जयपुर के मुस्लिम स्कूल की तीन साल की प्रोग्रेस रिपॉर्ट

जयपुर के मुस्लिम स्कूल की तीन साल की प्रोग्रेस रिपॉर्ट

***************************
जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। जयपुर की मोती डूंगरी रोड स्थित मुस्लिम स्कूल कैम्पस में दिनांक 17 जुलाई 2023 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्कूल प्रबंधन कमेटी ने अपने तीन साल के कार्यकाल की प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश की। इससे पूर्व 16 जुलाई की शाम को यहां प्रबंधन कमेटी के सदस्यों और शहर के मोअज्जिज लोगों की एक मीटिंग भी आयोजित की गई, जिसमें सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि संस्था के चुनाव की घोषणा कर दी गई है, जो 27 अगस्त 2023 को हैं। जिसके लिए 31 जुलाई 2023 तक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को प्रबंधन कमेटी के सेक्रेटरी शब्बीर खान और अन्य पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान प्रबन्धन द्वारा संस्था को सम्भालने के बाद सारे तालीमी इदारों की छात्र/छात्राओं की कुल संख्या पूर्व प्रबन्धन के समय 534 थी, जो कि नवीन प्रबन्धन के समय कुल छात्र/छात्राओं की संख्या 1632 हो गई है।

उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान प्रबन्धन द्वारा स्टाफ की सैलेरी एवं पानी बिजली के बिल संस्थाओं के बंद होने के कारण और आय ना होते हुए भी भुगतान किए गए। सत्र 2019-20 में मुस्लिम स्कूल में 3 माह एवं 2020-21 और 2021-22 में सम्पूर्ण संस्थाओं में फीस में 50 प्रतिशत की रियायत दी गई। संस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिये आर्थिक रूप में सर्वाधिक सहायता संस्था के अध्यक्ष, सचिव एवं कार्यकारणी समिति की एकमात्र महिला सदस्य द्वारा दी गई है, जो वर्तमान में भी जारी है। इसके अतिरिक्त अन्य मेम्बर्स द्वारा संस्था में डोनेशन एवं गरीब छात्राओं की सालाना फीस एवं परीक्षा फीस में मदद दी गई है एवं प्रबन्धन द्वारा कोरोना काल में बच्चों को ऑनलाईन अध्यापन कार्य कराया गया। प्रबन्धन द्वारा अन्जुमन के तालीमी इदारों में किए गए कामों का ब्यौरा निम्नानुसार है:-

मुस्लिम बालिका महाविद्यालय
---------------------

01. पूर्व प्रबन्धन छात्रा संख्या (2019-20) 134  नवीन प्रबन्धन छात्रा संख्या (2022-23) 305

02. कॉलेज की सीटें 120 से बढ़ाकर 240 करवाई गई।

03. कॉलेज में कला वर्ग के पूर्व में स्वीकृत विषयों के अतिरिक्त न‌ए विषयों (अंग्रेजी साहित्य, भूगोल, अर्थशास्त्र, होम साइंस) की स्वीकृति प्राप्त की गई, जिसके लिए मान्यता शुल्क एवं एफ.डी.आर बनवाई गई एवं इन विषयों से सम्बन्धित न‌ए शिक्षकों की नियुक्ति की गई।

04. कॉलेज में कला वर्ग में भूगोल एवं होम सांइस की स्वीकृति मिलने के बाद इनके लिए लैब्स की व्यवस्था की गई एवं उपकरण खरीदे गए।

05. कॉलेज में विज्ञान वर्ग (B.Sc.) (Physics, Chemistry, Zoology, Botany and Mathematic) की स्वीकृति प्राप्त की गई, जिसके लिए मान्यता शुल्क एवं एफ.डी.आर बनवाई गई एवं इन विषयों से सम्बन्धित न‌ए शिक्षकों की नियुक्ति की गई।

06. कॉलेज में विज्ञान वर्ग हेतु लैब्स की व्यवस्था की गई एवं उपकरण खरीदे गए।

07. कॉलेज की लाईब्रेरी हेतु कला एवं विज्ञान विषयों से सम्बन्धित किताबें खरीदी गई एवं उनके रखरखाव के लिए रैक्स एवं आलमारी खरीदी गई।

08. कॉलेज में छात्राओं के लिये कैन्टीन का निर्माण किया गया।

ELKAWN The Global School (English Medium)
----------------------------
पूर्व प्रबन्धन छात्र / छात्रा संख्या (2019-20) NIL, नवीन प्रबन्धन छात्र/छात्रा संख्या (2022-23) 60

01. मुस्लिम स्कूल कैम्पस में एक नया ELKAWN The Global School खोला गया है, जिसके लिए न‌ए प्रशासनिक भवन का निर्माण किया गया एवं पुराने भवन एवं कमरों का रिनोवेशन (मरम्मत, पेन्ट कलर, बिजली कार्य) करवाया गया।

02 ELKAWN The Global School के संचालन के लिए नये स्टाफ की नियुक्ति की गई। बच्चों के ऐडमीशन के लिए नीति बनाकर क्रियान्वयन किया गया। वर्तमान सत्र में भी प्रवेश प्रक्रिया जारी है।

03. ELKAWN The Global School में स्टाफ एवं बच्चों के लिए नया फर्नीचर्स (लकड़ी एवं प्लास्टिक) का खरीदा गया।

04. ELKAWN The Global School में बच्चों के खेलने के लिए एक लॉन तैयार करवाया जिसमें झूला, फिसलपट्टी लगवाई एवं मनोरंजन के लिए खिलौने खरीदे गए।

05 ELKAWN The Global School में छात्र/छात्राओं के लिए कम्प्यूटर लैब तैयार की गई।

06. ELKAWN The Global School में स्टाफ एवं छात्र / छात्राओं की सुविधाओं के लिए अलग अलग वॉशरूम्स तैयार किए गए।

07 ELKAWN The Global School में स्टाफ एवं छात्र / छात्राओं की सुरक्षा के लिए आवश्यकतानुसार CCTV कैमरे लगवाये ग‌ए।

मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल
--------------------------
पूर्व प्रबन्धन छात्र / छात्रा संख्या (2019-20 141, नवीन प्रबन्धन छात्र / छात्रा संख्या (2022-23) 375

01. मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में माध्यमिक स्तर के साथ साथ ही प्राथमिक स्तर को भी कक्षा 1 से 5 तक शुरू किया गया है, जिसमें सहशिक्षा होने के कारण महिला स्टाफ की नियुक्ति की गई, जिस कारण सत्र 2022-23 में छात्र संख्या में वृद्धि हुई है। वर्तमान में भी कक्षा 1 से 12 तक के प्रवेश हो रहे हैं, जिससे वर्तमान सत्र में भी छात्र / छात्राओं के प्रवेश में वृद्धि होने का अनुमान है।

02 मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में कक्षा 1 से 12 तक हिन्दी माध्यम के साथ ही अतिरिक्त अंग्रेजी माध्यम को भी राज्य सरकार एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर से स्वीकृति प्राप्त हो गई है।

03. मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में सहशिक्षा होने के कारण महिला स्टाफ एवं छात्राओं के लिए अलग से टॉयलेट्स का निर्माण किया गया।

04. मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में छात्र/छात्राओं के खेलने के लिए मैदान की साफ सफाई करवाकर उसे उपयोग में लेने और छात्र / छात्राओं को विभिन्न प्रकार के खेल खेलने के लिए देने की योजना है।

मुस्लिम गर्ल्स सीनियर सैकेण्डरी स्कूल
--------------------------
पूर्व प्रबन्धन छात्र / छात्रा संख्या (2019-20 ) 217, नवीन प्रबंधन छात्र/छात्रा संख्या (2022-23) 852

01. गुस्लिम गर्ल्स सीनियर सैकेण्डरी स्कूल घाटगेट जयपुर में माध्यमिक स्तर से उच्च माध्यमिक स्तर नवीन प्रबन्धन छात्र / छात्रा संख्या (2022-23) 852 (कला एवं विज्ञान वर्ग) की मान्यता के लिए आवेदन किया गया और मान्यता प्राप्त होने के बाद आवश्यकतानुसार नये स्टाफ की नियुक्ति की गई। इन दोनो संकायों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है।

02. मुस्लिम गर्ल्स सीनियर सेकेण्डरी स्कूल घाटगेट जयपुर में उच्च माध्यमिक स्तर (कला एवं विज्ञान वर्ग) की मान्यता प्राप्त होने के बाद आवश्यकतानुसार भूगोल होम साइंस, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान की लैब्स की व्यवस्था की गई और उपकरण खरीदे गए।

03. मुस्लिम गर्ल्स सीनियर सेकेण्डरी स्कूल घाटगेट जयपुर में स्कूल भवन का रिनोवेशन किया गया जो निम्नानुसार है:-

01. भवन में कक्षा कक्षों की मरम्मत करवाई गई एवं फर्श पर कोटा स्टोन लगवाया गया।

02. पूरे भवन में अन्दर बाहर डिस्टेम्पर एवं कलर पेन्ट किया गया।

03. पूरे भवन में नई बिजली फिटिंग करवाई गई।

04. स्टाफ व बच्चों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की गई एवं नये वॉशरूम बनवाये गये एवं पुरानों की रिपेयरिंग व नई फिटिंग करवाई गयी ।

05. स्कूल में फर्नीचर्स की वेल्डिंग एवं कलर करवाया गया।

06. स्कूल में एक लाईब्रेरी का निर्माण किया गया और किताबें खरीदी गई।

07. स्कूल भवन में सुरक्षा हेतु अन्दर बाहर पर्याप्त मात्रा में CCTV कैमरे लगवाये गये।

08. स्कूल भवन की टूटी हुई पट्टीयों पर आर.सी.सी. की छत डलवाई गई।

09. कोरोना के कारण अभिभावको की आर्थिक स्थिति को देखते हुये बच्चों को फ्री यूनिफार्म एवं फ्री पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध करवाई गई।
(17/07/2023)
-------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
--------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
---------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी