ददरेवा और धनूरी के शहीद स्मारक में शहीदों को खिराज ए अकीदत पेश करते हुए किया वृक्षारोपण
ददरेवा और धनूरी के शहीद स्मारक में शहीदों को खिराज ए अकीदत पेश करते हुए किया वृक्षारोपण
-------------------------------------
ददरेवा स्थित नवाब क़ायम खां मेमोरियल शहीद स्मारक के विकास को लेकर राजगढ़ डीवायएसपी इस्लाम खां से की विस्तृत चर्चा
-------------------------------------
धनूरी स्थित निर्माणाधीन कायमखानी वार मेमोरियल पर हाजरी लगाकर स्थानीय लोगों से ली जानकारी
-------------------------------------
क़ौम के दो बुजुर्गों उम्मेद खां डीडवाना और रिसालदार हुसैन खां दाऊदसर जो कि राजस्थान कायमखानी महासभा के अध्यक्ष रहे हैं से की मुलाकात
************************
ददरेवा/धनूरी/डीडवाना /दाऊदसर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। चार जिलों के कायमखानी बाहुल्य गांव कस्बों के तीन दिवसीय दौरे पर मिले बुजुर्गों और नौजवानों से कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरे में कायमखानी वेलफेयर ट्रस्ट के महासचिव मोहम्मद खां चित्तौड़गढ़ और थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका के सम्पादक एम फ़ारूक़ ख़ान शामिल रहे। 01 से 03 अगस्त तक हुए इस दौरे में सीकर, फतेहपुर, रोल साहबसर, झुन्झुनूं, बिसाऊ, चैनपुरा, धनूरी, राजगढ़, मोडावासी, ददरेवा, चूरू, सुजानगढ़, लाडनूं, डीडवाना, दाऊदसर आदि गांव कस्बों का दौरा किया गया।
इस दौरे के दौरान 02 अगस्त को कायमखानी क़ौम की जन्मस्थली चौहान वंश की राजधानी ददरेवा स्थित नवाब क़ायम खां मेमोरियल शहीद स्मारक में शहीदों को खिराज ए अकीदत पेश करते हुए यहां के विभिन्न कार्यों का जायज़ा लिया। यहां 200 से अधिक शहीद कायमखानी वीर सैनिकों के नाम की पट्टिकाएं लगी हुई हैं। इसी दिन झुन्झुनूं जिले के धनूरी गांव में निर्माणाधीन कायमखानी वार मेमोरियल शहीद स्मारक के निर्माण कार्य को भी देखा और स्थानीय लोगों से इसके बारे में जानकारी ली। दोनों ही शहीद स्मारकों में मेवाड़ कायमखानी क़ौम की तरफ से अशोक का पेड़ लगाकर शहीदों को खिराज ए अकीदत पेश की गई। इस दौरान ददरेवा स्मारक की देखभाल करने वाले सद्दीक खां मोडावासी भी साथ रहे।
धनूरी निर्माणाधीन स्मारक पर पहुंचने पर निर्माण कार्य से जुड़े हुए स्थानीय कायमखानी सरदारों सूबेदार आमीन खान, रफीक खान फौजी, पूर्व सैनिक इकराज खान, अब्दुल हमीद खान आदि ने बड़ी गर्मजोशी से इस्तकबाल किया तथा निर्माण कार्य की विस्तार से जानकारी दी। उल्लेखनीय यह है कि इस शहीद स्मारक के लिए भूमि मास्टर अरशद खां ने निःशुल्क दी है। यहां विभिन्न युद्धों और सैन्य आपरेशनों में शहीद हुए सभी कायमखानी सैनिकों के नाम की पट्टिकाएं भी लगाई जाएंगी।
इस दौरे में राजगढ़ डीवायएसपी इस्लाम खां से भी मुलाकात की और ददरेवा शहीद स्मारक के विकास और रखरखाव को लेकर उनसे विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने स्मारक के विकास में हर तरह से सहयोग देने की बात कही और यहां के विकास को लेकर अपने सुझाव भी दिए।
इस दौरे में 03 अगस्त को कायमखानी क़ौम की धरोहर दो बुजुर्ग शख्सियतों उम्मेद खां जी डीडवाना और रिसालदार हुसैन खां जी दाऊदसर से भी उनके घर जाकर मुलाकात की। यह दोनों बुजुर्ग राजस्थान कायमखानी महासभा के अध्यक्ष रहे हैं और उम्र के इस पड़ाव में भी क़ौम के लिए बेहद फिक्रमंद हैं। इन दोनों बुजुर्गों ने अपने कार्यकाल के बारे में और विभिन्न सामाजिक मुद्दों के बारे में विस्तार से बताया तथा आगे क़ौम के लिए कैसे और क्या काम किया जाए उसके बारे में गाइड किया और इतनी दुआएं दी और इस मुलाकात से इतने ज्यादा खुश हुए जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।
(04/08/2023)
-------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
--------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
---------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.






Comments
Post a Comment