कायमखानी वेलफेयर ट्रस्ट का सर्व सम्मति से मोहम्मद असलम खां को बनाया चेयरमैन

कायमखानी वेलफेयर ट्रस्ट का सर्व सम्मति से मोहम्मद असलम खां को बनाया चेयरमैन
-------------------------------------
कायमखानी गेस्ट हाउस जयपुर में आयोजित हुई मीटिंग, भविष्य की योजना का खाका खींचने पर भी हुई चर्चा
************************

जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। कायमखानी वेलफेयर ट्रस्ट के ट्रस्टीगण, डोनर्स और क़ौम के मोअज्जिज सरदारों की 06 अगस्त को जयपुर में एक अहम मीटिंग आयोजित की गई। यह मीटिंग यहां हथरोई फोर्ट क्षेत्र स्थित कायमखानी गेस्ट हाउस में आयोजित की गई, जहां कायमखानी वेलफेयर ट्रस्ट का मुख्यालय और राजस्थान कायमखानी महासभा का ब्रांच ऑफिस भी है।

पवित्र कुरआन की तिलावत से मीटिंग का आगाज़ किया गया। इसके बाद ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद खां चित्तौड़गढ़ ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत कर तमाम लेखा-जोखा और भविष्य की योजना के बारे में बताया, साथ ही नई कार्यकारिणी गठित करने का भी प्रस्ताव रखा तथा उन्होंने कहा कि आज दिनांक तक का सम्पूर्ण रिकॉर्ड नई कार्यकारिणी को चार्ज देने के लिए तैयार है।


करीब 17 साल पहले बने ट्रस्ट और गेस्ट हाउस के विभिन्न मुद्दों तथा क़ौम के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और विकास के अन्य मुद्दों पर उपस्थित लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए तथा सुझाव दिया कि किस किस तरीके से समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। मीटिंग में मोहम्मद असलम खां (एडिशनल कमिश्नर सेल टैक्स) जो कि 31 जुलाई को ही रिटायर्ड हुए हैं उन्हें सर्व सम्मति से ट्रस्ट का चेयरमैन बनाया गया। मोहम्मद असलम खां इस गेस्ट हाउस को बनाने में अपना प्रमुख योगदान देने वाले मरहूम जी ख़ान साहब के साहबजादे हैं।

मीटिंग को सम्बोधित करते हुए ट्रस्ट के संरक्षक एवं पूर्व मंत्री यूनुस खान ने कहा कि हम सबको वे काम करने चाहिए जिससे लोगों का भला हो। हमें हमारे हाॅस्टल, गेस्ट हाउस आदि तमाम इदारों को बेहतर से बेहतर चलाने की योजना पर चिंतन मंथन करना चाहिए। समाज के पास पैसे की कोई कमी नहीं है, हम सबके प्रयास थे कि आज डीडवाना कायमखानी हाॅस्टल, केजीएन हाॅस्टल जयपुर, सीकर कायमखानी हाॅस्टल आदि में आज जो काम हुआ है वो हम सबके सामने है, लेकिन यह आज के दौर के हिसाब से कम है, हमें और काम करने की जरूरत है ताकि हमारे बच्चे बच्चियों को पढ़ने में सुविधा मिले और क़ौम आगे बढ़ सके।

रिटायर्ड आईएएस अशफाक हुसैन ने कहा कि हमें बच्चों पर विशेष फोकस करना चाहिए, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी उच्च स्तर की करनी चाहिए। हमें बच्चों को पूछना पड़ेगा कि वो क्या कर रहे हैं, कहां जा रहे हैं ? अगर हम बच्चों को नहीं टोकेंगे तो वो कुछ नहीं कर पाएंगे, बच्चों को फोन मोबाइल से दूर रखना होगा, नई पीढ़ी को संवारना होगा। हम गांव की सरकारी स्कूल से पढ़कर यहां तक पहुंचे हैं लेकिन मेरे वालिद साहब सिर्फ हमें ही नहीं बल्कि गांव के सभी बच्चों को हर गलती व शिकायत पर टोकते थे।

मीटिंग में निवर्तमान चेयरमैन प्रधान जी मुश्ताक़ खां महरामपुरा ने सभी के सहयोग से किए गए विभिन्न कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि आप सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से हम इतने साल क़ौम की खिदमत कर पाए, हम आगे भी क़ौम के हर काम में तत्पर रहेंगे, जब भी क़ौम को मेरी जरूरत पड़ेगी मैं हाज़िर रहूंगा। मीटिंग का मंच संचालन ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट यूनुस अली खान ने किया। मीटिंग में क़ौम के विकास और गेस्ट हाउस को कैसे बेहतर तरीके से चलाया जाए इस पर करीब एक दर्जन लोगों ने अपने विचार रखे। भविष्य की योजना पर विस्तार से चर्चा कर तय किया गया कि मोहम्मद असलम खां हर पांच सात दिन में क़ौम के मोअज्जिज सरदारों और विषय विशेषज्ञों के साथ मीटिंग कर भविष्य का खाका तैयार करेंगे।

इस मीटिंग में इमरान कायमखानी पूर्व जिला युवा अध्यक्ष भीलवाड़ा और ताज मोहम्मद खां मेघरास जिला युवा अध्यक्ष राजस्थान कायमखानी महासभा भीलवाड़ा को कायमखानी वेलफेयर ट्रस्ट का नया ट्रस्टी भी बनाया गया। जिनका साफा और माल्यार्पण से सभी ने स्वागत किया और बधाई दी। इस अवसर पर यहां अकाउंट का काम देखने वाले बालूराम कुमावत चित्तौड़गढ़, गार्ड साहब महमूद खां और ददरेवा स्थित नवाब क़ायम खां मेमोरियल शहीद स्मारक की शुरुआत से देखभाल करने वाले क़ौम के मोअज्जिज सरदार सद्दीक खां मोडावासी का भी साफा और माल्यार्पण से स्वागत सम्मान किया गया।

उल्लेखनीय यह भी है कि इस ट्रस्ट में सबसे लम्बे कार्यकाल तक मोहम्मद खां चित्तौड़गढ़ जनरल सेक्रेटरी रहे हैं और उन्होंने आज तक का सारा हिसाब किताब मय ऑडिट रिपोर्ट के साथ पेश किया तथा न‌ए चेयरमैन को निवर्तमान चेयरमैन और जनरल सेक्रेटरी ने ट्रस्ट से सम्बंधित दस्तावेज पेश किए। ऐसा पिछले दो दशक में कायमखानी क़ौम से सम्बंधित किसी संस्था में शायद पहली बार हुआ है कि राजी खुशी सारा रिकॉर्ड तैयार कर शांति से न‌ई कार्यकारिणी को सुपुर्द करने के लिए पेश किया गया हो। सभी ने खुशनुमा माहौल में ग्रुप फोटो खिंचवाया और खाना खाकर एक दूसरे को विदा किया।

मीटिंग में रिटायर्ड आईएएस जाकिर हुसैन, हाजी उस्मान गनी खां अजमेर, भंवर खां पूर्व चेयरमैन सीसीबी भीलवाड़ा, अकबर खां कासली, सुलतान खां हसनपुरा, सांवत खां पूर्व सरपंच एवं जिलाध्यक्ष राजस्थान कायमखानी महासभा भीलवाड़ा, एडवोकेट सरवर खां, उम्मेद खां गिडानिया जिलाध्यक्ष राजस्थान कायमखानी महासभा झुन्झुनूं, सिकन्दर खां जिलाध्यक्ष राजस्थान कायमखानी महासभा अजमेर, यासीन खां जालूपुरा, शेर मोहम्मद खां, एडवोकेट अलादीन खां, मुराद खां छोटी बेरी, असगर खां पहाड़ियान झुन्झुनूं, मुकारब खां, हमीद खां नूआं, इक़बाल खां गनेड़ी, अनवार खां कायमसर, इक़रा पत्रिका के सम्पादक एम फ़ारूक़ ख़ान, सलीम खां, राजस्थान उर्दू शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमीन कायमखानी, रिटायर्ड ए ओ अजीमुद्दीन खां, सीआई अब्बास खां, फूले खां हाथीखानी, हाजी अब्दुल सलाम खां, हाजी शमीम खां, हाजी कुतुबुद्दीन खां, नवाब खां मलवाण, हाजी सलीम खां जबवाण, मोहम्मद रियाज, अख्तर हुसैन, मोहम्मद आसिफ, ताहिर खान सहित कई गणमान्य लोग शरीक हुए।
(07/08/2023)
----------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
--------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
---------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी