मासूम छात्र रज्जाक की आत्महत्या का जिम्मेदार कौन ?


मासूम छात्र रज्जाक की आत्महत्या का जिम्मेदार कौन ?

-----------------------------------
शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन कठोर कार्रवाई की बजाए लीपापोती क्यों कर रहे हैं ?
-------------------------------------
परिजनों व स्थानीय लोगों ने लगाया अनिश्चितकालीन धरना और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
***********************
लाडनूं/सुजानगढ़ (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। सुजानगढ़ (जिला चूरू) स्थित राजकीय पीसीबी उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यनरत बारवीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र रज्जाक ख़ान को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले शिक्षकों को प्रथम दृष्टया शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन बचा रहा है या उन्हें निर्दोष साबित करने पर तुला हुआ है। यह इस बात से साबित हो रहा है कि यह खबर लिखे जाने तक न आरोपी शिक्षकों के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई पुलिस ने की है और ना ही शिक्षा विभाग ने। इस लीपापोती से मजबूर होकर परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ 7 फरवरी को लाडनूं एसडीएम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना लगा दिया और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा।


इस ज्ञापन के जरिए मांग की गई कि स्कूल अध्यापकों की गंभीर लापरवाही के चलते स्कूल के छात्र रज्जाक ने अध्यापकों से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी, जिसको न्याय दिलाने, आत्महत्या के लिए उकसाने वाले अध्यापकों को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर गिरफ्तार करने, मृतक के परिजनों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दिलाने और मृतक छात्र के एक परिजन को सरकारी नौकरी दिलाने तथा सम्बंधित मुकदमे की जांच तफ़्तीश जिले या अजमेर संभाग के किसी निष्पक्ष उच्चाधिकारी से कराने की मांग की गई।

ज्ञापन में विस्तार से तथ्य पेश करते हुए बताया गया कि दिनांक 31 जनवरी 2023 को सुजानगढ़ निवासी रज्जाक खान पुत्र मोहम्मद अली खान मोयल ने स्कूल के अध्यापकों की गंभीर लापरवाही और अध्यापकों द्वारा छात्र के साथ मारपीट करने, छात्र को मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करने के चलते छात्र रज्जाक को आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा, जो कि बहुत ही दुखदाई घटना है। इस दर्दनाक घटना के बाद आज दिन तक सरकार और प्रशासन के किसी भी आला अधिकारी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात करके उच्च स्तरीय कार्रवाई करने का आश्वासन तक नहीं दिया है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार वालों ने जिस स्कूल के अध्यापकों के खिलाफ नामजद मुकदमा नम्बर 32/2023 पुलिस स्टेशन लाडनूं में दर्ज करवाया था, उस मुकदमे में आज दिनांक तक कोई प्रभावी कार्रवाई तक नहीं की गई। उक्त मामले में आज दिन तक संबंधित जांच अधिकारी द्वारा लीपापोती करने और हत्यारों को बचाने का ही प्रयास किया है जो कि न्याय संगत नहीं है। पीसीबी स्कूल के कुछ अध्यापकों ने इस छात्र को इतना परेशान और मजबूर कर दिया था जिसके चलते छात्र रज्जाक ने मौत को गले लगा लिया था।

ज्ञापन में यह भी बताया गया कि मृतक छात्र रज्जाक ने स्कूल के दोषी अध्यापकों के खिलाफ एक सुसाइड नोट भी लिखा था, लेकिन घटना के 8 दिन बाद भी आज दिन तक संबंधित स्कूल के किसी भी अध्यापक की गिरफ्तारी नहीं होना, दोषी अध्यापकों को निलंबित करने के बाद एक बार पुनः उन्हें वापस बहाल कर देने से यह प्रतीत होता है कि संबंधित अधिकारी कर्मचारी किसी के दबाव में आकर छात्र परिवार के साथ अन्याय कर रहे हैं और दोषी अध्यापकों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार और प्रशासन आंख बंद करके तमाशा देख रहे हैं, जबकि होना तो यह चाहिए था कि सरकार और प्रशासन के आला अधिकारी पीड़ितपक्ष का साथ देकर दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को राहत प्रदान करते।

उल्लेखनीय है कि लाडनूं के खानपुर फाटक के पास 31 जनवरी को अध्यापकों के अमानवीय व भेदभावपूर्ण रवैए से मजबूर होकर उक्त छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में लाडनूं पुलिस स्टेशन में अध्यापक धन्नाराम प्रजापत, रणजीत सिंह भींचर और शशि शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लाडनूं थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह राव ने बताया कि मामले में जांच चल रही है और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।

एसडीएम को ज्ञापन देने वालों में प्रमुख तौर पर मृतक रज्जाक के भाई रुस्तम खां, पिताजी मोहम्मद अली खां मोयल, मामा घिस्सू खां मोयल, बसीर खां, कांग्रेस आईटी सेल के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद मुश्ताक खान कायमखानी, एडवोकेट सलीम खान, एडवोकेट अय्यूब खान, पार्षद फैजू खां, रावत खां फतेहखानी, पार्षद मोहम्मद मुनसब खां, पार्षद जाकिर, शाकिर खां, पार्षद इस्माईल खां, पार्षद अमजद खान, पार्षद आसिफ अली, पार्षद अय्यूब खान, असलम खां, पूर्व पार्षद आरिफ खां, गुलाब खां, मुराद खां, हाजी सत्तार खां, एडवोकेट महावीर गुर्जर, लाल सिंह, सरवण कुमार सहित सर्वसमाज के गणमान्य लोग शामिल रहे।
(09/02/2023)
------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
--------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
---------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी