काउंसिल ऑफ टैक्स प्रोफेशनल्स ने आयोजित की काॅन्फ्रेंस


काउंसिल ऑफ टैक्स प्रोफेशनल्स ने आयोजित की काॅन्फ्रेंस

***********************
जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। यहां टोंक रोड स्थित होटल इंडियाना प्राइड में 4 फरवरी को काउंसिल ऑफ टैक्स प्रोफेशनल्स की एडवोकेट महेंद्र शांडिल्य अध्यक्ष राजस्थान हाईकोर्ट बार की अध्यक्षता में टैक्स कॉन्फ्रेंस-2023 आयोजित की गई और कार्यकारिणी की शपथ दिलवाई गई। कॉन्फ्रेंस में डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्सेस पर अलग अलग वक्ताओं ने अपने विचार रखे।


काउंसिल के अध्यक्ष एडवोकेट सज्जाद अज़ीज़, सेक्रेटरी एडवोकेट शुजात राजा और कोषाध्यक्ष एडवोकेट सरवर आलम ने भी अपने ख्यालात का इजहार किया। सीए यश ढड्ढा ने जीएसटी, महेंद्र गार्गिया ने इनकम टैक्स बजट, सीए रघुवीर पूनिया ने ट्रस्ट पर बजट में किए गए महत्वपूर्ण बदलाव और एडवोकेट रोहित जैन ने इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी पर अपने विचार व्यक्त किए। इनके अलावा राजस्थान हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट सय्यद शाहिद हसन, बलराम वशिष्ठ, सीए अभिषेक शर्मा उपाध्यक्ष फ़ोर्टी, सीए शैलेंद्र अग्रवाल डिप्टी प्रेसिडेंट टैक्स सलाहकार एसोसिएशन आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।

काउंसिल के अध्यक्ष एडवोकेट सज्जाद अज़ीज़ ने बताया कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य टैक्स सलाहकारों के मध्य कर संबंधी क़ानूनों की व्याख्या करना व आम जन में टैक्स को लेकर भ्रम की स्थिति को दूर करना है। काउंसिल सचिव एडवोकेट शुजात राजा ने बताया कि भविष्य में एक वेबसाइट लांच करने की योजना है, जिसमें टैक्स की जटिलताओं का सरल समाधान किया जाएगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ एडवोकेट अब्दुल कय्यूम अख्तर, एडवोकेट मुजाहिद नक़वी सहित शहर के क‌ई एडवोकेट और टैक्स एक्सपर्ट शरीक हुए।
(09/02/2023)
---------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
--------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
---------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी