सरमथुरा की एक शख्सियत : मरहूम अब्दुल शकूर खान चौधरी जी
सरमथुरा की एक शख्सियत : मरहूम अब्दुल शकूर खान चौधरी जी
**********************
सरमथुरा (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। धौलपुर जिले का सरमथुरा कस्बा, चारों तरफ पथरीला इलाका। पहाड़ और पत्थर की खानें। इसी कस्बे की एक शख्सियत अब्दुल शकूर खान चौधरी जी। एक साल पहले वे 17 दिसम्बर 2022 को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।
वे हमेशा लोगों की खिदमत और समाज की भलाई के लिए फिक्रमंद रहते थे। उनकी तमन्ना रहती थी कि हर इन्सान खुश रहे। वे जुम्मा खां चौधरी जी के दूसरे नंबर के बेटे और मरहूम इमामुल्ली खां के छोटे भाई थे। वे मुस्लिम तेली उस्मानी समाज के विभिन्न पदों के साथ साथ 2010 से 2012 तक कौम के सदर भी रहे थे।
उन्होंने अपनी कोशिश व सहयोग से सरमथुरा में पहला मदरसा खुलवाया। इनके सहयोग से ही एक एनजीओ आजाद जाग्रति विकास संस्थान का गठन हुआ। जिसके द्वारा कई सोशियल काम किए जाते हैं।तेली कौम का सदर रहते कौम के हालात को देखते हुए एक आलीशान शादी सम्मेलन करवाया, जिसमें ऑल इंडिया से कौम के लोगों ने शिरकत की। वे हमेशा लोगों के लिए फिक्रमंद रहते थे। उनकी सोच थी कि कौम की भलाई का काम किसी भी प्रकार हो काम होना चाहिए।
उन्होंने मुस्लिम कौम के साथ-साथ अन्य समाजों में भी खूब बढ़-चढ़ कर सहयोग किया। यह हमेशा हर गरीब व्यक्ति के सहयोग के लिए तैयार रहते थे। उन्होंने कौम के साथ-साथ अपने परिवार को भी मजबूती के साथ खड़ा किया। उन्होंने चालीसवें (मृत्यु भोज) जैसी फिजूलखर्ची को बन्द करने के लिए लोगों को जागरूक किया। जकात व इमदाद से लोगों की मदद करने और तालीम को बढ़ावा देने पर जोर दिया। खुदा से दुआ है कि उनकी मग्फिरत करे और जन्नत में उनके दर्जे बुलंद करे।
दुआगो एहसान खान, शफीक उस्ताद खान, मुनीम अहमद, अब्दुल अजीज, एडवोकेट निज़ाम खान उस्मानी, इमरान खान, अजहरुद्दीन खान, इरफान खान उस्मानी एवं तमाम अली बिलयान खानदान।
(08/01/2024)
--------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
--------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
---------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.


Comments
Post a Comment