वक्फ बोर्ड की कारस्तानियों से परेशान हुए वक्फ मंत्री
वक्फ बोर्ड की कारस्तानियों से परेशान हुए वक्फ मंत्री
*************************
जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। वक्फ बोर्ड, जिसका मक़सद वक्फ जायदाद की हिफाज़त करना, डेवलपमेंट करना और प्राप्त आमदनी से बोर्ड का सुचारू रूप से संचालन करने के साथ जनहित के काम करना है। इसी मक़सद के तहत हर राज्य में वक्फ एक्ट-1995 (संशोधन-2013) के तहत वक्फ बोर्ड गठित किया जाता है। राजस्थान में भी इसी मक़सद के लिए वक्फ बोर्ड बना हुआ है, जिसके वर्तमान में चेयरमैन डॉक्टर खानू खान बुधवाली हैं और मंत्री पोकरण विधायक सालेह मोहम्मद हैं। बोर्ड में बुधवाली के अलावा आठ मेम्बर और भी हैं, जो अलग अलग कोटे से बने हुए हैं।
हर चेयरमैन जब वक्फ बोर्ड में आता है तो वक्फ के विकास और हिफाज़त की बड़ी बड़ी बातें करता है, लेकिन पिछले 21 साल से हम वक्फ बोर्ड को कवर कर रहे हैं, वहां सिवाय लफ्फाजी और वक्फ जायदादों की बरबादी के अलावा कुछ नहीं होता है। हर चेयरमैन अपने चम्मचों से घिरा रहता है और अपने चहेतों को वक्फ कमेटी नाम की रेवड़ी बांटता रहता है। वक्फ कमेटियों में वक्फ के गबनकर्ताओं, अपराधियों और वक्फ के किरायेदारों को शामिल नहीं करने का प्रावधान है। लेकिन इन प्रावधानों को तब ताक में रख दिया जाता है, जब अपने किसी चहेते को या किसी लालच व दबाव में अन्य को वक्फ कमेटी में शामिल किया जाता है। इस खेल में बोर्ड के मेम्बर भी शामिल रहते हैं और सीईओ व दीगर अधिकारी व कर्मचारी भी, जो अपनी अपनी टेरेट्री और सेवाओं की हिफाज़त के लिए वक्फ जायदाद की हिफाज़त का सौदा कर लेते हैं।
वक्फ बोर्ड की इन कारस्तानियों से सबसे ज्यादा परेशान वक्फ मंत्री को होना पड़ता है जब विधानसभा में कोई विधायक सवाल उठाए तो, 30 जनवरी को ऐसा ही राजस्थान विधानसभा में भी हुआ। जब छबड़ा के विधायक व पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी ने कुछ महीने पहले बनाई गई छबड़ा वक्फ कमेटी को लेकर मंत्री महोदय से सवाल पूछा, हालांकि अल्पसंख्यक मामलात व वक्फ के कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद ने जवाब देने की पूरी कोशिश की और जवाब दिया भी, इस बीच नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने हस्तक्षेप किया तो मंत्री सालेह मोहम्मद एक बार सकपका गए, इस बीच स्पीकर सीपी जोशी ने भी फटकार वाले अंदाज में मंत्री को वक्फ कमेटियों में अपराधियों को शामिल करने के मुद्दे पर कार्रवाई करने को कहा।
(09/02/2023)
------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
--------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
---------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.
.jpg)


Comments
Post a Comment