ख़्वाजा की नगरी अजमेर में भी शीघ्र बनेगा कायमखानी हाॅस्टल

ख़्वाजा की नगरी अजमेर में भी शीघ्र बनेगा कायमखानी हाॅस्टल

-------------------------------------
अजमेर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। शिक्षा के क्षेत्र में आजादी से पहले सक्रिय हुई मुस्लिम क़ौम कायमखानी ने प्रदेश में आधा दर्जन से अधिक हाॅस्टल स्थापित किए हैं। इनमें आजादी से पहले जोधपुर में स्थापित महाराजा उम्मेद कायमखानी छात्रावास प्रमुख है। जिसमें गत दिनों एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया और गर्ल्स हॉस्टल की संगे बुनियाद भी रखी गई।


इसी कड़ी में सुलतानुल हिन्द ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ रहमतुल्लाह अलैहि की नगरी अजमेर में भी कायमखानी हाॅस्टल बनाने की जद्दोजहद बरसों से चल रही थी। गत दिनों यहां भी हाॅस्टल की राह आसान हो गई। यहां के समाजसेवी और रिटायर्ड हवलदार असलम खान अलीपुरा ने बताया कि ख्वाजा साहब की नगरी अजमेर शरीफ में लम्बे अर्से से कायमखानी छात्रावास बनाने की कोशिश चल रही थी, जो अब इन्शाअल्लाह जल्द पूरी होगी और यहां शीघ्र ही कायमखानी छात्रावास का निर्माण शुरू किया जाएगा।

गत दिनों यहां एक मीटिंग का आयोजन किया गया,जिसकी अध्यक्षता हवलदार असलम खान अलीपुरा ने की। कायमखानी विकास संस्थान अजमेर द्वारा आयोजित इस मीटिंग में क़ौम के क‌ई फिक्रमंद सरदार शरीक हुए। उन्होंने पांच लाख रुपए देकर अजमेर-जयपुर हाइवे के पास कायड़ विश्राम स्थली के गेट नंबर-6 के पास कायमखानी छात्रावास हेतु जमीन खरीदकर 6 दिसम्बर 2023 को एग्रीमेंट करवा लिया है। अब कायमखानी विकास संस्थान की पूरी टीम अजमेर शहर व जिले के सभी गांवों में जाकर सभी कायमखानी सरदारों से मुलाकात कर चंदा प्राप्त कर रही है, जमीन की रजिस्ट्री वगैरह के लिए शुरुआती तौर पर तकरीबन तीस लाख रुपये की आवश्यकता है।

संस्थान अध्यक्ष असलम खान ने बताया कि अजमेर शहर पुराने समय से ही एजुकेशन हब के नाम से ही जाना जाता रहा है, लेकिन यहां कायमखानी समाज के बैठने के लिए कहीं एक गज जमीन भी नहीं थी। कमेटी ने अब यह कदम उठाया है जिसको लेकर पूरे जिले के कायमखानियों में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि चंदा इकट्ठा होने के पश्चात सर्व प्रथम रजिस्ट्री व सम्बंधित प्रक्रिया पूर्ण कर चारदीवारी के साथ गेट लगाने का काम किया जाएगा। उसके बाद साइट प्लान व ड्राइंग के अनुसार आगे प्लान कर पूरे प्रदेश में समाज के समक्ष रखकर भवन निर्माण के प्रयास किए जाएंगे।

उक्त कार्य में संस्थान के सचिव मनवर खान कायमखानी, सह सचिव हनीफ खान लोहाखान अजमेर, सलीम खान लोहाखान, गौरू खान मास्टर, अय्याज खान सताणा, सद्दीक खान (बाबू) एडवोकेट अलीपुरा, बशीर खान पंचशील अजमेर, सलीम खान देहली गेट अजमेर, असलम खान कायमपुरा, रोजादीन खान (पूर्व सरपंच) कायमपुरा, हाकम खान कायमपुरा, इस्लाम खान गुलाब बाड़ी अजमेर, इस्लाम खान लामाना, मजीद खान, कप्तान रमजान खान अगवान, हनीफ खान अगवान, उस्मान खान, बशीर खान, इसराइल खान अलीपुरा, सरपंच प्रतिनिधि रमजान खान अलीपुरा व अन्य सभी फिक्रमंद साथियों का सहयोग मिल रहा है।
(09/01/2024)
--------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
--------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
---------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी