मुस्लिम स्कूल जयपुर के चुनाव सम्पन्न

मुस्लिम स्कूल जयपुर के चुनाव सम्पन्न

---------------------------------
एडवोकेट असगर अली नक़वी को अध्यक्ष, इलियास कुरैशी को उपाध्यक्ष, शब्बीर ख़ान को सेक्रेटरी और अब्दुल ह‌ई अन्सारी को चुना गया कोषाध्यक्ष
**********************


जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। अन्जुमन तालीमुल मुस्लेमीन (मुस्लिम स्कूल जयपुर) की 60 सदस्यीय मजलिस ए आला (उच्च सदन) की चुनावी मीटिंग 01 जनवरी 2024 को मुस्लिम स्कूल कैम्पस मोती डूंगरी रोड जयपुर में आयोजित की गई। इसमें संस्था के अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट असगर अली नक़वी, उपाध्यक्ष पद के लिए इलियास कुरैशी, सेक्रेटरी के लिए शब्बीर ख़ान, कोषाध्यक्ष के लिए अब्दुल ह‌ई अन्सारी को चुना गया।


12 सदस्यीय एक्जिक्यूटिव के लिए शब्बीर अली, सदरूद्दीन, अब्दुल गनी, रफीक कुरैशी, अब्दुल हक, इफ्तेखार अली, अय्यूब अली, न‌ईमुद्दीन रब्बानी, इलियास खान, उमरद्दीन ख़ान रिटायर्ड आईएएस, अब्दुल अलीम पटेल और मोहम्मद फरहत अली को चुना गया। इससे पूर्व 24 नवम्बर 2023 को मजलिस ए आला के चुनाव हुए, इस चुनाव में 2817 सदस्यों ने वोट डाला और अगले दिन 25 नवम्बर को मतगणना के बाद 60 लोगों को मजलिस ए आला के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।


60 सदस्यीय मजलिस ए आला के लिए अय्यूब अली, एडवोकेट असगर अली नक़वी, अब्दुल ह‌ई अन्सारी, अब्दुल सत्तार खान, शब्बीर ख़ान, अब्दुल वहीद, अब्दुल गनी, अब्दुल हक, सदरूद्दीन, इलियास खान, अब्दुल हमीद, शब्बीर अली, डॉक्टर इनाम बाबू खान, सिद्दीकी हुसैन शेख, शालिनी अन्सारी, इलियास कुरैशी, इफ्तेखार अली, न‌ईमुद्दीन रब्बानी, हबीबुर्रहमान नियाजी, अय्यूब अली, अब्दुल अलीम पटेल, नवाब अली, मोहम्मद शफीक, मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद अख्तर, रफीक कुरैशी, एडवोकेट मुजाहिद अली नक़वी, फिदा हुसैन, मोहम्मद फरहत अली, मोहम्मद जाहिद, स‌ईद अहमद, हुमायूं कबीर, सय्यद अनवर शाह, आमिर खान, अब्दुल समद, फसीहउद्दीन कुरैशी, सय्यद जहिरूल इस्लाम, फ़ारूक़ अली ख़ान सम्पादक थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका, अब्दुल रज्जाक, मोहम्मद जाहिर, मुश्ताक अहमद, गुलाम नबी, सगीर कुरैशी, जहीर अहमद अन्सारी, उमरद्दीन ख़ान रिटायर्ड आईएएस, जाहिद अली, सलीम कुरैशी, हबीब खान, डॉक्टर स‌ऊद अख्तर, पर्वत ख़ान, मोहम्मद हनीफ खान, इस्लामुद्दीन ख़ान, मुबारक हुसैन, मोहसिन कुरैशी, मोहम्मद शफी, अब्दुल मारूफ शेख, एडवोकेट शब्बीर अहमद, एडवोकेट गुलाम मुस्तफा और शकील अहमद अन्सारी को निर्वाचित घोषित किया गया।


मजलिस ए आला के चुनाव की मतगणना कम्प्यूटराइज टेक्नोलॉजी से की गई और बड़ी स्क्रीन पर हर वोट की मतगणना होते हुए दिखाया गया। चुनाव के लिए रिटायर्ड आर‌एएस स‌ईद अहमद को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया और उनके साथ एक चुनाव कमेटी भी बनाई गई, जिसमें रिटायर्ड आर‌एएस खान मोहम्मद खान, एडवोकेट गुलाम निजामुद्दीन, डॉक्टर सय्यद साबिर अली और डॉक्टर शहाबुद्दीन खान को शामिल किया गया। चुनाव कमेटी ने क‌ई दिनों की कड़ी मेहनत से चुनाव को सम्पन्न करवाया। चुनाव को सम्पन्न करवाने में स्कूल स्टाफ का भी विशेष योगदान रहा।
(02/01/2024)
-----------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
--------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
---------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी