दारूल उलूम गुलशन ए खदीजतुल कुबरा आवासीय बालिका मदरसा बाड़मेर
दारूल उलूम गुलशन ए खदीजतुल कुबरा आवासीय बालिका मदरसा बाड़मेर
***********************
बाड़मेर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। तालीम को फरोग देने और खासतौर पर बच्चियों को तालीम देने की बातें हर सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक प्रोग्राम में सुनने को मिलती हैं। आज हर गांव कस्बे में तालीमी इदारे खुले हुए हैं, जो तालीम देने का काम अपने अपने इलाके में कर रहे हैं। इन्हीं तालीमी इदारों में एक थार के रेगिस्तान के कदीमी शहर बाड़मेर में भी मौजूद है, जो दीनी व दुनियावी दोनों तालीम दे रहा है और वो भी बेटियों को।
इस इदारे का नाम है दारूल उलूम गुलशन ए खदीजतुल कुबरा आवासीय बालिका मदरसा बाड़मेर। यहां बच्चियों को बेहतरीन तालीम दी जाती है। यहां तालीमी खिदमत देने वाले और तमाम इंतजाम देखने वाले इस इदारे के नाजिम ए आला मौलाना मीर मोहम्मद अकबरी ने इक़रा पत्रिका को बताया कि इस वक्त इस इदारे में 126 बच्चियां मदरसे में रहकर पढ़ाई कर रही हैं और यहां कुल 175 बच्चियां पढ़ रही हैं। आवासीय तौर पर यहां रहकर तालीम लेने वाली सभी 126 बच्चियों का ख़र्चा इसी इदारे की जानिब से होता है। इन सभी बच्चियों का रहना, खाना, पढ़ना सब बिना किसी फीस के होता है। यह ख़र्चा इमदाद से पूरा किया जाता है। इस इदारे में ग़रीब बच्चियां पढ़ती हैं, जो इदारे के ज़िम्मेदारान की निगरानी में पूरी हिफाज़त से तालीम हासिल कर रही हैं।
यह इदारा आठवीं क्लास तक स्कूली शिक्षा देता है, साथ ही आलिमा तक की पढ़ाई भी करवाता है। यह इदारा दारुल उलूम गुलशन ए खदीजतुल कुबरा बालिका आवासीय मदरसा शहर बाड़मेर के तिलक नगर में स्थित है। इस इदारे में बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, जालोर आदि जिलों की बच्चियां तालीम हासिल कर रही हैं। साथ ही उन्हें सिलाई का काम भी सिखाया जाता है। यह इदारा साल 2011 में शुरू किया गया था और राजस्थान मदरसा बोर्ड से रजिस्टर्ड भी है।
(24/12/2022)
-------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
--------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
---------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
09602992087, 09414361522
©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments
Post a Comment