कायमखानी क़ौम के लिए ऐतिहासिक दिन

कायमखानी क़ौम के लिए ऐतिहासिक दिन

-----------------------------------
कप्तान लियाकत अली ख़ान द्वारा कायमखानी इतिहास पर लिखी गई किताब का 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने निवास पर किया विमोचन



************************
जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। 16 अप्रैल 2023 इतवार का दिन कायमखानी क़ौम के लिए एक ऐतिहासिक दिन था। इस दिन कप्तान लियाकत अली ख़ान द्वारा कायमखानी इतिहास पर लिखी गई किताब का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने निवास पर विमोचन किया। कायमखानी क़ौम शौर्य, साहस, वफादारी और वतन प्रेमी के नाम से जानी जाती है।



कायमखानी क़ौम की भारतीय सेना में कुछ कम्पनियां भी हैं। विभिन्न युद्धों और सैन्य ऑपरेशनों में करीब 225 कायमखानी वीर सैनिक देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए हैं। छह कायमखानी वीर सैनिकों को वीर चक्र और चार को शौर्य चक्र जैसे सैन्य सम्मान से भारत सरकार द्वारा सम्मानित भी किया गया है। काफी कायमखानी सैनिकों को अन्य सैन्य अवार्ड भी दिए गए हैं। कायमखानी शहीद सैनिकों के नाम जयपुर के शहीद स्मारक, इंडिया गेट और वार मेमोरियल दिल्ली में दर्ज हैं।



कायमखानियों ने हिसार, हांसी, फतेहाबाद, चरखी दादरी, झुन्झुनूं, फतेहपुर, ढोसी, केड, बड़वासी, सतावनी (डीडवाना क्षेत्र) आदि तत्कालीन रियासतों पर करीब 350 साल तक शासन किया है। नवाब शम्स ख़ां कायमखानी झुन्झुनूं रियासत के संस्थापक नवाब मोहम्मद ख़ां साहब के पुत्र थे और उन्होंने अपने शासन के दौरान बतौर गौचर भूमि "झुन्झुनूं का विशाल बीहड़" गायों के लिए छोड़ा था। इसी तरह नवाब ज़लाल ख़ां कायमखानी फतेहपुर रियासत के शासक रहे हैं। उन्होंने भी अपने शासन के दौरान बतौर गौचर भूमि "फतेहपुर का विशाल बीहड़" गायों के लिए छोड़ा था। यह एक ऐतिहासिक तथ्य है।


का
यमखानी क़ौम के लोग सेना, पुलिस, सिविल सर्विस और ज्यूडिशियरी यानी हर सरकारी महकमे में मौजूद हैं। इन्हीं सब विषयों पर यह किताब लिखी गई है। इस किताब की ख़ास बात यह है कि इसको लिखने वाले एक पूर्व सैनिक हैं और अपनी उम्र के क़रीब 70 ईद देख चुके हैं और उन्होंने पिछले दस बरसों के लगातार अथक परिश्रम के बाद यह 460 पेज की किताब तैयार की है। इसके लिए उन्होंने करीब 350 किताबों का अध्ययन किया है और हर कायमखानी गांव कस्बे का दौरा किया है। तथ्य यह भी है कायमखानी इतिहास पर लिखी गई तमाम किताबों में यह किताब एक लाजवाब किताब है, जिसमें लेखक ने पूरी सावधानी बरतते हुए सम्पूर्ण सही तथ्य लिखे हैं और इतिहास को तोड़ने मरोड़ने की कोई भी कोशिश जानबूझकर नहीं की है तथा अन्तिम प्रकाशन से पहले दर्जन भर जानकार लोगों से हर पेज चैक करवाया है।


स किताब "कायमखानी इतिहास एवं शौर्य" का विमोचन कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हुआ और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किताब को विमोचित करने के बाद लेखक और पूरी कायमखानी क़ौम को इसके लिए बधाई दी और कायमखानी क़ौम का देश की रक्षा में योगदान की सराहना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सामूहिक फोटो खिंचवाई और सभी को रमज़ान व ईद की शुभकामनाएं देते हुए 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित होने वाली इफ्तार पार्टी का निमंत्रण दिया।


इस विमोचन कार्यक्रम में राजस्थान हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट एजाजुल नबी खां, दुरच्या बैटल के वार हीरो कैप्टन अली हसन खां धनूरी, आरपीएससी के पूर्व चेयरमैन और रिटायर्ड आईपीएस डाॅक्टर हबीब खान गौराण, रिटायर्ड आईएएस अशफाक हुसैन, रिटायर्ड आईएएस जाकिर हुसैन, प्रोफेसर इकराजुल नबी खां, कर्नल जमील अहमद, रिसालदार गुलजार खां, कायमखानी विरासत एवं वंशावली संरक्षण समिति के अध्यक्ष कप्तान फजरू खां, वक्फ बोर्ड चेयरमैन डॉक्टर खानू खां बुधवाली, मुख्यमंत्री के ज्वाइंट सेक्रेटरी शाहीन अली खान, रिसालदार जंगशेर खां जाजोद, कप्तान लियाकत खां किडवाना, कायमखानी वेलफेयर ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद खां चित्तौड़गढ़, मुजफ्फर खां कायमसर, सलीम ख़ान आरएएस, आमिर हसन डीवाईएसपी, जावेद खां आरएएस, सना सिद्दीकी आरएएस, इक़रा पत्रिका के सम्पादक एम फ़ारूक़ ख़ान, सूबेदार एजाज अली खां चैनपुरा, मोहम्मद आकिब, सूबेदार भंवर अली खां जाबासर, इरफान खान रसोड़ा, मुख्तयार बानो व्याख्याता, एजाज नबी खां लालखानी, हमीद खां नूआं, खुर्शीद खां रतनगढ़, हाजी यासीन खां जालूपुरा, प्रोफेसर मुद्दसर हुसैन, इलियास खां रतनगढ़, महेश, ताहिर ख़ान आदि शरीक हुए।



(24/04/2023)
----------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
--------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
---------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.





Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी