्यक्ष एडवोकेट यूनुस अली खां (रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर राजस्थान पुलिस) द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि कायमखानी महासभा के काम को बढ़ावा देने एवं सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जयपुर शहर में सर्व सम्मति से संगठन का जिलाध्यक्ष रिटायर्ड सीआई अब्बास अहमद खां को चुना गया है। 


सीआई अब्बास खां की नियुक्ति से कायमखानी महासभा के काम को जयपुर में बढ़ावा मिलेगा और इससे कायमखानी कौम से संबंधित भलाई के काम आगे बढ़ेंगे। इससे कौम की तरक्की की नई राह खुलेगी। इस नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई दी और हर प्रकार का सहयोग देने की बात कही। बधाई देने वालों में इंजीनियर शब्बीर खां, हाजी शेर मोहम्मद खां, सत्तार खां, फूसे खां, नवाब अली खां, अकबर खां, एडवोकेट खुशी मोहम्मद खां, हिदायत खां आदि प्रमुख हैं। सीआई अब्बास खां एक सुलझे हुए क़ौम के फिक्रमंद शख्स हैं। जो बरसों से समाज सेवा कर रहे हैं।
(24/12/2022)
-----------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
--------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
---------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी