जयपुर में अमीन कागजी और रफीक खान की ऐतिहासिक जीत
********************
जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे 3 दिसम्बर को आए, इस दिन जयपुर के किशनपोल और आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जो उत्साह था, वो देखने लायक था। मतगणना के दिन सुबह से ही मौसम ठंडा और हल्की बूंदाबांदी का था जो रातभर जारी रहा। इस बूंदाबांदी वाले ठंडे मौसम में जब किशनपोल और आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्रों के नतीजे आए तथा अमीन कागजी और रफीक खान की जीत की घोषणा हुई तो उनके समर्थक जबरदस्त नारेबाजी के साथ खुशी से झूम उठे।
दोनों के प्रधान कार्यालयों और घर पर देर रात तक उत्सव का माहौल बना रहा। दोनों सीटों पर भाजपा ने नए उम्मीदवार उतारे थे और यह दोनों उम्मीदवार आरएसएस की मनपसंद के थे तथा जयपुर शहर आरएसएस का मजबूत गढ़ माना जाता है। आरएसएस ने मजबूत रणनीति बनाई और पूरी तरह से चुनाव का ध्रुवीकरण करने का प्रयास किया। लेकिन उसे इन दोनों सीटों पर सफलता नहीं मिली।
मुस्लिम बाहुल्य इन दोनों सीटों पर मुस्लिम समुदाय ने भी जबरदस्त उत्साह दिखाया और जमकर एकतरफा पोलिंग की, साथ ही सभी जातियों में मौजूद कांग्रेसी वोटों के सहयोग ने जीत सुनिश्चित कर दी और आरएसएस की रणनीति चारों खाने चित हो गई। भाजपा ने किशनपोल से चन्द्र मनोहर बटवाड़ा को मैदान में उतारा था और आदर्श नगर से रवि नय्यर को। चन्द्र मनोहर बटवाड़ा 7056 वोटों से हार गए और रवि नय्यर 14073 वोटों से चुनाव हार गए।
अमीन कागजी को 76611 वोट मिले और रफीक खान को एक लाख 3421 वोट मिले। दोनों की ऐतिहासिक जीत इसलिए कि जयपुर शहर लोकसभा क्षेत्र की आठ विधानसभा सीटों में से पिछली बार 2018 के चुनाव में कांग्रेस के अमीन कागजी और रफीक खान सहित कुल पांच विधायक जीते थे। इस बार इन दो को छोड़कर सभी चुनाव हार गए। जयपुर में पहली बार लगातार दो मुस्लिम विधायक जीते हैं, यह भी एक इतिहास बन गया। इसके अलावा लगातार दो बार कोई भी मुस्लिम विधायक जयपुर की किसी भी सीट से पहले कभी विधायक नहीं रहा है, यह भी एक इतिहास बन गया। परिसीमन के बाद 2008 में हुए चुनाव से लेकर 2023 तक के चार चुनावों में कांग्रेस से अमीन कागजी और रफीक खान के अलावा कोई भी विधायक रिपीट नहीं हुआ है, यह भी एक इतिहास बना है।
अमीन कागजी और रफीक खान की जीत के बाद समर्थकों और शुभ चिंतकों ने दो तीन दिन लगातार उनके घर पर जाकर माल्यार्पण और साफा पहनाकर उनका सम्मान किया तथा साथ में सेल्फी फोटो ली।
(09/12/2023)
--------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
IKRA PATRIKA
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
--------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
---------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.
Comments
Post a Comment